White Food items: स्वस्थ जीवन के लिए सही खानपान बेहद जरूरी है। सेहतमंद जीवनशैली हर किसी का सपना होती है, लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खानपान हमारी सेहत पर बुरा असर डाल रहा है। हम रोजमर्रा के खाने में कुछ सफेद रंग के फूड आइटम्स शामिल करते हैं|
हालाँकि जो दिखने में तो harmless लगते हैं| लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सफेद पदार्थ (White food items)आपकी सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं। बता दें कि यदि आप इन सफेद खाद्य पदार्थों (White food items) से दूर नहीं रहते हैं, तो ये धीरे-धीरे आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आइए जानते हैं आपकी किचन में पाए जाने वाले ऐसे ही 4 White food items के बारे में जिन्हें अपनी डाइट से दूर रखना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।
सफेद चीनी:
सफेद चीनी को मीठा जहर भी कहा जाता है ,और यह कहना गलत भी नहीं होगा क्योकि चीनी का अत्यधिक सेवन हमारे शरीर के लिए एक बड़ा खतरा बन सकता है। चीनी के अधिक सेवन से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है, जिससे इंसुलिन के उत्पादन में असंतुलन होने लगता है।
इससे टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ता है। साथ ही चीनी से मिलने वाली कैलोरी सीधे फैट में बदलती हैं, जिससे मोटापा बढ़ता है। इसके अलावा चीनी के अधिक सेवन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है, जिससे दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ता है। चीनी का अत्यधिक सेवन दांतों में कैविटी और संक्रमण का कारण भी बनता है।
सफेद आटा या मैदा:
सफेद आटा यानी मैदा आपके शरीर के लिए धीमा जहर साबित हो सकता है। इसे बनाने की प्रक्रिया में गेहूं के पोषक तत्व निकल जाते हैं, और जो बचता है, वह केवल स्टार्च और कैलोरी होती है। मैदा से बने खाद्य(White Food items) पदार्थ जैसे बिस्किट, पिज्जा, ब्रेड, केक आदि कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं।
मैदा के अत्यधिक सेवन से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है, जिससे कब्ज और गैस जैसी समस्याएं होती हैं। मैदे में फाइबर की कमी होती है और यह शरीर में जल्दी से शुगर में बदल जाता है, जिससे मोटापा बढ़ता है। मैदा ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाता है, जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।
सफेद नमक:
नमक हमारी डाइट का जरूरी हिस्सा है, लेकिन इसका अधिक सेवन शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। सफेद नमक का अधिक सेवन ब्लड प्रेशर, किडनी की समस्या और हार्ट अटैक जैसी बीमारियों का कारण बन सकता है। नमक में सोडियम की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में पानी की कमी होने लगती है और इससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है।
अधिक नमक के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ज्यादा नमक से किडनी पर बुरा असर पड़ता है, जिससे किडनी स्टोन या अन्य किडनी संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। अधिक नमक के सेवन से शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है, जिससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।
सफेद चावल:
सफेद चावल भारतीय खानपान का अभिन्न हिस्सा हैं, लेकिन अधिक मात्रा में सफेद चावल का सेवन शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। सफेद चावल में फाइबर और अन्य पोषक तत्वों की कमी होती है, जिससे यह जल्दी से शुगर में बदल जाता है और शरीर में इंसुलिन का स्तर बढ़ा देता है।
सफेद चावल में कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है, जिससे वजन तेजी से बढ़ता है। सफेद चावल का अधिक सेवन ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ाता है, जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। चावल के छिलके को हटाने के दौरान कई आवश्यक पोषक तत्व निकल जाते हैं, जिससे यह केवल कैलोरी और स्टार्च का स्रोत बन जाता है।
White food items:
चीनी, मैदा, नमक और चावल जैसे White food items का अधिक सेवन हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। लेकिन आप इन सफेद खाद्य प्रदार्थों (White food items) से दूरी बनाकर और उनके बेहतर विकल्पों को अपनाकर आप अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं। इसके लिए सफेद नमक के स्थान पर सेंधा नमक, काला नमक या समुद्री नमक का उपयोग कर सकते हैं|
यह पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और सेहत के लिए बेहतर माने जाते हैं। मैदा के बजाय साबुत अनाज का आटा (जैसे गेहूं का आटा, बाजरे का आटा) इस्तेमाल करें। ये आटे पोषण से भरपूर होते हैं और पाचन के लिए भी फायदेमंद होते हैं। अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं, तो सफेद चीनी के बजाय शहद, गुड़ या नारियल शुगर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये विकल्प प्राकृतिक होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। साथ ही सफेद चावल के बजाय ब्राउन राइस, क्विनोआ या अन्य साबुत अनाज का उपयोग कर सकते हैं। ये फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। इस लेख में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले किसी भी चिकित्सा निर्णय में सावधानी बरतें। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या या स्थिति के लिए, कृपया अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इस लेख के आधार पर उत्पन्न हो सकने वाली किसी भी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए viralnewsvibes.com जिम्मेदार नहीं है।