Michael Jackson: क्या थी माइकल जैक्सन की मौत की असली वजह? सालों बाद बॉडीगार्ड ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Michael Jackson: 25 जून 2009 को, 50 साल की उम्र में इस महान गायक की मौत हो गई थी। हालांकि उनकी मौत पर कंट्रोवर्सी हुई और कई तरह की अफवाहें और कयास लगाए गए, लेकिन असल वजह क्या थी। बताया गया कि माइकल जैक्सन की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई थी। हाल ही में, माइकल जैक्सन के आखिरी बॉडीगार्ड ने कुछ शॉकिंग खुलासे किए हैं, जो उनके चाहने वालों को हैरान कर सकते हैं।

August 30, 2024
Michael Jackson
Michael Jackson: क्या थी माइकल जैक्सन की मौत की असली वजह? सालों बाद बॉडीगार्ड ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Michael Jackson: पॉप म्यूजिक के बादशाह माने जाने वाले माइकल जैक्सन (Michael Jackson) की मौत ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया था। 25 जून 2009 को, 50 साल की उम्र में इस महान गायक की मौत हो गई थी। हालांकि उनकी मौत पर कंट्रोवर्सी हुई और कई तरह की अफवाहें और कयास लगाए गए, लेकिन असल वजह क्या थी। बताया गया कि माइकल जैक्सन की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई थी।

लेकिन माइकल जैक्सन (Michael Jackson) के निजी डॉक्टर पर उनकी हत्या के आरोप भी लगे। उनकी मौत की गुत्थी अब तक नहीं सुलझी है। उनकी मौत की असली वजह क्या थी, यह सवाल हमेशा से बना रहा। हाल ही में, माइकल जैक्सन (Michael Jackson) के आखिरी बॉडीगार्ड ने कुछ शॉकिंग खुलासे किए हैं, जो उनके चाहने वालों को हैरान कर सकते हैं।

घर में बेहोशी की हालत में मिले थे Michael Jackson:

25 जून 2009 को, माइकल जैक्सन (Michael Jackson) अपने घर पर बेहोशी की हालत में पाए गए थे। उन्हें तुरंत लॉस एंजेलिस के एक अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बावजूद भी उनको बचाया नहीं जा सका। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताया गया कि माइकल जैक्सन (Michael Jackson) की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई थी। हालांकि, इसके बाद से ही उनकी मौत के पीछे की सच्चाई को लेकर कई सवाल उठने लगे।

क्या थी असली वजह?

माइकल जैक्सन के आखिरी बॉडीगार्ड मैट फिड्डेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मैट ने बताया कि बिल ने बताया कि माइकल जैक्सन (Michael Jackson) अपने आखिरी दिनों में पहले से काफी कमजोर हो गए थे। उन्होंने कहा कि ‘दिस इज़ इट’ टूर शुरू होने से पहले ही माइकल जैक्सन के जीवन में कई बदलाव आ गए थे। सिंगर के आसपास ज्यादा लोग हो गए थे। इसके साथ ही वह काफी ज्यादा बिजी भी हो गए। थे। वह बहुत ज्यादा रिहर्सल कर रहे थे और यह सब उन पर भारी पड़ रहा था।

मानसिक तनाव और झूठे आरोप:

मैट ने बताया कि माइकल जैक्सन को उनके जीवन के आखिरी सालों में लगातार मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा था। उनके ऊपर लगे यौन शोषण के आरोपों ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया था। भले ही कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था, लेकिन इन आरोपों ने उनकी मानसिक स्थिति पर गहरा असर डाला था। मैट के अनुसार, इन आरोपों की वजह से माइकल जैक्सन डिप्रेशन में चले गए थे और उनकी सेहत भी लगातार गिरती जा रही थी।

माइकल जैक्सन को सताता था डर:

मैट ने बताया कि माइकल जैक्सन को नींद न आने की समस्या थी, जिसकी वजह से वह डॉक्टरों से नींद की गोलियों का लगातार सेवन कर रहे थे। मैट ने यह भी बताया कि माइकल जैक्सन को हमेशा यह डर सताता रहता था कि उन्हें कोई नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए वह हमेशा अपने आस-पास सुरक्षा घेरे में रहते थे। यह डर उनके मानसिक स्वास्थ्य को और भी ज्यादा खराब कर रहा था।

परिवार ने भी उठाए थे सवाल:

माइकल जैक्सन की मौत के बाद उनके परिवार ने भी कई बार इन बातों को उठाया है। उनके भाई-बहनों और माता-पिता ने भी कहा कि माइकल जैक्सन पर झूठे आरोपों ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया था। उनकी बहन, लाटोया जैक्सन, ने भी आरोप लगाया था कि माइकल की मौत में कुछ लोग सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं और इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए।

डॉक्टर पर लगे थे आरोप:

माइकल जैक्सन की मौत के बाद उनके प्रशंसकों और परिवार ने इस मामले की गहराई से जांच की मांग की। कई बार मामले की जांच हुई, और डॉक्टर मरे को दोषी पाया गया। उन्हें 4 साल की सजा भी सुनाई गई। लेकिन इसके बावजूद, माइकल जैक्सन की मौत के पीछे की पूरी सच्चाई आज भी एक रहस्य बनी हुई है।