Bruce Lee: ब्रूस ली ने शरीर से निकलवा दी थी पसीना बनाने वाली ग्रंथि, रहस्य बना हूुआ है मौत का कारण

November 27, 2024
Bruce Lee
ब्रूस ली ने शरीर से निकलवा दी थी पसीना बनाने वाली ग्रंथि, रहस्य बना हूुआ है मौत का कारण

Bruce Lee: ब्रूस ली को दुनिया भर में मार्शल आर्ट के ‘बादशाह’ और एक्शन स्टार के रूप में जाना जाता है। हालांकि अब वे इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी (Bruce Lee) जीवनशैली, फिटनेस और फिल्मी दुनिया में योगदान आज भी लोगों के लिए प्रेरणा है। उनकी (Bruce Lee) असामयिक मृत्यु और उनके शरीर से पसीना बनाने वाली ग्रंथि (sweat glands) को हटाने का निर्णय, आज भी चर्चा और रहस्य का विषय है। बता दें कि ब्रूस ली (Bruce Lee) काफी कम समय में ग्लोबल स्टार बन गए थे। मार्शल आर्ट के माहिर ब्रुस ली (Bruce Lee) का जन्म आज ही के दिन जन्म हुआ था। उनका जन्म 27 नवंबर 1940 को कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में हुआ था।

Bruce Lee ने शरीर से निकलवा दी थी पसीना बनाने वाली ग्रंथि:

ब्रूस ली (Bruce Lee) ने अपनी मौत से कुछ महीने पहले 1970 के दशक की शुरुआत में शरीर से पसीना बनाने वाली ग्रंथि को हटवा दिया था। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने ऐसा अपनी फिल्मी छवि को बनाए रखने के लिए किया था। उनकी (Bruce Lee) फिल्मों में अक्सर क्लोज-अप सीन और एक्शन सीक्वेंस होते थे, जहां उनका चेहरा और शरीर पसीने से चमकता हुआ दिखाई देता।

इससे बचने और अपने लुक को अधिक प्रभावशाली बनाए रखने के लिए उन्होंने अपने बगल (armpits) से पसीना ग्रंथियों को हटाने का फैसला किया। यह एक दुर्लभ और विवादास्पद सर्जरी थी, क्योंकि पसीना मानव शरीर के लिए बहुत जरूरी होती है। यह न केवल शरीर को ठंडा रखती है बल्कि शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में भी मदद करती है।

पसीना न आने के कारण पड़ा स्वास्थ्य पर प्रभाव:

ब्रूस ली (Bruce Lee) की पसीना बनाने वाली ग्रंथि हटाने के बाद, उनके शरीर की प्राकृतिक थर्मोरेगुलेशन प्रणाली प्रभावित हो गई। जब शरीर गर्म होता है, तो पसीना शरीर को ठंडा रखने का काम करता है। लेकिन इस सर्जरी के बाद ब्रूस ली के शरीर में यह प्रक्रिया बाधित हो गई।

1973 की गर्मियों में, ब्रूस ली को अत्यधिक गर्मी का सामना करना पड़ा। जुलाई 20, 1973 को, जब वह अपने एक फिल्म प्रोजेक्ट “गेम ऑफ डेथ” पर काम कर रहे थे, उन्होंने सिरदर्द और थकान की शिकायत की। इसके बाद उन्होंने एक दर्द निवारक दवा ली, जिसमें एस्पिरिन और मेप्रोबामेट था। कुछ घंटों बाद, वह बेहोश हो गए और फिर होश में नहीं आए।

मौत की वजह आज भी है रहस्य:

ब्रूस ली की मौत के बाद उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताया गया कि उनके मस्तिष्क में सूजन थी। यह सूजन इतनी अधिक थी कि उनका मस्तिष्क सामान्य वजन से लगभग 13% बढ़ गया था। हालांकि अभी तक उनकी मौत की वजह एक पहेली और रहस्य बना हुई है। उनकी मौत को लेकर लोग कई तरह के दावे करते हैं। कहा जाता है उनके द्वारा ली गई दर्द निवारक दवा के कारण एलर्जी हो गई, जिससे मस्तिष्क में सूजन हुई।

वहीं कुछ लोगों का कहना है कि उनके शरीर की गर्मी कम करने की क्षमता बाधित होने के कारण अत्यधिक गर्मी उनके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हुई। कुछ लोग मानते हैं कि उनकी फिटनेस और कठोर प्रशिक्षण ने उनके शरीर को अत्यधिक थकावट में डाल दिया था।

ब्रूस ली ने किया इन फिल्मों में काम:

हालांकि उनकी मृत्यु का सही कारण आज भी रहस्य बना हुआ है, लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि ब्रूस ली एक सच्चे प्रेरणादायक व्यक्तित्व थे। उनकी फिटनेस, अनुशासन आज भी लाखों लोगों को प्रभावित करता है। उनकी फिल्मों जैसे “एंटर द ड्रैगन” और “वे ऑफ द ड्रैगन” ने उन्हें एक ग्लोबल स्टार बनाया। उनके मार्शल आर्ट के दर्शन, जिसे उन्होंने जीत कुन डो (Jeet Kune Do) का नाम दिया ने एक नई शैली और विचारधारा को जन्म दिया।