Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा के पिता ने किया सुसाइड, छत से कूदकर दी जान

Malaika Arora: आज 11 सितंबर बुधवार सुबह करीब 9 बजे मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का निधन हो गया है| खबरों के अनुसार उन्होंने आज सुबह बांद्रा स्थिति अपने फ्लैट की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। इस खबर ने हर किसी को चौंका दिया है।

September 11, 2024
Malaika Arora
Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा के पिता ने किया सुसाइड, छत से कूदकर दी जान

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा, बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा और फिटनेस आइकन, हमेशा अपनी ग्लैमरस लाइफस्टाइल और फैशन स्टेटमेंट के लिए चर्चाओं में रहती हैं। लेकिन इस वक़्त मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

बताया जा रहा हैं कि आज 11 सितंबर बुधवार सुबह करीब 9 बजे मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का निधन हो गया है| खबरों के अनुसार उन्होंने आज सुबह बांद्रा स्थिति अपने फ्लैट की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। इस खबर ने हर किसी को चौंका दिया है।

मुंबई पुलिस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई है और छानबीन करना शुरू कर दी है। साथ ही बताया जा रहा है कि जब अनिल अरोड़ा ने खुदकुशी की तब मलाइका अरोड़ा घर पर नहीं थीं| उस वक्त मलाइका पुणे में थीं| घटना की जानकारी मिलते ही एक्ट्रेस पुणे से मुंबई के लिए रवाना हुईं|

अनिल अरोड़ा ने क्यों की आत्महत्या:

बुधवार सुबह करीब 9 बजे समाचार एजेंसी एएनआई ने Malaika Arora के पिता अनिल अरोड़ा के देहांत की खबर साझा की। एजेंसी के अनुसार मलाइका अरोड़ा के पिता ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट की छत से कूदकर जान दे दी है। पुलिस ने इस घटना के तुरंत बाद उनके घर के बाहर घेराबंदी कर दी है।

अपने पिता द्वारा इस तरह से आत्महत्या कर लेने से मलाइका सदमे में है और यह खबर फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये एक बेहद शॉकिंग है। मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान भी दुःख की इस घड़ी में तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

अरबाज खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अरबाज खान को मलाइका के घर के बाहर पुलिस और अन्य लोगों से बात करते हुए देखा जा सकता है। हालाँकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल ने आखिरकार आत्महत्या क्यों की है।

अब ये एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर ऐसी क्या वजह थी जो उन्होंने मौत को इस तरह से लगे लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है और हर कोई पूरी घटना के बारे में जाने का इंतजार कर रहा है।

Malaika Arora का परिवार:

मलाइका अरोड़ा का जन्म महाराष्ट्र के ठाणे के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनकी मां, जॉयस पॉलीकार्प, एक मलयाली ईसाई हैं, और उनके पिता, अनिल अरोड़ा, भारतीय सीमावर्ती शहर फाजिल्का के एक पंजाबी हिंदू थे, जो भारतीय मर्चेंट नेवी में काम करते थे। मलाइका और उनकी बहन अमृता अरोड़ा दोनों ही बॉलीवुड की चर्चित हस्तियां हैं।

जब वह 11 साल की थीं, तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया और वह अपनी मां और बहन अमृता के साथ मुंबई के चेंबूर में शिफ्ट हो गई थीं। उनके पिता से उनका संपर्क कम ही रहा है, लेकिन वे अपने परिवार के बेहद करीब हैं।

Malaika Arora का करियर और निजी जीवन:

मलाइका अरोड़ा(Malaika Arora) बॉलीवुड की एक ऐसी हस्ती हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा से अपनी जगह बनाई है। एक मॉडल, डांसर, एक्टर और टीवी जज के रूप में उन्होंने खुद को हर भूमिका में साबित किया है। मलाइका अपने फिटनेस रूटीन और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। वे अक्सर योगा और एक्सरसाइज की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।

उनकी निजी जिंदगी भी हमेशा चर्चा का विषय रही है, खासकर उनकी शादी और तलाक को लेकर। मलाइका ने अभिनेता अरबाज खान से शादी की थी, लेकिन दोनों का तलाक हो गया। हालांकि, दोनों आज भी अपने बेटे अरहान के लिए अच्छे माता-पिता बने हुए हैं। उसके बाद काफी समय तक उनका बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के साथ अफेयर चर्चा में रहा| लेकिन अब हाल ही में इन दोनों के भी ब्रेकअप की ख़बरें सामने आई|