Neeraj Chopra: इनगुइनल हर्निया से पीड़ित हैं नीरज चोपड़ा,जानिए क्या हैं इसके लक्षण और उपचार

Neeraj Chopra: नीरज इनगुइनल हर्निया नाम की बीमारी से पीड़ित हैं, जिसके कारण उन्हें अपनी ट्रेनिंग और प्रतियोगिताओं से कुछ समय के लिए दूरी बनानी पड़ी है। जिसका असर उनके प्रदर्शन पर भी पड़ा है| नीरज चोपड़ा जैसे ओलंपिक मेडलिस्ट के लिए, यह समस्या उनके करियर के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर आई है, लेकिन उनके दृढ़ संकल्प और चिकित्सकीय सहायता से वे जल्द ही स्वस्थ हो सकते हैं।

August 14, 2024
Neeraj-Chopra-inguinal-hernia
Neeraj Chopra: इनगुइनल हर्निया से पीड़ित हैं नीरज चोपड़ा,जानिए क्या हैं इसके लक्षण और उपचार

Neeraj Chopra: टोक्यो ओलंपिक 2021 में भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) में Neeraj Chopra, ने गोल्ड मेडल जीतकर भारत को गर्वित किया था | अब हाल ही में हुए पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतकर एक बार फिर से Neeraj Chopra ने देश का नाम रोशन किया है| नीरज इस समय एक स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे हैं।

बता दें कि नीरज(Neeraj Chopra)इनगुइनल हर्निया नाम की बीमारी से पीड़ित हैं, जिसके कारण उन्हें अपनी ट्रेनिंग और प्रतियोगिताओं से कुछ समय के लिए दूरी बनानी पड़ी है। जिसका असर उनके प्रदर्शन पर भी पड़ा है| आइए जानते हैं कि क्या होता है इनगुइनल हर्निया? साथ ही इसके लक्षण, कारण, उपचार और इसके प्रभाव के बारे में जानेंगे|

इनगुइनल हर्निया क्या है?

इनगुइनल हर्निया एक प्रकार का हर्निया होता है जो पेट के निचले हिस्से में, जांघ के ऊपर की ओर होता है। इसमें पेट की मांसपेशियों की दीवार में कमजोरी के कारण पेट की अंदरूनी सामग्री जैसे कि आंत या वसा का कुछ हिस्सा बाहर की ओर निकल आता है। यह एक उभार के रूप में दिखाई देता है और ज्यादातर इससे दर्द या असुविधा हो सकती है।

इनगुइनल हर्निया के लक्षण:

इनगुइनल हर्निया के लक्षण अलग-अलग व्यक्ति पर निर्भर कर सकते हैं, लेकिन डॉक्टर्स के अनुसार एथलीट्स में इस तरह की समस्या आम होती है क्योंकि खेलों में काफी फिजिकल एक्टिविटी होती है, जिससे पेट पर दबाव पड़ता है| इस दवाब के कारण कई बार पेट के निचले हिस्से में या जांघ के ऊपर की ओर यह एक उभार की तरह दिखाई दे सकता है।

यह उभार खांसने, झुकने, या भारी वस्तु उठाने पर और अधिक स्पष्ट रूप से दिखाई दे सकता है। जब आप शारीरिक गतिविधि करते हैं तब इसमें दर्द या असुविधा महसूस हो सकती है| साथ ही आपको पेट के निचले हिस्से में जलन या भारीपन का अनुभव हो सकता है।

यह अपना आकार भी बदलता है जब आप लेटते हैं, तो हर्निया का आकार छोटा हो सकता है, और खड़े होने पर यह बड़ा हो सकता है। हर्निया का उभार अक्सर दर्दनाक हो सकता है, खासकर यदि हर्निया का हिस्सा फंस जाता है या उसमें रक्त प्रवाह रुक जाता है।

पुरुषों में ज्यादा होती है ये बीमारी:

महिलाओं की तुलना में इनगुइनल हर्निया पुरुषों में अधिक पाया जाता है| इसका मुख्य कारण उनकी शारीरिक संरचना और जीवनशैली हो सकती है। पुरुषों में अंडकोष पेट के अंदर से स्क्रोटम में जाते समय पेट की दीवार में एक छिद्र बनाते हैं, जो जन्म के बाद पूरी तरह से बंद नहीं हो पाता, जिससे हर्निया का खतरा बढ़ जाता है।

इसके अलावा भारी वजन उठाने, शारीरिक गतिविधियों और टेस्टोस्टेरोन के प्रभाव से भी इनगुइनल क्षेत्र पर दबाव बढ़ता है, जिससे हर्निया होने की संभावना अधिक हो सकती है। इसके अलावा, उम्र, मोटापा, और पारिवारिक इतिहास भी इसके जोखिम को बढ़ा सकते हैं।

इनगुइनल हर्निया का उपचार:

इनगुइनल हर्निया यदि दर्द या असुविधा का कारण बन रहा हो तो इसका इलाज आमतौर पर सर्जरी के माध्यम से किया जा सकता है| इसे दो प्रकार से ऑपरेट किया जा सकता है | ओपन सर्जरी जिसमें पेट की मांसपेशियों को ठीक करने के लिए एक बड़ा चीरा लगाया जाता है। इसके बाद हर्निया के हिस्से को वापस पेट के अंदर डाला जाता है और कमजोर हिस्से को मेश (जाली) से मजबूत किया जाता है।

इसके अतिरिक्त इसे एक मिनिमली इनवेसिव सर्जरी जिसे लैप्रोस्कोपिक सर्जरी भी कहा जाता है के द्वारा भी ऑपरेट किया जा सकता है | यह सर्जरी छोटे-छोटे चीरों के माध्यम से की जाती है | इसमें एक कैमरा और छोटे औजारों का उपयोग किया जाता है। इस सर्जरी के बाद मरीज के जल्दी ठीक होने की संभावना होती है और दर्द भी कम होता है।

Neeraj Chopra जैसे खिलाड़ियों पर प्रभाव:

इनगुइनल हर्निया अगर समय पर ठीक न किया जाए, तो यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। इसमें हर्निया का हिस्सा फंस सकता है, जिससे रक्त प्रवाह रुक जाता है और आंत के उस हिस्से को नुकसान पहुंच सकता है। यह स्थिति बहुत ही गंभीर हो सकती है और इसके लिए तुरंत सर्जरी की आवश्यकता होती है।

Neeraj Chopra जैसे एथलीट जिनका शरीर एक उच्चतम स्तर पर प्रदर्शन करने के लिए प्रशिक्षित होता है,उनके लिए इस प्रकार की स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण हो सकती है। इसका प्रभाव उनकी ट्रेनिंग और प्रतियोगिताओं में भाग लेने की क्षमता पर भी पड़ सकता है | हालाँकि इनगुइनल हर्निया एक सामान्य स्वास्थ्य समस्या है, लेकिन इसका सही समय पर इलाज आवश्यक है।

Neeraj Chopra जैसे ओलंपिक मेडलिस्ट के लिए, यह समस्या उनके करियर के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर आई है, लेकिन उनके दृढ़ संकल्प और चिकित्सकीय सहायता से वे जल्द ही स्वस्थ हो सकते हैं।