Handsome weeping Boys: जापान अपनी अनूठी संस्कृति, तकनीकी प्रगति और असाधारण सेवाओं के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां हर समस्या का हल ढूंढ़ने की कला विकसित हो चुकी है। इन्हीं सेवाओं में से एक है “आंसू पोंछने के लिए किराए पर उपलब्ध लोग”। कई बार लोग किसी कारणवश बहुत भावुक हो जाते हैं और रोने लगते हैं।
ऐसे में उन्हें ऐसे किसी कंधे की जरूरत होती है जो उनकी भावनाओं को समझे और उनके आंसू पोंछे। जापान के टोक्यो में कंपनी ने एक ऐसी सुविधा देने की कोशिश की जिससे कर्मचारियों का तनाव कम हो सके। इस सुविधा का नाम “Handsome weeping Boys” रखा गया।
ऐसे हुई ‘इकेमेसो दान्शी’ की शुरुआत:
दरअसल, हिरोकी तराई नाम के शख्स ने ‘इकेमेसो दान्शी’(Handsome weeping Boys) इस अनोखी पहल की कल्पना की। इसके बाद उन्होंने इसे बतौर व्यवसाय शुरू किया। इसका उद्देश्य है कि लोगों के भावनात्मक अभिव्यक्ति को न केवल सहन किया जाए बल्कि गले लगाया जाए और सम्मानित किया जाए।
उसकी कद्र की जाए। बता दें कि 7,900 येन या लगभग 4,400 रुपये के शुल्क पर, जापान में व्यक्ति अब ‘इकेमेसो दान्शी’(Handsome weeping Boys) के एक हैण्डसैम लड़के की सेवाएं ले सकते हैं, जो “हैंडसम वीपिंग बॉयज़” कहलाने वाली सेवाएं प्रदान करते हैं।
रोने से कम होता है तनाव:
बता दें कि रोना मानव स्वभाव का हिस्सा है और यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि रोने से तनाव और भावनात्मक दबाव को कम करने में मदद मिलती है। हालांकि, कई समाजों में इसे कमजोरी का प्रतीक समझा जाता है, जिससे लोग अपनी भावनाएं व्यक्त करने से कतराते हैं।
जापान जैसे देशों में, जहां लोग अपने व्यस्त जीवन में भावनाओं को दबाकर रखते हैं, रोने के लिए एक सुरक्षित और सहानुभूतिपूर्ण माहौल की आवश्यकता महसूस होती है। इसी जरूरत को पूरा करने के लिए “किराए पर रोने वाले साथी” जैसी सेवाओं का जन्म हुआ।
ऑफिस में भी ले सकते हैं सर्विस:
इस सर्विस का उपयोग करने वाले लोग एक पेशेवर व्यक्ति को किराए पर लेते हैं। उनका काम केवल ग्राहक के साथ बैठकर उनकी भावनाओं को समझना और उनके साथ सहानुभूति प्रकट करना होता है। लोग उनके साथ अपनी समस्याएं शेयर कर सकते हैं और यदि वे रोना चाहते हैं, उनके आंसू भी पोंछे जाते हैं।
बीबीसी से बात करते हुए कंपनी के मालिक हिरोकी तराई ने कहा था कि वह चाहते हैं कि जापानी लोग ना सिर्फ घर पर बल्कि ऑफिस में भी रोएं। ऑफिस में रोने पर कोई भी सहकर्मी आपके पास आने से हिचकता है, यह नकारात्मक भी होता है। हालांकि हैंडसम वीपिंग बॉयज़” के लड़के ऑफिस में भी सर्विस देने के लिए मौजूद हो सकते हैं।
Handsome weeping Boys सर्विस की बढ़ती मांग:
मीडिया आउटलेट की रिपोर्ट के अनुसार, इकेमेसो दान्शी के अलावा, टोक्यो में रेंट-ए-फ्रेंड सेवाओं सहित इसी तरह के व्यवसाय में वृद्धि देखी गई है। यही वजह है कि अब “हैंडसम वीपिंग बॉयज़” को किराए पर ले सकते हैं, जिनकी कीमत 7,900 येन या लगभग 4,400 रुपये बताई जा रही है।
जापान में इस सेवा की लोकप्रियता का कारण वहां की कार्य-संस्कृति और सामाजिक दबाव है। जापान में “करोशी” (अत्यधिक काम के कारण मृत्यु) जैसी घटनाएं आम हैं। यहां लोग अपने व्यक्तिगत तनाव और भावनात्मक समस्याओं को दूसरों के साथ साझा करने में हिचकिचाते हैं। ऐसे में यह सेवा एक सुरक्षित मंच प्रदान करती है, जहां लोग बिना किसी जजमेंट के अपने मन की बात कह सकते हैं।
इमोशन को निकालते हैं बाहर:
बताया जा रहा है कि जापान में लोग अपने इमोशनल को जाहिर नहीं कर पाते। ऐसे में लोगों को किसी एक ऐसे इंसान की जरूरत जोती है जो इमोशन को बाहर निकाल सके। इसके लिए मार्मिक वीडियो दिखाए जायेंगे, बातचीत की जायेगी और आपके इमोशन को बाहर निकालकर, आपको रोने में मदद करेंगे। इतना ही नहीं, लड़के आपके साथ रोएंगे भी।