Hidden Village: जमीन से 3,000 फीट नीचे बसे लोगों की अनोखी दुनिया

Hidden Village: अमरीका के प्रसिद्ध ग्रैंड कैनियन के पास हवासू कैनियन में सुपाई नाम का एक गांव है। ये गांव जमीन की सतह के नीचे तीन हजार फीट की पर बसा है। दुनियाभर में इंटरनेट पर ये गांव खूब सर्च किया जाता है।

November 07, 2024
Village
Hidden Village: जमीन से 3,000 फीट नीचे बसे लोगों की अनोखी दुनिया

Hidden Village: स्वर्ग लोक और पाताल लोक की कहानियों के बारे में तो आपने सुना ही होगा। ऐसा माना जाता हैं कि पाताल लोक जमीन के नीेचे बसा हुआ है। हालांकि अभी तक इसका कुछ प्रमाण नहीं मिला है यह सिर्फ किस्से कहानियों में ही सुनने और देखने को मिलता है।

दुनिया के कई अजीबोगरीब गावं हैं उनमें से कुछ ऐसे हैं जहाँ सिर्फ जुड़वां बच्चे पैदा होते हैं। यहाँ तक की एक गांव ऐसा भी है जहां सिर्फ एक किडनी के लोग मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा गांव है जो जमीन के हजारों फीट नीचे बसा है। जी हाँ अपने बिलकुल सही पड़ा|

अमरीका के ग्रैंड केनियन के हवासू केनियन में एक गांव हैं जो 3 हजार फीट नीचे बसा है और इसे सुपाई के नाम से जाना जाता है। इस गाँव तक पहुँचने का सफर जितना कठिन है, यहाँ के लोगों का जीवन भी उतना ही दिलचस्प है। यहाँ की परंपराएं, रहन-सहन, और जीवनशैली इस गाँव को बाकि दुनिया से अलग बनाते हैं।

यह Village गहरी खाई में बसा है:

बता दें कि,अमरीका के प्रसिद्ध ग्रैंड कैनियन के पास हवासू कैनियन में सुपाई नाम का एक गांव है। ये गांव जमीन की सतह के नीचे तीन हजार फीट की पर बसा है। दुनियाभर में इंटरनेट पर ये गांव खूब सर्च किया जाता है।

हर साल एडवेंचर को शौकीन लोग यहां घूमने आते हैं। दुनिया भर से करीब 55 लाख लोग इसे देखने के लिए हर साल एरिजोना आते हैं। हवासू कैनियन के पास यह गांव एक गहरी खाई में बसा हुआ है।

रेड इंडियंस रहते हैं Village में:

इस गांव की कुल आबादी 208 बताई जाती है। जमीन की सतह से करीब 3000 फुट नीचे बसे इस गांव के रहने वाले अमरीका के मूल निवासी रेड इंडियन हैं। बता दें कि जमीन के अंदर बसे होने के करण यह गांव दुनियाभर से कटा हुआ है। इस गांव में आने-जाने के साधन भी सीमित ही हैं। आज की आधुनिक दौर में भी ये गांव बाहरी दुनिया से कटा हुआ है।

गाँव तक पहुँचने का कठिन सफर:

सुपाई गाँव तक पहुँचने के लिए कठिन और जोखिम भरा सफर करना पड़ता है। Village तक पहुँचने का कोई सीधा सड़क मार्ग नहीं है, और न ही कार या किसी अन्य वाहन के माध्यम से वहाँ पहुँचा जा सकता है। यहाँ तक पहुँचने के लिए पर्यटकों को 8 मील (लगभग 13 किलोमीटर) लंबा ट्रेक करना पड़ता है, जो खड़ी चट्टानों और संकीर्ण रास्तों से होकर गुजरता है।

इस यात्रा में लगभग 4 से 5 घंटे का समय लगता है, और यात्रा के दौरान ऊबड़-खाबड़ रास्तों और गर्मी के मौसम में तापमान भी एक चुनौती बन जाता है। यहां तक पहुंचने के लिए लोग खच्‍चर का भी प्रयोग करते हैं। यही नहीं इस गांव में आज भी चिट्ठियां ले जाने का काम खच्‍चरों से किया जाता है। जो लोग इस कठिन सफर को नहीं कर सकते, उनके लिए एकमात्र विकल्प हेलिकॉप्टर सेवा है, जो मौसम के अनुसार चलती है।

हवासु फॉल्स:

सुपाई Village के पास स्थित हवासु फॉल्स (Havasu Falls) दुनिया के सबसे खूबसूरत जलप्रपातों में से एक है। यह जलप्रपात नीले और हरे रंग के पानी के लिए प्रसिद्ध है, जो पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। गाँव के पास स्थित यह जलप्रपात लगभग 100 फीट की ऊँचाई से गिरता है। पर्यटक यहाँ ट्रेकिंग और कैम्पिंग के लिए आते हैं, और हवासु फॉल्स के नीले पानी में तैरने का आनंद लेते हैं।

पर्यटकों के लिए नियम और शर्तें:

सुपाई गाँव और हवासु फॉल्स में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने यहाँ पर्यटन को नियंत्रित किया है। यहाँ आने वाले पर्यटकों को विशेष परमिट लेना पड़ता है और एक निश्चित संख्या में ही पर्यटकों को गाँव में प्रवेश की अनुमति होती है।

यहाँ पर किसी भी प्रकार का प्रदूषण या प्लास्टिक उत्पाद लाना मना है, ताकि गाँव की स्वच्छता और प्राकृतिक सुंदरता बनी रहे। पर्यटक हवासु फॉल्स में ट्रेकिंग, कैम्पिंग, और फोटोग्राफी का लुत्फ उठा सकते हैं|