Money Plant: मनी प्लांट को धन और समृद्धि का प्रतीक है माना गया है| इसलिए इसे घर में लगाना बहुत शुभ माना गया है। यदि आप मनी प्लांट को एक सही दिशा, सही स्थान और सही देखभाल देते हैं, तो यह आपके घर में धन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लाता है, जिससे आपको धन की कमी नहीं होती।
Money Plant: ज्यादातर घरों में मनी प्लांट पौधा पाया जाता है। यह एक लोकप्रिय इनडोर पौधा है जो सुंदरता के लिए जाना जाता है| साथ ही इसे वास्तुशास्त्र में भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। मनी प्लांट को धन और समृद्धि का प्रतीक है माना गया है। ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह धन, भोग-विलास, सुख-संपदा, ऐश्वर्य और अन्य भौतिक सुखों का प्रतिनिधित्व करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट के पौधे को शुक्र ग्रह जोड़ा गया है। इसलिए इसे घर में लगाना बहुत शुभ माना गया है।
यदि आप मनी प्लांट को एक सही दिशा, सही स्थान और सही देखभाल देते हैं, तो यह आपके घर में धन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लाता है, जिससे आपको धन की कमी नहीं होती । हालाँकि ज्यादातर लोगों को लोगों को इसकी सही दिशा का ज्ञान नहीं होता इसलिए वे मनी प्लांट को कहीं भी लगा देते हैं।
इस पौधे को गलत स्थान पर लगाने से भी कई नुकसान होते हैं। गलत जगह पर मनी प्लांट रखने से घर में अशांति और आर्थिक संकट पैदा होता है। आइए जानते है कि मनी प्लांट का जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है और घर में इस को पौधा किस दिशा में लगाना चाहिए|
Money Plant को इस दिशा में लगाए :
मनी प्लांट आकर्षक हरे रंग का एक सुंदर सजावटी पौधा है। यह घर के किसी भी कोने में रहकर घर की सुंदरता को बढ़ाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, धन और समृद्धि को मनी प्लांट का पौधा आकर्षित करता है। वास्तुशास्त्र में दक्षिण-पूर्व दिशा को धन और समृद्धि की दिशा माना गया है। घर के दक्षिण पूर्व दिशा यानी आग्नेय दिशा में मनी प्लांट के पौधे को रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और घर में धन का आगमन बढ़ता है।
इस दिशा के स्वामी श्री गणेश को माना गया है साथ ही शुक्र देव भी इस दिशा का प्रतिनिधत्व करते है। यहाँ मनी प्लांट लगाने से गणेशजी सभी बाधा दूर करते हैं और शुक्र ग्रह धन और सुख-संपदा बढ़ाते हैं। ध्यान रहे कि इस पौधे को घर के बाहर नहीं लगाए हमेशा मनी प्लांट को घर के भीतर दक्षिण दिशा में ही लगाएं।
मनी प्लांट को इस दिशा कभी नहीं लगाएं:
वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि मनी प्लांट के पौधे को सही दिशा में नहीं लगाया जाए तो आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। माना जाता हैं कि मनी प्लांट के पौधे को घर के उत्तर-पूर्व या ईशान कोण में कभी नहीं लगाना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार, मनी प्लांट को शुक्र ग्रह से जोड़ा गया है जबकि उत्तर-पूर्व दिशा के स्वामी बृहस्पति को माना गया है। पौराणिक हिंदू कथाओं के अनुसार शुक्र ग्रह और बृहस्पति एक दूसरे का शत्रु हैं, इसलिए इसे उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ नहीं माना जाता है।
इन बातों का भी रखें ध्यान:
मनी प्लांट की पत्तियों को नियमित रूप से साफ करें। गंदी पत्तियों से नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित करती है। मनी प्लांट की बेल की सुखी पत्तियों को तुरंत हटा देना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि जब मनी बढ़ने लगे तो उसकी बेल जमीन से नहीं छूनी चाहिए। अगर मनी प्लांट की बेल जमीन पर होती है, तो यह धन की समस्या पैदा करता है और समृद्धि को बाधित करता है।
इसे बीच में एक रस्सी या डंडा से बांधकर ऊपर की तरफ करें । ऊपर की ओर बढ़ने वाली बेल ही धन को आकर्षित करती है और कारोबार और नौकरी में सुधार लाती है। कांटेदार पौधों के पास मनी प्लांट को नहीं रखें।साथ ही मनी प्लांट को कांटेदार पौधों के पास न रखें क्योंकि कांटेदार पौधे नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं, जो मनी प्लांट से होने वाले लाभों को कम कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस लेख में प्रस्तुत जानकारी ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। विभिन्न माध्यमों से एकत्रित करके ये जानकारियाँ आप तक पहुँचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज़ सूचना पहुँचाना है। viralnewsvibes.com इस जानकारी की सटीकता, पूर्णता, या उपयोगिता के बारे में कोई दावा नहीं करता और इसे अपनाने से होने वाले किसी भी परिणाम के लिए जिम्मेदार नहीं होगा। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने विवेक और निर्णय का उपयोग करें।