Janmashtami 2024: हिंदू धर्म में जन्माष्टमी(Janmashtami 2024) का पर्व विशेष महत्व रखता है। इसे भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है| यह दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हिन्दू पुराण के अनुसार भगवान श्री कृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र में आधी रात को हुआ था|
इसलिए इस दिन उनके भक्त अपने भगवान के लिए रात 12 बजे तक व्रत करते हैं। साथ ही उनके लिए भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जाता है। घर-घर में भगवान कृष्ण को ‘लड्डू गोपाल’ के रूप में पूजा जाता है। इस बर जन्माष्टमी का व्रत 26 अगस्त सोमवार को रखा जाएगा| जन्माष्टमी(Janmashtami 2024) पर लड्डू गोपाल को भोग लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह भी माना जाता है कि यदि इस दिन लड्डू गोपाल को सही विधि से भोग लगाया जाए, तो आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।
माखन-मिश्री का भोग:
श्रीकृष्ण को माखन और मिश्री विशेष रूप से प्रिय होती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार उन्हें बचपन से ही माखन खाना बहुत पसंद था इसलिए उन्हें ‘माखनचोर’ के नाम से भी जाना जाता है। इसलिए जन्माष्टमी(Janmashtami 2024) के दिन लड्डू गोपाल को माखन और मिश्री का भोग लगाना अत्यंत शुभ होता है। इससे भगवान की कृपा बरसती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।
तुलसी के पत्तों का महत्व:
हिन्दू धर्म के अनुसार तुलसी के पत्तों का श्रीकृष्ण के पूजा में विशेष महत्व है। मान्यता है कि तुलसी के बिना भगवान कृष्ण का भोग अधूरा माना जाता है। तुलसी के पत्तों को माखन-मिश्री में मिलाकर भोग लगाने से भगवान विशेष रूप से प्रसन्न होते हैं और आपकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। तुलसी के पत्तों को भगवान की मूर्ति के चारों ओर सजाया जाता है और उन्हें पंचामृत में भी मिलाया जाता है।
पंचामृत का भोग:
पंचामृत पांच पवित्र सामग्रियों – दूध, दही, घी, शहद, और मिश्री से मिलकर बनता है। श्रीकृष्ण की पूजा में पंचामृत का भी विशेष स्थान माना गया है। पंचामृत को भगवान को भोग के रूप में चढ़ाने से घर में शांति और समृद्धि आती है। इसे बनाने में तुलसी के पत्तों का भी इस्तेमाल किया जाता है, जो इसे और भी पवित्र बनाता है।
फल और मेवे का भोग:
जन्माष्टमी(Janmashtami 2024) के दिन लड्डू गोपाल को ताजे फलों और मेवों का भोग भी लगाया जाता है। आप सेब, केले, अनार, अंगूर, बादाम, काजू, किशमिश आदि का भोग भी लगा सकते हैं। इन फलों और मेवों का भोग लगाने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है और आपकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। खासकर वे लोग जो किसी विशेष इच्छा की पूर्ति के लिए व्रत करते हैं, उन्हें लड्डू गोपाल को फल और मेवे का भोग जरूर लगाना चाहिए।
पंजीरी का भोग:
पंजीरी भगवान कृष्ण को बहुत प्रिय है। यह एक पारंपरिक भोग है जिसे जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष रूप से तैयार किया जाता है। पंजीरी में धनिया,चीनी, घी और सूखे मेवे मिलाए जाते हैं। इसे बनाना बहुत सरल है और यह अत्यधिक पौष्टिक भी होती है। पंजीरी का भोग लगाने से भगवान कृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त होती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
मिठाइयों का भोग:
लड्डू गोपाल को मिठाइयां बहुत पसंद हैं। इसलिए जन्माष्टमी (Janmashtami 2024)के दिन उन्हें विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया जाता है। इसमें बेसन के लड्डू, बूंदी के लड्डू, पेड़ा, बर्फी आदि मिठाइयां शामिल होती हैं। भगवान को प्रसन्न करने के लिए इन मिठाइयों को घर में ही बनाना बेहतर माना जाता है। इससे भोग का महत्व और भी बढ़ जाता है और भगवान की कृपा हमेशा बनी रहती है।
मकई का भोग:
श्रीकृष्ण को मकई (मक्का) का भोग भी अत्यंत प्रिय है। इसे भगवान को भोग लगाने से परिवार में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। मकई का भोग लगाने की परंपरा विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक देखने को मिलती है। इसे घी में भूनकर तैयार किया जाता है और भगवान को इसका भोग लगाया जाता है।
Janmashtami 2024 पूजा विधि:
जन्माष्टमी(Janmashtami 2024) का दिन भगवान श्रीकृष्ण की आराधना के लिए सर्वोत्तम समय माना गया है। इस दिन लड्डू गोपाल को माखन-मिश्री और अन्य चीजों का भोग लगाकर उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं। भोग लगाने के लिए सबसे पहले लड्डू गोपाल की मूर्ति या तस्वीर को स्नान कराएं और उन्हें नए वस्त्र पहनाएं।
इसके बाद, एक स्वच्छ थाली में माखन-मिश्री, तुलसी के पत्ते, पंचामृत, फल, मेवे, पंजीरी, मिठाई, मकई,और लड्डू का भोग सजाएं। फिर भगवान श्रीकृष्ण के मंत्रों का जाप करते हुए भोग अर्पित करें। अंत में, भोग को परिवार के सभी सदस्यों के बीच प्रसाद के रूप में बांट दें। इससे न केवल आपके मन की सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है बल्कि आपके जीवन में सुख, शांति, और समृद्धि भी आती है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में प्रस्तुत जानकारी ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। विभिन्न माध्यमों से एकत्रित करके ये जानकारियाँ आप तक पहुँचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज़ सूचना पहुँचाना है। viralnewsvibes.com इस जानकारी की सटीकता, पूर्णता, या उपयोगिता के बारे में कोई दावा नहीं करता और इसे अपनाने से होने वाले किसी भी परिणाम के लिए जिम्मेदार नहीं होगा। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने विवेक और निर्णय का उपयोग करें।