Vastu Tips for Home: हिन्दू धर्म में ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व माना जाता है| जीवन को सुखमय बनाने के लिए इन शास्त्रों में कई उपायों और टोटकों के बारे में बताया गया है| वास्तु शास्त्र घर, ऑफिस और कार्यस्थल में मौजूद चीजों की सही दिशा और स्थान की जानकारी देता है (Vastu Tips for Home)| इस शास्त्र में बेड, किचन, बाथरूम और यहां तक कि दरवाजे को लेकर भी नियम बताए गए हैं|
आमतौर पर हममें से कई लोगों के लिए दरवाजे पर कपड़े, तौलिया, या जूते टांगना एक आम आदत है। इसे वास्तु शास्त्र के अनुसार शुभ नहीं माना जाता है क्योंकि इसके अनुसार यह काम भले ही समय और जगह बचाने के लिए किया जाता हो, लेकिन इसके गंभीर नुकसान हो सकते हैं।
यह आदत न केवल घर की सुंदरता को खराब करती है बल्कि स्वास्थ्य, वास्तु और मनोविज्ञान पर भी नकारात्मक असर डालती है। आइए जानते हैं कि दरवाजे पर चीजें टांगना शुभ क्यों नहीं माना जाता है(Vastu Tips for Home)|
क्यों नहीं होता शुभ:
वास्तु शास्त्र के अनुसार(Vastu Tips for Home), घर में दरवाजो का विशेष महत्व होता है। इसके अनुसार दरवाज़े के ऊपरी हिस्से को माँ लक्ष्मी का स्थान माना जाता है| ऐसा माना जाता है कि दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगने से मां लक्ष्मी नाराज़ होती हैं और आर्थिक तंगी आ सकती है|
इन हुक्स पर बिना सोचकर कुछ भी टांग देने से धन हानि, पारिवारिक कलह, घर में नकारात्मक ऊर्जा, तरक्की में बाधा, नौकरी और व्यापार में परेशानी जैसी समस्यां हो सकती है |
Vastu Tips for Home चाबी के छल्ले:
हम घर के दरवाजे के पीछे अक्सर हुक्स पर चाबी के छल्ले आदि टांग देते हैं | जिससे हर बार दरवाजा खुलने पर चाबी की या धातु की आवाज आती है| इस तरह की धातु की आवाज आना वास्तु शास्त्र(Vastu Tips for Home) में ठीक नहीं माना गया है | इससे घर में नेगेटिव एनर्जी आ सकती है| इसलिए कोशिश करें कि दरवाजे पर टकराने या फिर आवाज करने वाले किसी भी तरह की वस्तु को दरवाजे के हुक्स में ना टांगे |
फटे-पुराने कपड़े:
कई बार लोग अक्सर जिन कपड़ो की जरूरत नहीं होती उन्हें दरवाजे के पीछे लगे हुक्स पर यह सोचकर टांग देते हैं जब उन कपड़ों की जरूरत होगी तो पहन लेंगे वास्तु के हिसाब से फटे पुराने कपड़े घर में नेगेटिव एनर्जी को लेकर आता है | इसलिए अगर आप उनका इस्तेमाल नहीं करने वाले हैं तो उनको बाहर कर दें|
घर की सुंदरता:
दरवाजे पर कपड़े या अन्य सामान टांगने से घर अव्यवस्थित और गंदा लगता है। जब कोई मेहमान आपके घर आता है और दरवाजे पर लटके तौलिये या जूतों को देखता है, तो यह एक बुरा प्रभाव डालता है। साफ-सुथरा और व्यवस्थित घर न केवल आपके व्यक्तित्व को दर्शाता है, बल्कि घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा भी बनाए रखता है।
स्वास्थ्य पर प्रभाव:
दरवाजे पर गीला तौलिया टांगने से नमी और बदबू घर में फैल सकती है। इससे घर के सदस्यों को सर्दी-खांसी या अन्य संक्रमण हो सकते हैं। इसके अलावा, गंदे जूते दरवाजे पर टांगने से कीटाणु और गंदगी घर के अंदर फैल सकती है। यह स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।
Vastu Tips for Home:
कपड़ों के लिए अलग अलमारी या हुक लगाएं | कपड़े और तौलिए के लिए अलग जगह बनाएं। यदि अलमारी की जगह कम है, तो दीवार पर फोल्डेबल हुक लगाएं। इससे दरवाजा साफ-सुथरा रहेगा। जूतों को व्यवस्थित रखने के लिए शू-रैक का उपयोग करें। यह आपके घर को व्यवस्थित और आकर्षक बनाएगा (Vastu Tips for Home)।
गीले तौलिये को दरवाजे पर टांगने की बजाय खुले में धूप में सुखाएं। यह तौलिये को खराब होने से बचाएगा और घर में बदबू भी नहीं फैलेगी। दरवाजे को खूबसूरत दिखाने के लिए उस पर सजावटी चीजें लगाएं। यह न केवल दरवाजे की सुंदरता बढ़ाएगा बल्कि आपको कुछ टांगने से भी रोकेगा।
डिस्क्लेमर: इस लेख में प्रस्तुत जानकारी ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। विभिन्न माध्यमों से एकत्रित करके ये जानकारियाँ आप तक पहुँचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज़ सूचना पहुँचाना है। viralnewsvibes.com इस जानकारी की सटीकता, पूर्णता, या उपयोगिता के बारे में कोई दावा नहीं करता और इसे अपनाने से होने वाले किसी भी परिणाम के लिए जिम्मेदार नहीं होगा। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने विवेक और निर्णय का उपयोग करें।