Garlic Tea: किसी वरदान से कम नहीं लहसुन की चाय, कई बीमारियों को कर देगी दूर

September 10, 2024
Garlic Tea

Garlic Tea: लहसुन (Garlic) को आयुर्वेद में एक अद्भुत औषधि के रूप में जाना जाता रहा है। इसके कई स्वास्थ्य लाभों के चलते लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं। लहसुन में एंटीबायोटिक, एंटी वायरल, और एंटी फंगल गुण होते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

इसमें विटामिन C, विटामिन B6, मैंगनीज, सेलेनियम, और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। इसके साथ ही इसमें मौजूद अल्लिसिन (Allicin) नामक तत्व आपके शरीर में संक्रमण से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है| इसलिए लहसुन को इम्यूनिटी को बढ़ाने वाला सबसे अच्छा प्राकृतिक तत्व माना जाता है।

लेकिन क्या आपने कभी लहसुन की चाय (Garlic Tea) के बारे में सुना है? जी हाँ लहसुन की चाय एक ऐसी प्राकृतिक औषधि है, जो आपकी सेहत को कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद कर सकती है। इसमें मौजूद एंटी वायरल गुण आपके शरीर को कई प्रकार के संक्रमणों से सुरक्षित रखते हैं। आइए जानते हैं कि लहसुन की चाय किन-किन बीमारियों को दूर करने में सहायक होती है।

क्या है Garlic Tea:

लहसुन की चाय बनाने के लिए लहसुन की कुछ कलियों को पानी में उबालकर पीना होता है। इसमें आप नींबू, शहद, या अदरक जैसी चीजें भी मिला सकते हैं ताकि इसका स्वाद बेहतर हो सके। लहसुन की चाय आपके शरीर को गर्मी प्रदान करती है और संक्रमणों से बचाने में मदद करती है। खासतौर सर्दियों में जब आपका शरीर अधिक संक्रमणों और बीमारियों के संपर्क में आता है इसे पीना लाभकारी होता है।

Garlic Tea के लाभ:

लहसुन में पाए जाने वाले एंटी वायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण आपके इम्यून सिस्टम को मजबूती प्रदान करते हैं। नियमित रूप से लहसुन चाय का सेवन करने से आपकी प्रतिरक्षा शक्ति बढ़ती है और आप सामान्य सर्दी, जुकाम, और फ्लू जैसी बीमारियों से बचे रहते हैं।

इसके अतिरिक्त लहसुन का सेवन आपके दिल के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद करता है और आपके रक्तचाप को भी सामान्य बनाए रखता है। लहसुन चाय नियमित रूप से पीने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है। लहसुन के अंदर एंटी वायरल गुण होते हैं, जो शरीर को फ्लू, खांसी, और अन्य वायरल संक्रमणों से बचाते हैं।

इसके नियमित सेवन से शरीर में वायरस को बढ़ने से रोका जा सकता है। साथ ही शरीर के डिटॉक्सिफिकेशन के लिए लहसुन चाय का सेवन बेहद प्रभावी होता है। यह आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है। यह आपके पाचन तंत्र को साफ करती है और लीवर को स्वस्थ बनाए रखने में भी सहायक होती है।

यदि आप वजन कम करना चाहते हैं, तो लहसुन की चाय एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें कैलोरी कम होती है और यह मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करती है। इसके सेवन से फैट बर्निंग प्रक्रिया में तेजी आती है, जिससे वजन घटाने में सहायता मिलती है।

कई मामलों में यह कैंसर जैसी बीमारी में भी कारगार साबित हुई है| लहसुन में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी कैंसर गुण शरीर में कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर में फ्री रेडिकल्स का प्रभाव कम होता है, जो कैंसर की संभावना को कम करता है।

लहसुन चाय सर्दी, खांसी, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी समस्याओं में भी राहत देती है। इसके एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण फेफड़ों की सूजन को कम करते हैं और सांस लेने में होने वाली कठिनाइयों को दूर करते हैं।

Garlic Tea बनाने की विधि:

लहसुन चाय को आप आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं | इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कप पानी को उबालें। जब पानी उबलने लगे, तो इसमें कुटी हुई 2-3 लहसुन की कली और अदरक (वैकल्पिक)) डालें। इस मिश्रण को 5-10 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। इसके बाद इसे छान लें और कप में डालें। अब इसमें 1 छोटा चम्मच शहद और 1 छोटा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। आपकी लहसुन चाय तैयार है। इसे गरम-गरम पीएं।

Garlic Tea का सेवन कब और कैसे करें:

आप लहसुन चाय को सुबह खाली पेट या फिर शाम को किसी हल्की-फुल्की नाश्ते के साथ ले सकते हैं। यह आपके पाचन तंत्र को सुधारने और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करती है। सर्दियों के मौसम में जब आपका शरीर ठंड और वायरस के संक्रमणों से जूझ रहा होता है तब इसका सेवन फायदेमंद होता है।

लहसुन चाय के साइड इफेक्ट्स:

हालांकि लहसुन चाय के कई फायदे हैं, लेकिन इसका अधिक सेवन कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। जिन लोगों को लहसुन से एलर्जी है, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, यदि आप कोई दवाई ले रहे हैं या आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो इसका सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। इस लेख में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले किसी भी चिकित्सा निर्णय में सावधानी बरतें। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या या स्थिति के लिए, कृपया अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इस लेख के आधार पर उत्पन्न हो सकने वाली किसी भी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए viralnewsvibes.com जिम्मेदार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *