Pooja Bhatt: मुंबई मेट्रो में लोगों ने गाया जय श्रीराम गाना, तो भड़क गईं पूजा भट्ट, जताई आपत्ति

Pooja Bhatt: पूजा भट्ट ने इस पर कमेंट करते हुए कहा कि पब्लिक प्लेस का गलत इस्तेमाल हो रहा है। दरअसल, यह वीडियो मुंबई मेट्रो का है, जिसमें बैठे लोग जय श्रीराम का नारा लगाते हुए गरबा गा रहे हैं।

October 14, 2024
Pooja Bhatt
मुंबई मेट्रो में लोगों ने गाया जय श्रीराम गाना, तो भड़क गईं पूजा भट्ट, जताई आपत्ति

Pooja Bhatt: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियोज वायरल होते हैं। इन वायरल वीडियोज पर लोग अपने रिएक्शन भी देते हैं। कई लोगों को कुछ वीडियो पसंद नहीं आते तो वे उन पर आपत्ति जताते हुए तीखी प्रतिक्रिया देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने अपना रिएक्शन देते हुए आपत्ति जताई है।

पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने इस पर कमेंट करते हुए कहा कि पब्लिक प्लेस का गलत इस्तेमाल हो रहा है। दरअसल, यह वीडियो मुंबई मेट्रो का है, जिसमें बैठे लोग जय श्रीराम का नारा लगाते हुए गरबा गा रहे हैं। पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने इसकी आलोचना करते हुए कहा कि लोगों को ये सब करने की परमिशन कैसे मिल जाती है।

क्या है वायरल वीडियो में:

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक शख्स ने वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मुंबई मेट्रो में बहुत से लोग बैठे हुए हैं। वे लोग ‘भारत का बच्चा-बच्चा जय श्रीराम बोलेगा’ गा रहे हैं। इसके साथ ही वे लोग गरबा भी गा रहे हैं। इस वीडियो पर बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने अपना रिएक्शन देते हुए आपत्ति जताई।

क्या लिखा Pooja Bhatt ने:

पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने वीडियो पर रिएक्शन देते हुए इसे अपने एक्स हैंडल से रिट्वीट किया और लिखा, ‘पब्लिक प्लेस पर ये सब करने की अनुमति कैसे दी जा सकती है? चाहे वो हिंदुत्व पॉप हो, क्रिसमस कैरोल्स हो, बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर्स हो या कुछ और। सार्वजनिक स्थानों का इस तरह से दुरुपयोग नहीं किया जा सकता।

अधिकारी इसके लिए कैसे और क्यों अनुमति दे रहे हैं? हां, अब गालियां देना शुरू कर दो।’ पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने इस घटना को सार्वजनिक तौर पर उजागर किया और इसे ‘धार्मिक ध्रुवीकरण’ और ‘असहिष्णुता’ का प्रतीक बताया। उनके (Pooja Bhatt) इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर बहस छिड़ गई, जहां कुछ लोगों ने उनकी बात का समर्थन किया जबकि कुछ ने उनकी आलोचना की।

पूजा भट्ट के रिएक्शन पर लोगों की प्रतिक्रियाएं:

बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्म निर्माता पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) के रिएक्शन के बाद सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोग दो धड़ों में बंट गए हैं। कुछ लोग पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। पूजा भट्ट के समर्थन में कुछ लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की धार्मिक गतिविधि नहीं होनी चाहिए, ताकि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों।

वहीं कुछ लोग पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) की आलोचना कर रहे हैं। इन लोगों ने पूजा भट्ट के बयान को ‘हिंदू धर्म के प्रति अनादर’ के रूप में देखा। कई लोगों ने कहा कि ‘जय श्री राम’ केवल एक धार्मिक नारा नहीं, बल्कि सांस्कृतिक पहचान का भी प्रतीक है और इसे किसी विशेष समुदाय के खिलाफ नहीं देखा जाना चाहिए।

जो लोग पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) का समर्थन कर रहे हैं, उनका कहना है कि मेट्रो जैसे सार्वजनिक परिवहन में सभी प्रकार के लोग सफर करते हैं और ऐसी जगहों पर धार्मिक नारे या गाने करना सही नहीं है, क्योंकि इससे अन्य यात्रियों को असुविधा हो सकती है। वहीं जो लोग पूजा भट्ट की आलोचना कर रहे हैं, उनका कहना था कि ‘जय श्री राम’ एक धार्मिक नारा जरूर है, लेकिन यह किसी विशेष धर्म के लोगों के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह भगवान राम के प्रति आस्था और श्रद्धा को व्यक्त करता है।

पार्टी जोन में बदल रहे सार्वजनिक स्थान:

एक्ट्रेस ने एक अन्य पोस्ट में राजनीतिक दलों पर भी निशाना साधते हुए लिखा, “सभी राजनीतिक दलों के अवैध होर्डिंग्स शहर को अपवित्र बना रहे हैं। मेट्रो को पार्टी जोन में बदल दिया गया है। हमलावरों की ओर से कवर के रूप में सड़क के बीच पटाखे जलाए जा रहे हैं।” बता दें कि पूजा भट्ट की पटाखे वाली यह पोस्ट उस वक्त आई है, जब महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की दशहरा जुलूस और आतिशबाजी की आड़ में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।