Anant Ambani Radhika wedding: अनंत-राधिका की शादी में सिक्योरिटी गार्ड्स से उलझी यह एक्ट्रेस, जानिए क्यों, वायरल हुआ वीडियो

July 16, 2024
Anant Ambani Radhika wedding

Anant Ambani Radhika wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी इस साल की सबसे भव्य और चर्चित शादियों में से एक रही है। यह शाही विवाह भारतीय संस्कृति, परंपरा और भव्यता का अनूठा संगम है। इसे दुनिया की सबसे महंगी शादीयों में से एक बताया जा रहा है।

दोनों परिवारों की ओर से शानदार समारोहों की तैयारी जोरों पर है, जिसमें देश-विदेश के दिग्गज मेहमान शामिल होंगे। अनंत और राधिका की शादी में ​फिल्म जगत, खेल जगत, राजनीति से लेकर हर क्षेत्र की जानी मानी हस्तियां शामिल हुईं।

​फिल्म जगत की कई जानी मानी हस्तियां अनंत-राधिका की शादी(Anant Ambani Radhika wedding) में मेहमान बनकर पहुंचे थे। लेकिन यहां एक अभिनेत्री का अनुभव कुछ कड़वा रहा। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हम बात कर रहे हैं अभिनेता संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर की।

Anant Ambani Radhika wedding में सिक्योरिटी गार्ड्स से हुई बहस:

दरअसल, अभिनेता संजय कपूर की बेटी और स्टारकिड शनाया कपूर भी अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी(Anant Ambani Radhika wedding) में पहुंंची थीं। लेकिन यहां उनकी सिक्योरिटी गार्ड्स से बहस हो गई।

इसका एक वीडियो भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शनाया को गार्ड के साथ बहस करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि कई लोग इस वीडियो को लेकर शनाया को काफी ट्रोल कर रहे हैं।

इस वजह से हुई गार्ड के साथ बहस:

सोशल मीडिया पर एक यूजर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि अनंत अंबानी की शादी(Anant Ambani Radhika wedding) के एक कार्यक्रम में शनाया एक गार्ड से बहस करती नजर आ रही हैं। वह वीडियो में गार्ड को डांटती हुई दिखाई दे रही हैं।

वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने दावा किया है कि शनाया की गार्ड्स से बहस हो गई क्योंकि गार्ड शनाया के बैग की जांच करना चाहते थे। यह बात शनाया को पसंद नहीं आई और उनकी आपस में बहस हो गई।

Shanaya going off
byu/Jealous_Summer_4867 inBollyBlindsNGossip

सभी कार्यक्रमों में शामिल हुईं शनाया:

वीडियो में देखा जा सकता है कि शनाया ने आइवरी कुर्ता पहन रखा है। वीडियो में शनाया नाराज दिख रही हैं। शनाया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी(Anant Ambani Radhika wedding)12 जुलाई को सम्पन्न हुई।

शनाया कपूर, अंबानी परिवार की सबसे करीबी लोगों में से एक थीं। शनाया ने अंनत-राधिका की शादी(Anant Ambani Radhika wedding) के सभी फंक्शन अटेंड किए। इतना ही नहीं वह सभी कार्यक्रमों में सबसे पहले पहुंचने वालों में से थीं। शनाया ने एक लहंगा लहंगा पहन रखा था, जिस पर उनके टॉप पर ‘अनंत की ब्रिगेड’ लिखा हुआ था।

यूजर्स ने शनाया का सुनाई खरी खोटी:

वहीं शनाया का गार्ड के साथ बहस करते हुए वीडियो वायरल हुआ तो कई यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने शनाया को खूब खरी खोटी सुनाई। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,’अभी तक फिल्मों में डेब्यू भी नहीं किया है, फिर भी उनके तेवर सातवें आसमान पर है।’

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘शनाया को ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अभिनय से पहले इन स्टार किड्स को अच्छा व्यवहार करना सिखाना चाहिए।’

डेब्यू करने को तैयार:

वहीं शनाया के वर्कफ्रंट की बात करें तो शनाया जल्द ही करण जौहर की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार हैं। करण जौहर की इस फिल्म का नाम ‘बेधड़क’ है। इस फिल्म में शनाया के साथ लक्ष्य और गुरफतेह पीरजादा भी नजर आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *