Snake: आपने बहुत सी ऐसी फिल्में और टीवी सीरियल्स देखे होंगे, जो सांपों पर आधारित होते हैं। इनमें दिखाया जाता है कि कैसे सांप(Snake) बदला लेने के लिए इंसानों का जानी दुश्मन बन जाता है। लेकिन क्या आपने रियल लाइफ में ऐसा देखा है कि कोई सांप किसी परिवार का जानी दुश्मन बन जाए और उस परिवार के लोगों को डंसने लगे।
ऐसा ही कुछ राजस्थान में देखने को मिला। यहां एक जहरीला सांप(Snake) एक परिवार के पीछे पड़ गया। यह जहरीला सांप परिवार के कई लोगों को काट चुका है। इस सांप की वजह से परिवार के लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं।
Snake बना जानी दुश्मन:
घटना राजस्थान के करौली जिले की है, जहां एक जहरीला सांप(Snake) एक परिवार का जानी दुश्मन बन गया है। यह सांप परिवार के 4 लोगों को डंस चुका है। इनमें से दो लोगों की मौत हो गई है। पूरा परिवार उस सांप की वजह से दशहत में जीने को मजबूर है। ऐसे में सभी लोग सतकर्ता बरत रहे हैं और उस सांप पकड़ने में जुटे हुए हैं।
अब तक 5 लोगों को डंस चुका है Snake:
रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना करौली जिले के मांची थाना इलाके के डगरिया गांव की है। बताया जा रहा है कि करीब 3 दिन पहले यहां रात को 37 वर्षीय शख्स नगेन्द्र और उसके 4 साल के बेटे को एक जहरीले सांप ने सोते समस डंस लिया। तबियत बिगड़ने लगी तो दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
परिवार अभी इस सदमे से उबरा भी नहीं था कि इसी बुधवार को सांप ने मृतक के भाई और उनके बेटे को भी डंस लिया। इसके अलावा सांप ने पास ही रहने वाली एक महिला अंकिता को भी काट लिया है।
शर्ट में घुसकर सीने पर डंसा:
बताया जा रहा है कि 13 अक्टूबर को नगेन्द्र और उनका पुत्र गर्वित कमरे में बैड पर सो रहे थे। तभी रात करीब दो बजे एक सांप ने पिता-पुत्र को काट लिया। उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां पुत्र की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
जबकि पिता की उपचार के दौरान 14 अक्टूबर को मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद बुधवार को मृतक नगेन्द्र का भाई बाबू सिंह घर पर ही बैठा थे। तभी अचानक उनकी शर्ट में कहीं से सांप आकर घुस गया। घबराहट में उन्होंने तुरंत शर्ट उतारी, लेकिन तब तक सांप ने सीने पर डंस चुका था।
भागते समय सांप ने बेटे को भी डंसा:
बाबू सिंह को डंसने के बाद सांप भाग रहा था तभी उसने बाबू सिंह के बेटे दीपेंद्र को भी काट लिया। इससे परिवार के लोग घबरा गये, तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर भागे। बताया जा रहा है कि इसी बीच सांप ने गांव में ही उनके घर के पास रहने वाली अंकिता नाम की एक महिला को भी काट लिया।
उसे भी इलाज के लिये अस्पताल लाया गया है। गांव वालों का कहना है कि सांप तकरीबन 2.5 फीट लंबा है। दो पहले ही गांव में सर्पदंश की वजह से पिता-पुत्र की मौत हुई और अब तीन लोगों को काटने की घटना के बाद से सभी लोग दहशत में हैं।
सांपों की समस्या और मानसून:
यह घटना मानसून के बाद के महीनों में हुई है, जब सांपों का प्रजनन काल होता है और वे अधिक सक्रिय हो जाते हैं। करौली के ग्रामीण इलाकों में सांपों का घरों में आना एक आम समस्या है, खासकर बारिश के बाद, जब उनके छिपने के स्थान पानी में भर जाते हैं और वे सूखे स्थानों की तलाश में निकलते हैं।
करौली जिला वन्यजीव संरक्षित क्षेत्रों के नजदीक स्थित है, जहाँ सांपों की कई प्रजातियाँ पाई जाती हैं, जिनमें से कुछ अत्यंत ज़हरीली होती हैं।
क्या कहना है विशेषज्ञों का:
वहीं वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून के बाद के समय में सांपों का घरों में प्रवेश करने की संभावना अधिक होती है। सांप अक्सर अंधेरे, गर्म और सुरक्षित स्थानों की तलाश करते हैं, जैसे कि गाँव के कच्चे मकानों में।
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि ग्रामीण इलाकों में रात के समय घर के दरवाजों और खिड़कियों को बंद रखा जाए और सोने से पहले बिस्तरों के आसपास का स्थान ध्यान से देख लिया जाए। इसके अलावा, घरों के आस-पास साफ-सफाई और सांपों को आकर्षित करने वाले गड्ढों या ढेरों को हटाना भी आवश्यक है।