New Year Calendar 2025 Vastu Tips: घर में नए साल का कैलेंडर लगाते समय ध्यान रखें ये बातें, सही दिशा में लगाने पर मिलेंगे लाभ

January 02, 2025
Calendar

New Year Calendar 2025 Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी हर चीज़ का सीधा प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। इस शास्त्र के अनुसार घर में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा के लिए हर चीज को सही तरीके से सजाना और रखना महत्वपूर्ण माना जाता है|

इसी प्रकार नया साल शुरू होने के साथ ही घर में नया कैलेंडर लगाना भी महत्वपूर्ण होता है| ऐसा माना जाता हैं कि यह आपके जीवन में नए साल की सकारात्मक ऊर्जा और शुभता लाता है | ऐसे में यदि आप नव वर्ष 2025 का कैलेंडर घर में लगाना चाहते हैं, तो यह जानना जरूरी है कि इसे कहां और कैसे लगाएं ताकि यह आपके जीवन में सुख-समृद्धि और शांति लेकर आए।

क्यों जरूरी है पुराने Calendar को हटाना:

यह बहुत जरूरी है की पुराने कैलेंडर को हटा देने के बाद ही नए साल के कैलेंडर को लगाए | नया साल अपने साथ एक नई शुरुआत लेकर आता है और यदि ऐसे में पुराने कैलेंडर को घर में रखा जाए तो यह नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकता हैं | ध्यान दें कि पुराने कैलेंडर को ऐसे ही कहीं भी न रखें और न ही नए कैलेंडर के ऊपर पुराना कैलेंडर लगाएं |

अगर आपके पास जो पुराना Calendar है उसमें किसी देवी-देवता का चित्र है, तो उसे किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर दें, ताकि इसके नकारात्मक प्रभाव से बचा जा सके|

New Year Calendar 2025 Vastu Tips लगाने की सही दिशा:

कैलेंडर को हमेशा उत्तर, उत्तर-पूर्व, या पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। ये दिशाएं सकारात्मक ऊर्जा और उन्नति का प्रतीक हैं। उत्तर दिशा धन और उन्नति का प्रतीक मानी जाती है। कैलेंडर को उत्तर दिशा में लगाने से घर में आर्थिक समृद्धि बनी रहती है।

इसी तरह पूर्व दिशा स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र है। कैलेंडर को यहां लगाने से घर में सुख और स्वास्थ्य बना रहता है। साथ ही उत्तर-पूर्व दिशा में कैलेंडर लगाने से परिवार में शांति और सौहार्द बना रहता है।

इन स्थानों पर भूलकर भी न लगाएं कैलेंडर:

Calendar को गलत दिशा या स्थान पर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है। दक्षिण दिशा यम की दिशा मानी जाती है, जो नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।

वास्तु शास्त्र में बेडरूम में कैलेंडर लगाने की मनाही है क्योंकि इससे अवसाद और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। अक्सर लोग दरवाजे के पीछे कैलेंडर लगा देते है जो की बिलकुल सही हैं क्योंकि इससे घर के सदस्यों की उन्नति रुक सकती है।

कैलेंडर का डिज़ाइन:

वास्तु शास्त्र में कैलेंडर के डिज़ाइन और सामग्री का भी खास महत्व होता है। इसके अनुसार Calendar में हमेशा सकारात्मक चित्र जैसे प्राकृतिक दृश्य, भगवान की तस्वीरें, या प्रेरणादायक उद्धरण वाले चित्र होने चाहिए। हल्के और सरल डिज़ाइन वाले कैलेंडर को प्राथमिकता दें। खराब या फटे कैलेंडर का प्रयोग न करें | यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।

कैलेंडर लगाने के कुछ खास वास्तु टिप्स:

नए साल में पुराना कैलेंडर घर में रखना अशुभ माना जाता है। इसे तुरंत हटा दें और नए Calendar को लगाएं। कैलेंडर के आसपास हमेशा साफ-सफाई रखें। गंदगी और धूल जमा न होने दें। कैलेंडर को ऐसी जगह पर लगाएं, जहां सभी सदस्य आसानी से देख सकें। घड़ी और कैलेंडर को एक ही दीवार पर लगाना शुभ नहीं माना जाता।

New Year Calendar 2025 Vastu Tips लगाने के लाभ:

वास्तु के अनुसार लगाया गया कैलेंडर घर में सौभाग्य और समृद्धि लेकर आता है। सही दिशा और स्थान पर Calendar लगाने से कई फायदे हो सकते हैं| सही स्थान पर लगाया कैलेंडर सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। उत्तर दिशा में कैलेंडर लगाने से घर में धन का आगमन बढ़ता है। अगर आपके घर में कोई वास्तु दोष है, तो कैलेंडर लगाने के जरिए इसे कम किया जा सकता है |

डिस्क्लेमर: इस लेख में प्रस्तुत जानकारी ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। विभिन्न माध्यमों से एकत्रित करके ये जानकारियाँ आप तक पहुँचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज़ सूचना पहुँचाना है। viralnewsvibes.com इस जानकारी की सटीकता, पूर्णता, या उपयोगिता के बारे में कोई दावा नहीं करता और इसे अपनाने से होने वाले किसी भी परिणाम के लिए जिम्मेदार नहीं होगा। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने विवेक और निर्णय का उपयोग करें।