Ghost: इस गांव में चुडैल का साया! रात को घरों पर होती है पत्थरों की बरसात, दहशत में लोग

Ghost: ये रहस्यमयी घटना बिहार के एक गांव में हो रही है। गांव वाले इस घटना से दहशत में है और इसे चुडैल की करतूत बता रहे हैं।

October 15, 2024
Ghost
Ghost: इस गांव में चुडैल का साया! रात को घरों पर होती है पत्थरों की बरसात, दहशत में लोग

Ghost: कई बार कुछ ऐसी रहस्यमयी घटनाएं होने लगती हैं, जिनके बारे में लोग जानकर हैरत में पड़ जाते हैं। ऐसी रहस्यमयी घटनाओं को कई लोग भूत (Ghost) प्रेतों, चुडैलों और आत्माओं से जोड़कर देखते हैं। कई लोग भूत प्रेतों (Ghost) में विश्वास करते हैं तो कुछ लोग इसे सिर्फ मन का वहम मानते हैं। कई लोगों ने भूत या आत्माएं (Ghost) देखने तक दावे किए हैं। हालांकि उनकी सच्चाई के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं।

अब ऐसी ही एक रहस्यमयी घटना ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रखी है। ये रहस्यमयी घटना (Ghost) बिहार के एक गांव में हो रही है। गांव वाले इस घटना से दहशत में है और इसे चुडैल (Ghost) की करतूत बता रहे हैं। कुछ गांव वालों का कहना है कि यह चुडैल कर रही है।

Ghost का साया या कुछ और:

दरअसल, बिहार का मुजफ्फरपुर जिला इन दिनों एक अजीबो-गरीब घटना के चलते चर्चा में है। रात के अंधेरे में कुछ घरों पर पत्थरों की बरसात हो रही है और इसका कोई स्पष्ट कारण नहीं मिल पा रहा है। यह रहस्यमयी घटना (Ghost) मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पैगम्‍बरपुर के जयप्रकाश नगर में हो रही है। यहां रात में घरों पर पत्‍थर बरसते हैं। पत्थर बरसने का य‍ह सिलसिला पिछले डेढ़ महीने से चल रहा है।

यहां की महिलाओं का कहना है कि ये काम चुडै़ल (Ghost) करती है। महिलाओं के अलावा भी कई लोग इसे किसी अलौकिक शक्ति, खासकर “चुड़ैल” का साया मान रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इसे शरारती तत्वों की करतूत कह रहे हैं। लेकिन यह मामला जिज्ञासा का विषय बन गया है क्योंकि अब तक कोई ठोस सबूत या वजह सामने नहीं आई है।

किसी इंसान को नहीं लगा कोई पत्थर:

खास बात यह है कि जो पत्थर बरसते हैं वे सिर्फ घर पर और गली में गिरते हैं। अब तक पत्‍थर किसी इंसान को नहीं लगा है। बताया जा रहा है कि ये पत्थर रेलवे लाइन पर बिछाए जाने वाले पत्थर हैं, यानि रेलवे ट्रैक पर बिछाए जाने वाले पत्‍थर घरों पर बरसते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन पत्थरों का वजन करीब 200 से 250 ग्राम का होता है। अगर इस साइज के पत्थर अगर किसी इंसान के सिर पर लग जाए तो क्या होगा। लोग इस रहस्यमयी घटना से बहुत डरे हुए हैं।

शाम होते ही घरों में कैद हो जाते हैं लोग:

पत्थरों की इस रहस्यमयी बरसात से लोगों में बहुत दहशत का माहौल है। यहां लोग शाम होते ही अपने—अपने घरों में कैद हो जाते हैं। महिलाओं और बच्चों को शाम के बाद घर से नहीं निकलने दिया जा रहा। हालांकि ये पत्थर किस दिशा से आते हैं और इन्हें कौन फेंक रहा है अब तक इसका पता नहीं चल पाया है। पत्थर बरसने से कई घरों को नुकसान पहुंच रहा है। कई घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए हैं। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी।

पुलिस के सामने भी बरसे पत्थर:

जब लोगों ने इस रहस्यमयी घटना की जानकारी पुलिस विभाग को दी तो सूचना पाकर अहियापुर थाने की पुलिस दो जीप से मोहल्ले में पहुंची। पुलिस को करीब दस से अधिक घरों के लोगों ने वो पत्थर दिखाए, जो उनके घर पर आकर गिरे थे। मजे की बात यह है कि जब पुलिस घरों पर गिरे पत्थर देख रही थी, तभी एक घर पर पत्थर आकर गिरा। पुलिसकर्मियों ने काफी तलाश की, लेकिन पत्थर फेंकने वाला कोई नहीं मिला।

डर और अफवाहें:

गांव में इस घटना को लेकर काफी डर और चिंता का माहौल है। कुछ लोगों का मानना है कि यह किसी बुरी आत्मा या चुड़ैल की हरकत है, जो गांव के लोगों को परेशान कर रही है। यह मान्यता ग्रामीण समाज में पहले से ही गहराई से जुड़ी हुई है कि चुड़ैलें रात में लोगों को नुकसान पहुंचाने के लिए बाहर निकलती हैं। यही वजह है कि कई लोग इस पत्थरबाज़ी को अलौकिक शक्ति से जोड़कर देख रहे हैं।

शरारती तत्व भी हो सकते हैं घटना के पीछे:

पुलिस का मानना है कि यह शरारती तत्वों की हरकत भी हो सकती है, जो गांव के लोगों में डर पैदा करने के उद्देश्य से ऐसा कर रहे हैं। हालांकि, अब तक किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने टीम को तैनात किया है जो रात के समय गश्त कर रही है, लेकिन अब तक उन्हें किसी भी तरह की अलौकिक गतिविधि या शरारती तत्वों की मौजूदगी का कोई प्रमाण नहीं मिला है।