Whale: समुद्र में शख्स को निगल गई विशालकाय व्हेल, फिर हुआ ऐसा चमत्कार, बच गई जान

Whale: सोचिए अगर कोई हम्पबैक व्हेल किसी इंसान को निगल ले तो। आप कहेंगे कि उसका बचना नामुमकिन होगा। लेकिन एक बार यह मुमकिन हो चुका है। दरअसल एक व्हेल ने एक शख्स को निगल लिया था लेकिन इसके बावजूद वह शख्स जिंदा बच गया।

September 11, 2024
whale
Whale: समुद्र में शख्स को निगल गई विशालकाय व्हेल, फिर हुआ ऐसा चमत्कार, बच गई जान

Whale: समुद्र की दुनिया बिल्कुल अलग होती है। समुद्र की गहराइयों में कई अनसुलझी पहेलियां हैं। समुद्र की दुनिया बहुत रहस्यमयी हैं। समुद्र की गहराइयों में कई ऐसे विचित्र जीव भी हैं, जिनके बारे में अभी तक किसी को पता ही नहीं है। समुद्र में कई विशालकाय जीव भी रहते हैं। कई बार समुद्र में इन विशालकाय जीवों से इंसानों का सामना भी हो जाता है। समुद्र के इन विशाल जीवों में व्हेल (Whale) मछली भी शामिल है। व्हेल बहुत विशालकाय होती है।

सोचिए अगर कोई हम्पबैक व्हेल (Whale) किसी इंसान को निगल ले तो। आप कहेंगे कि उसका बचना नामुमकिन होगा। लेकिन एक बार यह मुमकिन हो चुका है। दरअसल एक व्हेल (Whale) ने एक शख्स को निगल लिया था लेकिन इसके बावजूद वह शख्स जिंदा बच गया। यह किसी चमत्कार से कम नहीं था। इस शख्स का नाम माइकल पैकर्ड है।

माइकल पैकर्ड के साथ हुई थी घटना:

माइकल पैकर्ड अमेरिका के मैसाचुसेट्स राज्य के केप कॉड क्षेत्र में रहते हैं। माइकल एक अनुभवी लॉब्स्टर गोताखोर (डाइविंग फिशरमैन) हैं, जिनका समुद्र से एक गहरा नाता है। पैकर्ड ने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा समुद्र में बिताया है। समुद्र के तल से लॉब्स्टर इकट्ठा करना उनका मुख्य पेशा है। वह समुद्री जीवन और सागर की गहराइयों से भलीभांति परिचित हैं, लेकिन एक दिन उनके जीवन में ऐसा अनुभव हुआ, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी।

माइकल को निगल गई थी Whale:

यह घटना जून 2021 की है, जब माइकल पैकर्ड रोज़ की तरह केप कॉड में प्रांविंसटाउन के पास गोता लगाने गए थे। समुद्र के तल पर वे लॉब्स्टर की तलाश कर रहे थे। एक अनुभवी गोताखोर होने के नाते, माइकल समुद्र की चुनौतियों और खतरों से अच्छी तरह वाकिफ थे। लेकिन इस बार समुद्र ने उन्हें एक ऐसी चुनौती दी, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी। दरअसल, समुद्र में गोता लगाते वक्त माइकल एक व्हेल (Whale) के मुंह में चले गए।

अचानक छा गया चारों ओर अंधेरा:

माइकल समुद्र की गहराई में गोता लगा रहे थे कि अचानक उनके चारों ओर अंधेरा छा गया। उन्हें कुछ समझ में नहीं आया और कुछ ही सेकंड में उन्होंने महसूस किया कि वे किसी विशाल जीव के जबड़े में फँस गए हैं। शुरू में माइकल को लगा कि वह किसी शार्क के हमले का शिकार हो गए हैं, क्योंकि केप कॉड के पानी में शार्क काफी आम होती हैं। लेकिन जल्द ही उन्होंने महसूस किया कि जो जीव उन्हें निगल रहा है, वह शार्क नहीं बल्कि एक विशालकाय व्हेल (Whale) है।

व्हेल के पेट में रहे 30 सेकंड:

दरअसल, माइकल पैकर्ड एक हम्पबैक व्हेल (Whale) के मुँह में फँस चुके थे। व्हेल ने उन्हें जिंदा निगल लिया था। इसके बाद माइकल ने अपने जीवन के लिए संघर्ष करना शुरू किया। माइकल ने बताया कि व्हेल (Whale) के अंदर का दृश्य पूरी तरह से अंधकारमय था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, लेकिन उनके पास ऑक्सीजन टैंक था, जिसने उन्हें जिंदा रहने का मौका दिया। माइकल को लगा कि अब वे किसी भी स्थिति में जिंदा नहीं बच पाएंगे।

व्हेल ने बाहर फेंक दिया माइकल को:

हालांकि, व्हेल (Whale) का उद्देश्य माइकल को नुकसान पहुँचाना नहीं था। यह घटना एक दुर्घटना थी, क्योंकि हम्पबैक व्हेल आमतौर पर प्लवक और छोटे समुद्री जीवों को खाती हैं। व्हेल ने माइकल को गलती से निगल लिया था। जैसे ही उसे यह अहसास हुआ कि उसने एक इंसान को निगल लिया है, उसने माइकल को उगल दिया। करीब 30 से 40 सेकंड तक व्हेल के अंदर रहने के बाद, माइकल को महसूस हुआ कि वह समुद्र की सतह पर वापस आ रहे हैं।

बच गई माइकल की जान:

अचानक व्हेल ने अपना मुँह खोला और माइकल को बाहर फेंक दिया। पास में मौजूद माइकल के साथी, जो कि एक नाव में थे, उन्होंने देखा कि माइकल अचानक समुद्र की सतह पर आ गए हैं। उन्हें तुरंत पानी से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुँचाया गया। इस अद्भुत घटना में माइकल की जान बच गई और उन्हें केवल कुछ मामूली चोटें आईं।

40-50 फीट तक की होती है हम्पबैक व्हेल:

हम्पबैक व्हेल विशाल समुद्री जीव होती हैं, जिनकी लंबाई 40-50 फीट तक हो सकती है और वजन लगभग 30 टन तक हो सकता है। ये व्हेलें आमतौर पर समुद्र के छोटे जीवों जैसे कि क्रिल और छोटे मछलियों को खाती हैं। यह व्हेलें अपने विशाल मुँह का इस्तेमाल समुद्र के पानी को छानने के लिए करती हैं, जिससे उन्हें खाने के लिए छोटे जीव मिलते हैं। ऐसे में यह घटना एक स्पष्ट गलती थी, जहाँ व्हेल ने माइकल को समुद्र के छोटे जीव समझकर निगल लिया था।