Snake came near woman: सोशल मीडिया पर रोजाना लाखों वीडियोज अपलोड़ किए जाते हैं। इनमें से कब क्या वायरल हो जाए, कहा नहीं जा सकता। सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियोज वायरल होते हैं। इन वायरल वीडियोज में बहुत से वीडियो फनी होते हैं, जिन्हें देखकर ही हंसी आ जाती है। वहीं कई वायरल वीडियोज हैरान कर देने वाले होते हैं। सोशल मीडिया पर सांपों के भी वीडियो वायरल होते हैं। बता दें कि सांप बहुत खतरनाक जीव होते हैं। विश्व में सांपों की कई तरह कही प्रजातियां पाई जाती हैं।
इनमें से कई प्रजाति के सांप विषैले नहीं होते हैं लेकिन कई सांप बहुत ज्यादा जहरीले होते हैं जैसे कोबरा। इन जहरीले और खतरनाक सांपों को देखकर ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। सांप अगर सामने आ जाए तो लोग अपना रास्ता बदलने में ही भलाई समझते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक सांप और महिला का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद हैरानी से आपकी आंखें खुली रह जाएंगी।
नदी किनारे पूजा कर रही थी महिला(Snake came near woman):
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि यह किसी नदी किनारे का वीडियो है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि साड़ी पहने हुए एक महिला नदी किनारे पूजा कर रही है। लेकिन जब महिला पूजा कर रही थी तभी कुछ ऐसा होता है जिसे देखकर एक बार तो आप भी घबरा जाएंगे। लेकिन उसके बाद जो हुआ उसे देखकर आप हैरान भी रह जाएंगे।
महिला के पास आ गया सांप(Snake came near woman):
दरअसल, महिला जब नदी किनारे पूजा कर रही थी तो वीडियो में देखा जा सकता है हिक वहां एक सांप आ जाता है। वह सांप महिला के बिल्कुल पास जाता है, जहां वह पूजा कर रही थी। इसके आगे जो वीडियो में दिखा वो किसी को भी हैरान कर सकता है। दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि पूजा कर रही महिला सांप को देखकर बिल्कुल भी नहीं घबराती।
महिला ने सांप के साथ किया ऐसा:
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला उस सांप को अपने पास देखकर बिल्कुल नहीं डरती। बल्कि महिला खड़ी होती है और सांप को छूकर पहले उसे प्रणाम करती है। इसके बाद महिला सांप को अपने हाथ में पकड़ती है और इसके बाद वह उस सांप को अपने गले में डाल लेती है। लोग यह देखकर हैरान रह गए कि महिला बिना डरे उस सांप को आराम से अपने गले में डाल रही है।
वायरल हुआ वीडियो:
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, जय महाकाल हर हर महादेव। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। बहुत से लोग इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बहुत से लोग कमेंट में हर हर महादेव लिख रहे हैं।
पहले भी वायरल हुए ऐसे वीडियो:
बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि सांप का ऐसा वीडियो वायरल हुआ है। इससे पहले भी इस तरह के वीडियो वायरल हो चुके हैं। पिछले साल छठ पूजा के दौरान भी ऐसा ही एक वीडियो देखने को मिला था। उस वीडियो में एक महिला नदी में छठ की पूजा कर रही थी।
तभी एक सांप पानी में तैरता हुआ महिला के पास आ जाता है। बाकी लोग तो सांप को देखकर पानी से बाहर निकल जाते हैं। लेकिन वह महिला बिना डरे बड़े आराम से पूजा करती रही। वहीं सांप ने भी उस महिला को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया था।
खतरा महसूस होने पर काटते हैं Snake:
बता दें कि सांप वैसे तो बहुत खतरनाक होते हैं लेकिन वे इंसानों से डरते हैं। सांप को अगर खतरा महसूस होता है तो वे हमला कर देते हैं। अन्य जानवरों के साथ भी ऐसा ही होता है। जब उन्हें बिना वजह परेशान किया जाता है या उन्हें मारा जाता है तो वे पलटकर हमला कर देते हैं।