Liver Disease: सावधान! लिवर खराबी के ये 5 लक्षण हो सकते हैं घातक न करें इन्हें नजरअंदाज

Liver Disease: लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो कई ज़रूरी काम जैसे कि भोजन को पचाना, विषैले तत्वों को शरीर से बाहर निकालने आदि का कार्य करता है। लेकिन जब लिवर में कोई समस्या आती है, तो यह ठीक रूप से अपने कार्य नहीं कर पाता है। हमारा शरीर लिवर में आने वाली इस खराबी कुछ संकेत देने लगता है। लिवर की खराबी के ये लक्षण बेहद गंभीर हो सकते हैं और इन्हें नजरअंदाज करना भविष्य में बड़ी समस्याओं को जन्म दे सकता है।

आज हम आपको ऐसे ही 5 प्रमुख लक्षणों के बारे में बताएंगे जिन्हें आपको बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर आप इनमें से किसी भी लक्षण को अनुभव कर रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें। समय पर लिवर की जांच और सही इलाज से आप इसे स्वस्थ रख सकते हैं और गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

Liver Disease में पेट में सूजन या दर्द:

पेट में सूजन या दर्द होना लिवर की समस्याओं का सबसे सामान्य लक्षण माना होता है । Liver Diseaseहोने पर पेट के ऊपरी हिस्से खासकर दाहिनी ओर में दर्द महसूस हो सकता है।

यह दर्द असहनीय हो सकता है और पेट में भारीपन का अहसास भी हो सकता है। अगर आपको पेट में लगातार सूजन या दर्द महसूस होता है, तो इसे अनदेखा न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

आंखों और त्वचा का पीला पड़ना (पीलिया):

पीलिया लिवर की खराबी(Liver Disease) का एक और प्रमुख संकेत होता है। जब लिवर ठीक से काम नहीं करता, तो रक्त में बिलिरुबिन नामक पदार्थ का स्तर बढ़ जाता है, जिससे त्वचा और आंखें पीली दिखाई देने लगती हैं।

यह स्थिति पीलिया कहलाती है। यदि आपको अपनी आंखों, त्वचा, या नाखूनों में पीला रंग दिखाई देने लगे, तो यह आपके लीवर के ठीक ढंग से काम नहीं करने का संकेत हो सकता है|

थकान और कमजोरी:

यदि आप बिना किसी विशेष शारीरिक कार्य के अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस करते हैं, तो यह भी लिवर की खराबी(Liver Disease) का संकेत हो सकता है।

लिवर शरीर में ऊर्जा को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, और अगर यह ठीक से काम नहीं करता, तो आपको थकान महसूस हो सकती है। लगातार कमजोरी और थकान को हल्के में न लें, और डॉक्टर से जांच कराएं।

पाचन संबंधी समस्याएं:

लिवर हमारे पाचन तंत्र का भी एक अहम हिस्सा है। यदि Liver Disease होती है, तो इसका असर पाचन प्रक्रिया पर पड़ता है। आपको भूख न लगना, भोजन के बाद भारीपन महसूस होना, उल्टी आना, और पेट में गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ये लक्षण लंबे समय तक बने रहते हैं तो यह लिवर की गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है।

मूत्र और मल में बदलाव:

लिवर की खराबी के कारण आपके मूत्र और मल के रंग में भी बदलाव आ सकता है। मूत्र का रंग गहरा पीला या भूरा हो सकता है, जबकि मल का रंग हल्का या सफेद हो सकता है। अगर आप अपने मूत्र या मल के रंग में अचानक बदलाव देखते हैं, तो यह संकेत हो सकता है कि आपका लिवर ठीक से काम नहीं कर रहा है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। इस लेख में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले किसी भी चिकित्सा निर्णय में सावधानी बरतें। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या या स्थिति के लिए, कृपया अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इस लेख के आधार पर उत्पन्न हो सकने वाली किसी भी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए viralnewsvibes.com जिम्मेदार नहीं है।