Ginger powder: सोंठ के चमत्कारिक लाभ जानकर रह जाएंगे हैरान, इन 8 बीमारियों को कर देती है ठीक

July 16, 2024
Ginger powder

Ginger powder: किचन में सोंठ का उपयोग स्वाद और सेहत दोनों के लिए किया जाता है। सूखा अदरक जिसे सोंठ भी कहते हैं एक प्राकृतिक औषधि है। स्वास्थ्य के लिए अदरक और सोंठ दोनों अच्छे हैं।

सोंठ स्वभाव से गर्म प्रवर्ति की होती है। सोंठ में आयरन, सोडियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और फाइबर होते हैं। नियमित रूप से इसे खाने से आप कई स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानें कि सोंठ किस-किस बीमारी में फायदेमंद है और इसका उपयोग कैसे करें।

पाचन समस्याओं में Ginger powder का उपयोग:

पाचन तंत्र के लिए सोंठ (Ginger powder)बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इससे अपच, गैस और एसिडिटी जैसी समस्यायों को दूर करने में मदद मिलती है। इससे पाचन क्रिया में सुधार होता है और भूख बढ़ती है। आधा चम्मच सोंठ पाउडर को एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर भोजन से पहले सेवन करने से पाचन समस्याएं दूर होती हैं।

सर्दी-खांसी और जुकाम:

सोंठ(Ginger powder) की तासीर गर्म होती है, इसलिए यह जुकाम और सर्दी में बहुत प्रभावी है। नियमित रूप से इसे खाने से बलगम और कफ दूर होते हैं। दिन में दो बार आधा चम्मच सोंठ पाउडर, एक चुटकी काली मिर्च और थोड़ा सा शहद को एक कप गर्म पानी में मिलाकर पिएं।

जोड़ों के दर्द में सोंठ का लाभ:

सोंठ में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में सहायक होते हैं। Ginger powder गठिया और ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी स्थितियों में राहत देता है। सरसों के तेल और सोंठ का पाउडर को मिलाकर दर्द वालें स्थान पर मालिश करने से दर्द और सूजन में राहत मिलती है।

सिरदर्द और माइग्रेन:

सिरदर्द और माइग्रेन जैसी बिमारियों में भी आराम देने के लिए सोंठ(Ginger powder) का उपयोग किया जाता है। इसे खाने से रक्त संचार बेहतर होता है और तनाव कम होता है। आधा चम्मच सोंठ पाउडर को एक गिलास गर्म दूध में मिलाकर पीने से सिरदर्द में आराम मिलता है।

वजन घटाने में सोंठ का उपयोग:

सोंठ मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है, जो वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज करता है। नियमित रूप से इसका सेवन शरीर में जमी हुई चर्बी को कम करने में मदद करता है। सुबह खाली पेट Ginger powder और नींबू के रस को गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं। इससे वजन नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

डायबिटीज:

ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में सोंठ का सेवन फायदेमंद होता है। यह इन्सुलिन की संवेदनशीलता को बढ़ाता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा है। एक चम्मच सोंठ पाउडर को एक गिलास पानी में मिलाकर दिन में दो बार सेवन करें।

स्किन प्रॉब्लम्स:

सोंठ में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट गुण त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखते हैं। इनसे मुंहासों और अन्य त्वचा समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है | सोंठ पाउडर और हल्दी पाउडर को मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद धोएँ। इससे त्वचा साफ होती है और चमकदार बनती है।

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है:

सोंठ खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसके एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण शरीर को बीमारी से लड़ने में मदद करते हैं। दिन में एक बार सोंठ पाउडर, तुलसी के पत्ते, शहद को एक कप गर्म पानी में मिलाकर पिएं।

मानसिक स्वास्थ्य:

सोंठ का सेवन मानसिक तनाव को कम करता है और मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बढ़ाता है। यह चिंता और अवसाद में भी फायदेमंद है। गर्म पानी में सोंठ के तेल की कुछ बूंदें मिलाकर भाप लें। इससे मन शांत होता है।

ऐसे लोग कम करें सोंठ का सेवन:

पेट में जलन, अल्सर या रक्तस्राव से पीड़ित लोगों को सोंठ का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए और अपने डॉक्टर से भी परामर्श लेना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को भी अधिक सोंठ नहीं खानी चाहिए।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। इस लेख में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले किसी भी चिकित्सा निर्णय में सावधानी बरतें। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या या स्थिति के लिए, कृपया अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इस लेख के आधार पर उत्पन्न हो सकने वाली किसी भी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए viralnewsvibes.com जिम्मेदार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *