Breakup: सप्ताह में इस दिन होते हैं सबसे ज्यादा ब्रेकअप! पार्टनर देते हैं सबसे ज्यादा धोखा

Breakup: क्या आपको पता है कि ब्रेकअप किस दिन ज्यादा होते हैं या पार्टनर सबसे ज्यादा धोखा किस दिन देते हैं, इस पर कई स्टडी हो चुकी हैं। इन अध्यननों से पता वलता है कि सप्ताह में कुछ दिन ऐसे होते हैं जब ब्रेकअप की घटनाएं दूसरे दिनों की अपेक्षा ज्यादा होती हैं।

September 14, 2024
Breakup
Breakup: सप्ताह में इस दिन होते हैं सबसे ज्यादा ब्रेकअप! पार्टनर देते हैं सबसे ज्यादा धोखा

Breakup: ब्रेकअप और धोखा किसी भी इंसान को तोड़कर रख देता है। उसके जीवन में इस घटना से उथल पुथल मच जाती है। ब्रेकअप (Breakup) के या पार्टनर के धोखा देने की वजहें अलग अलग हो सकती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि Breakup किस दिन ज्यादा होते हैं या पार्टनर सबसे ज्यादा धोखा किस दिन देते हैं, इस पर कई स्टडी हो चुकी हैं। इन अध्यननों से पता वलता है कि सप्ताह में कुछ दिन ऐसे होते हैं जब ब्रेकअप (Breakup) की घटनाएं दूसरे दिनों की अपेक्षा ज्यादा होती हैं। इसके अलावा, पार्टनर के धोखा देने की संभावना भी कुछ खास दिनों में अधिक देखी गई है।

सप्ताह के इस दिन होते हैं सबसे ज्यादा Breakup:

कई अध्ययनों में पता चला है कि सोमवार से शुक्रवार तक के वर्किंग वीक के बीच मंगलवार और गुरुवार को लोगों के सबसे ज्यादा ब्रेकअप (Breakup) होते हैं। दरअसल, स्टडी के अनुसार, जब लोग अपने काम अन्य सामाजिक दबावों के बीच होते हैं, तो रिश्तों में तनाव आ जाता है। ऐसे में पार्टनर के साथ तनावपूर्ण बातचीत की वजह से ब्रेकअप (Breakup) की संभावना बढ़ जाती है।

स्टडी के अनुसार, सप्ताह के शुरुआती दिनों में लोग मंगलवार के दिन सबसे ज्यादा दबाव में होते हैं और भावनात्मक रूप से थके हुए होते हैं। इसकी वजह से उनका अपने पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा हो जाता है। यह झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि बात ब्रेकअप (Breakup) तक पहुंच जाती है। वहीं गुरुवार तक लोग सप्ताहांत की योजना बनाने लगते हैं। ऐसे में अगर रिश्ते में पहले से ही तनाव या समस्या चल रही होती है तो वे इसे समाप्त करने का निर्णय लेते हैं।

वीकेड में भी होते हैं ब्रेकअप:

सिर्फ मंगलवार और गुरुवार को ही बल्कि वीकेंड पर भी ब्रेकअप (Breakup) होते हैं शनिवार और रविवार को भी ब्रेकअप की घटनाएं सामने आती हैं। वीकेंड पर लोग रिलैक्स मूड में होते हैं और अपने पार्टनर के साथ समय बिताना पंसद करते हैं। लेकिन अगर रिश्ते में पहले से कोई प्रॉब्लम चल रही होती है तो वीकेंड के दौरान वे समस्याएं बढ़ जाती हैं। जब लोग एक-दूसरे के साथ अधिक समय बिताते हैं, तो गलतफहमियां और झगड़े आसानी से सामने आ सकते हैं, जो अक्सर ब्रेकअप का कारण बनते हैं।

इन दिनों में पार्टनर देते हैं सबसे ज्यादा धोखा:

पार्टनर द्वारा धोखा देने की घटनाएं भी सप्ताह के कुछ खास दिनों में ज्यादा देखी गई हैं। एक अध्ययन के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को पार्टनर के धोखा देने की संभावना अधिक होती है। इसका मुख्य कारण यह है कि ये दिन पार्टी और सोशल एक्टिविटी के लिए होते हैं। लोग इस दिन अधिक स्वतंत्र और आरामदायक महसूस करते हैं और कई बार इसकी वजह से लोग अपने पार्टनर के साथ चिटिंग करते हुए गलत कदम भी उठा लेते हैं।

लोग वीकेंड पर अपने दोस्तों के साथ बाहर जाते हैं। इस दौरान वे नए लोगों से भी मिलते हैं। ऐसे में कई बार लोग अनजाने में उन परिस्थितियों में फंस जाते हैं जो उनके रिश्तों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती हैं। शराब और अन्य सामाजिक प्रभाव भी इन दिनों में लोगों के फैसलों पर प्रभाव डालते हैं।

इन वजहों से होते हैं ब्रेकअप:

धोखा देने और ब्रेकअप के कई कारण हो सकते हैं। कई बार पार्टनर एक-दूसरे से असंतुष्ट होते हैं। लेकिन इस बारे में वे आपस में खुलकर बात नहीं कर पाते। इस प्रकार की असंतुष्टता अक्सर भावनात्मक दूरी और धोखे का कारण बनती है। धोखा देने का एक अन्य कारण यह भी हो सकता है कि लोग अपनी भावनात्मक आवश्यकताओं को सही तरीके से व्यक्त नहीं कर पाते और वे इसे किसी तीसरे व्यक्ति के साथ पूरा करने की कोशिश करते हैं।

ब्रेकअप और धोखा अक्सर एक-दूसरे से जुड़े होते हैं, क्योंकि जब किसी को धोखा दिया जाता है, तो वह रिश्ते को खत्म करने का निर्णय ले सकता है। इसके अलावा, जब रिश्ते में कोई व्यक्ति भावनात्मक या शारीरिक धोखे का शिकार होता है, तो उसका आत्मसम्मान टूटता है, और वह व्यक्ति रिश्ते से बाहर निकलने का विकल्प चुनता है।