Aryan Khan: आर्यन खान ने दिल्ली में खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी, मां गौरी और पिता शाहरुख से ही खास संबंध

Aryan Khan: शाहरुख खान की बेटी ने दिल्ली के अलीबाग में पिछले साल एक घर खरीदा था। उस घर की कीमत 1.29 करोड़ रुपए है। सुहाना के बाद अब शाहरुख के बेटे आर्यन खान ने भी दिल्ली में प्रॉपर्टी खरीदी है। इस प्रॉपर्टी का गौरी और शाहरुख से गहरा संबंध है।

July 29, 2024
Aryan Khan buy a property

Aryan Khan: बॉलीवुड के किंग खान के बच्चे भी किसी से कम नहीं हैं। शाहरुख खान की बेटी ने दिल्ली के अलीबाग में पिछले साल एक घर खरीदा था। उस घर की कीमत 1.29 करोड़ रुपए है। सुहाना के बाद अब शाहरुख के बेटे आर्यन खान ने भी दिल्ली में प्रॉपर्टी खरीदी है। इस प्रॉपर्टी का गौरी और शाहरुख से गहरा संबंध है।

दरअसल, Aryan Khan ने साउथ दिल्ली में एक दो आलीशान अपार्टमेंट खरीदे हैं। इन अपार्टमेंट की कीमत करीब 37 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान ने साउथ दिल्ली के पंचशील पार्क की एक इमरात में 2 फ्लोर खरीदे हैं।

इन फ्लोर की कीमत 37 करोड़ रुपए बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री मई 2024 में हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, आर्यन ने इस प्रॉपर्टी के लिए 2.64 करोड़ स्टाम्प ड्यूटी चुकाई है।

मां गौरी खान का बचपन बीता उसी अपार्टमेंट में:

आर्यन खान ने दिल्ली के जिस अपार्टमेंट में प्रॉपर्टी खरीदी है, उसका मां गौरी और पिता शाहरुख से गहरा संबंध है। बता दें कि शाहरुख खान और गौरी खान ने वर्ष 1991 में शादी की थी। शादी से पहले गौरी खान साउथ दिल्ली के पंचशील पार्क के उसी अपार्टमेंट में रहती थीं, जिसे Aryan Khan ने खरीदा है।

यहां Aryan Khan ने अपार्टमेंट में दो फ्लोर खरीदे हैं। गौरी खान का बचपन भी यहीं बीता है। वहीं बताया जा रहा है कि गौरी खान इन अपार्टमेंट्स को खुद डिजाइन करेंगी। गौरी खान पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं।

पिछले साल सुहाना ने भी खरीदे थे 3 घर:

आर्यन खान से पहले शाहरुख खान की लाडली बटी सुहाना खान ने भी अलीबाग में 3 घर खरीदे थे। दरअसल, सुहाना खान ने पिछले साल अलीबाग में 1.5 एकड़ में बने 3 घर खरीदे थे। इनकी कीमत 12 करोड़ 91 लाख रुपए बताई जा रही है। पिछले साल जून माह में इनकी रजिस्ट्री हुई है।

खास बात यह है कि सुहाना ने जहां 3 घर खरीदे हैं, उसके ठीक बगल में शाहरुख खान का बंगला भी है। इसके अलावा भी सुहाना खान ने अलीबाग में ही 10 करोड़ की एक और प्रॉपर्टी खरीदी है।

लग्जरी ब्रांड D’VYOL के मालिक हैं आर्यन खान:

आर्यन खान का जन्म भी 1996 में दिल्ली में हुआ था। आर्यन खान अभी 26 साल के हैं और वह लग्जरी ब्रांड D’VYOL के मालिक हैं। इसके साथ ही वह अपने पिता शाहरुख खान की राह पर फिल्मों में भी कॅरियर बनाने वाले हैं। Aryan Khan ने फिल्म इंडस्ट्री में बतौर डायरेक्टर और राइटर वर्ष 2023 में सीरीज स्टारडम से शुरुआत की है। बताया जा रहा है कि इस वेब सीरीज में शाहरुख खान का भी कैमियो होगा। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

शाहरुख भी खरीद चुके हैं दिल्ली में ये प्रॉपर्टी:

शाहरुख और गौरी का दिल्ली से गहरा नाता है। दोनों की मुलाकात भी दिल्ली में ही हुई थी। ऐसे में शाहरुख खान ने भी दिल्ली में काफी प्रॉपर्टी खरीदी हुई है। बता दें कि Aryan Khan ने जिस बिल्डिंग में दो फ्लोर खरीदे हैं, उसी बिल्डिंग का बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पहले ही शाहरुख खान ने खरीद रखा है।

इसके अलावा पंचशील पार्क में शाहरुख ने पहले से ही 27,000 वर्ग फुट का हेरिटेज विला खरीद रखा है। इस हेरिटेज विला को शाहरुख ने वर्ष 2001 में 13 करोड़ रुपए से भी ज्यादा में खरीदा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *