Snake Bite: शख्स ने 200 बार खुद को जहरीले सांपों से कटवाया, फिर भी नहीं हुई मौत, कोबरा और मांबा भी भी हो गए फेल!

Snake Bite: कई सांप बहुत जहरीले और खतरनाक होते हैं। इनके काटने से थोड़ी ही देर में इंसान की मौत हो जाती है। किंग कोबरा, मांबा और रसैल वाइपर बहुत जहरीले सांप होते हैं। लेकिन सोचिए अगर किसी इंसान पर इन सांपों के जहर का भी असर ना हो तो। जी हां, ​दुनिया में एक ऐसा शख्स है, जिस पर जहरीले से जहरीले सांप के जहर का असर नहीं होता। यहां तक कि इस इंसान को कोबरा के काटने से भी फर्क नहीं पड़ता।

August 31, 2024
snake bite
Snake Bite: शख्स ने 200 बार खुद को जहरीले सांपों से कटवाया, फिर भी नहीं हुई मौत, कोबरा और मांबा भी भी हो गए फेल!

Snake Bite: सांप बहुत खतरनाक होते हैं। हर साल बहुत से लोगों की मौत सांप काटने से हो जाती है। दुनियाभर में सांपों की कई प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें कई सांप बहुत जहरीले और खतरनाक होते हैं। इनके काटने (Snake Bite) से थोड़ी ही देर में इंसान की मौत हो जाती है। किंग कोबरा, मांबा और रसैल वाइपर बहुत जहरीले सांप होते हैं। अगर ये किसी इंसान के सामने आ जाए तो उसके पसीने छूट जाएंगे। लेकिन सोचिए अगर किसी इंसान पर इन सांपों के जहर का भी असर ना हो तो।

जी हां, ​दुनिया में एक ऐसा शख्स है, जिस पर जहरीले से जहरीले सांप के जहर का असर नहीं होता। यहां तक कि इस इंसान को कोबरा के काटने (Snake Bite) से भी फर्क नहीं पड़ता। रिपोर्ट के अनुसार, अब तक यह शख्स खुद को करीब 200 से भी ज्यादा जहरीले सांपों से खुद को कटवा (Snake Bite) चुका है। लेकिन किसी भी सांप के जहर का असर इस शख्स पर नहीं होता। इस शख्स का नाम टिम फ्रिडे है। यह व्यक्ति बेहद खतरनाक जहरीले सांपों से कटाने की अपनी इच्छा के लिए फेमस हो चुका है।

घर में पाले कई तरह के खतरनाक और जहरीले सांप:

खुद को जहरीले सांपों से कटवाने (Snake Bite) वाले इस शख्स का नाम टिक फ्रीडे है। 53 वर्षीय यह व्यक्ति अमरीका के विस्कॉन्सिन में रहता है। बता दें कि टिम ने अपने घर में ही कई तरह के जहरीले और खतरनाक सांप पाल रखे हैं। हैरान कर देने वाली बात यह है कि टिम अब तक खुद को करीब 200 से ज्यादा बार जहरीले सांपों से कटवा (Snake Bite) चुका है। इसके बावजूद उसे कुछ नहीं हुआ और वो जिंदा है। टिम को काटने वाले सांपों में सबसे खतरनाक प्रजाति के मांबा और कोबरा भी शामिल हैं।

फर्स्ट यूनिवर्सल एंटी-वेनम बनाने में की मदद:

लेकिन क्या आपको पता है कि टिम खुद को जहरीले सांपों से क्यों कटवाता (Snake Bite) है। टिक इसलिए ऐसा करता है ताकि फर्स्ट यूनिवर्सल एंटी-वेनम बनाने में मदद की जा सके। रिपोर्ट के अनुसार, टिम को आमतौर पर एक सांप के काटने का असर नहीं होता था। हालांकि एक बार टिम की जान जाती—जाती बची थी। एक बार सांप के काटने से वर्ष 2001 में उनकी हालत बिगड़ गई थी। उस वक्त टिम को एक साथ दो खतरनाक कोबरा सांपों ने डंस लिया था।

4 दिन तक कोमा में रहा था टिम फ्रीडे:

इस घटना के बारे में टिक ने एक बार नेशनल ज्योग्राफिक से बात करते हुए बताया था कि वर्ष 2001 में उसे एक साथ दो जहरीले कोबरा सांपों ने (Snake Bite) काट लिया था। इसके बाद वह लगभग मौत के मुंह में चले गया था। यहां तक की डॉक्टरों ने भी टिक के जिंदा बचने की उम्मीद छोड़ दी थी। टिक ने नेशनल ज्योग्राफिक से बात करते हुए बताया था कि उसे एक घंटे के अंदर दो जहरीले कोबरा सांपों ने काट (Snake Bite) लिया था।

टिम ने बताया था कि वह लगभग मर गया था, यह मजेदार नहीं था। साथ ही उसने कहा था कि उसके शरीर में एक सांप के जहर को झेलने की इम्युनिटी थी, लेकिन दो को नहीं। दो कोबरा सांपों के काटने के बाद टिम 4 दिन तक कोमा में रहा था।

दूध पिलाते समय काट लिया था कोबरा ने:

टिम के अनुसार, वह अपने पालतू मिस्र के कोबरा को दूध पिला रहे थे। तभी उस कोबरा ने टिक की उंगली पर काट लिया था। इसके एक घंटे बाद एक दूसरे कोबरा ने टिम की दाहिनी बाइसप पर काट लिया था। इस घटना के बाद टिम ने सांपों के साथ ही काम करने का फैसला कर लिया। टिम कैलिफोर्निया टीकाकरण अनुसंधान कंपनी सेंटिवैक्स में हर्पेटोलॉजी के निदेशक हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, टिम ने अनुसंधान के लिए अपनी मर्जी ने खुद को 200 से ज्यादा बार जहरीले सांपों से कटवाया। आमतौर पर उनके दाहिने बाइसेप्स पर, क्योंकि वह सभी सांपों के काटने का इलाज करने के लिए एक यूनिवर्सल एंटी-वेनम खोजने की कोशिश कर रहे हैं।