Dengue: देश के कई राज्यों में डेंगू(Dengue) का खतरा तेजी से बढ़ रहा है और इसने हजारों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। मानसून के कारण यह बीमारी और तेजी से फैल रही है, क्योंकि इस समय जगह- जगह पानी जमा होने के कारण Dengue के मच्छर तेजी से पनप रहें हैं। डेंगू(Dengue) एक गंभीर बीमारी हैं जो कभी-कभी जानलेवा भी हो सकती है|
इस बुखार में शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से घटने लगती है, जिससे रोगी की स्थिति गंभीर हो सकती है। हालांकि, Dengue का कोई विशेष उपचार नहीं है लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ने लगती हैं| यह घरेलू उपाय डेंगू के इलाज में सहायक हो सकते हैं|
Dengue के लक्षण:
डेंगू का संक्रमण होने पर शरीर में कई प्रकार के लक्षण दिखाई दे सकते हैं| हालाँकि डेंगू बुखार के लक्षण, मच्छर के काटने के 4 से 10 दिनों के बाद दिखाई देते हैं| इसमें मरीज को तेज बुखार आता है, जो 104°F तक भी पहुंच जाता है| साथ ही रोगी को अत्यधिक सिरदर्द महसूस होता है। डेंगू के कारण शरीर में काफी दर्द हो सकता है, जिससे चलने-फिरने में दिक्कत होती है। शरीर में अचानक थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है।इसके अलावा शरीर पर लाल चकत्ते या दाने हो सकते हैं।
लेकिन डेंगू की सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि इसमें प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से घटती है। डेंगू में सामान्य प्लेटलेट काउंट 100,000 से ज्यादा होना चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, प्लेटलेट काउंट 40,000-100,000 के बीच रहने पर डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए. इससे नीचे प्लेटलेट काउंट होने पर स्थिति गंभीर हो सकती है| जिससे ब्लीडिंग का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाना और उन्हें स्थिर रखना बहुत महत्वपूर्ण है।
पपीते के पत्तों का रस:
पपीते के पत्तों का रस डेंगू के इलाज में बहुत कारगर माना जाता है। इसमें मौजूद एंजाइम्स प्लेटलेट्स की संख्या को तेजी से बढ़ाने में मदद करते हैं। इसे तैयार करने के लिए पपीते के कुछ पत्तों को साफ करके पीस लें और उनका रस निकालें। इस रस को दिन में 2-3 बार पीने से प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ सकते हैं।
गिलोय का रस:
गिलोय एक औषधीय पौधा है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाता है और प्लेटलेट्स की संख्या को नियंत्रित करता है। गिलोय के रस का नियमित सेवन करने से डेंगू के मरीजों में जल्दी सुधार देखा जा सकता है। गिलोय का काढ़ा बनाकर या इसके रस का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और संक्रमण से लड़ने की क्षमता मजबूत होती है।
कीवी:
कीवी एक पौष्टिक फल है, जो डेंगू के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन C की अधिक मात्रा होती है, जो शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही, यह शरीर की इम्यूनिटी को भी बेहतर बनाता है।
अनार:
अनार में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो खून की कमी को पूरा करने के साथ-साथ प्लेटलेट्स की संख्या को भी बढ़ाते हैं। डेंगू के मरीजों को अनार का जूस देने से शरीर को आवश्यक पोषण मिलता है।
आंवला:
आंवला विटामिन C का एक बेहतरीन स्रोत है, जो प्लेटलेट्स बढ़ाने में मददगार होता है। इसे कच्चा खाने या इसका रस पीने से शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या में वृद्धि होती है। आंवला का सेवन रोजाना करने से डेंगू के मरीजों में जल्द सुधार हो सकता है।
चुकंदर और गाजर का रस:
चुकंदर और गाजर का रस शरीर में हीमोग्लोबिन और प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने के लिए काफी फायदेमंद होता है। दोनों में आयरन की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर में खून की कमी को दूर करता है और प्लेटलेट्स के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है।
बकरी का दूध:
कई आयुर्वेदिक चिकित्सक मानते हैं कि बकरी का दूध डेंगू के मरीजों के लिए एक सुपरफूड की तरह काम करता है। इसमें सेलेनियम की उच्च मात्रा होती है, जो प्लेटलेट्स बढ़ाने और शरीर को जल्दी रिकवर करने में मदद करता है। बकरी का दूध पीने से डेंगू के मरीजों को काफी राहत मिल सकती है।
Dengue से बचाव के उपाय:
डेंगू(Dengue) से बचने के लिए मच्छरों को पनपने से रोकना बहुत जरूरी है। घर के आसपास और छतों पर पानी जमा होने से रोकें, क्योंकि मच्छर उसी में पनपते हैं| सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें और खिड़कियों और दरवाजों पर जाली लगाएं। घर से बहार जा रहे हैं तो मच्छरों से बचने के लिए मच्छर भगाने वाली क्रीम का इस्तेमाल करें। शरीर को ढंकने के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें ताकि मच्छरों के काटने का खतरा कम हो।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। इस लेख में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले किसी भी चिकित्सा निर्णय में सावधानी बरतें। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या या स्थिति के लिए, कृपया अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इस लेख के आधार पर उत्पन्न हो सकने वाली किसी भी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए viralnewsvibes.com जिम्मेदार नहीं है।