Street Food: बारिश का मौसम आते ही चारों तरफ हरियाली छा जाती है। इस सुहाने मौसम में गर्मागर्म चाय, पकौड़े और विभिन्न प्रकार के स्ट्रीट फूड खाने का मजा ही कुछ और आता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बारिश के मौसम में स्ट्रीट फूड खाने से आपके स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ सकता है?
बारिश के मौसम में स्ट्रीट फूड खाने से कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएँ हो सकती है। आइए जानते हैं कि बारिश में स्ट्रीट फूड खाने से क्या-क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं और उनसे कैसे बचा जा सकता है।
बैक्टीरिया इन्फेक्शन का खतरा:
बारिश के मौसम में नमी और गंदगी के कारण बैक्टीरिया और वायरस तेजी से फैलते हैं। इस मौसम में तापमान और नमी के कारण खाद्य पदार्थ जल्दी खराब हो जाते हैं। Street Food अक्सर खुले में बनाया जाता है| अगर स्ट्रीट फूड को सही तापमान पर नहीं रखा जाता या लंबे समय तक खुला छोड़ दिया जाता है, तो इसमें हानिकारक बैक्टीरिया प्रवेश कर जाते हैं और यह खाने के लिए सुरक्षित नहीं रहता। ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से फूड पॉइज़निंग, पेट में दर्द, उल्टी, दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
दूषित पानी का प्रयोग:
Street Food में इस्तेमाल होने वाला पानी भी अक्सर साफ नहीं होता। बारिश के मौसम में नदियों और नालों में पानी का बहाव तेज हो जाता है, जिससे उनमें गंदगी मिल जाती है। इस गंदे पानी का उपयोग खाने में होने से आपके पेट में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। दूषित पानी से हैजा, टाइफॉइड जैसे रोग होने की संभावना भी रहती है। इसलिए खासकर पानी से बनने वाला खाना जैसे कि पानी पुरी, चाट, आदि से संक्रमण का खतरा अधिक बड़ जाता है|
जंक फूड और तले हुए खाने का अधिक सेवन:
बारिश के ठंडे -ठंडे मौसम में पकोड़े, समोसे, चाट, और अन्य तली हुई चीजें खाने का बड़ा मजा आता है| इस मौसम में अक्सर लोग सड़क पर लगे चाट के ठेलों पर इन गरमा-गरम फ्राइड और जंक फ़ूड का आंनद उठाते हुए दिख जाते हैं । ये खाद्य पदार्थ स्वाद में तो अच्छे होते हैं, लेकिन इन्हें ज्यादा मात्रा में खाने से आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। अक्सर स्ट्रीट फूड में हाइजीनिक तरीके से खाना पकाने का ध्यान नहीं रखा जाता है|
साथ ही Street Food में उपयोग होने वाले तेल और मसालों की गुणवत्ता अच्छी नहीं होती है, जिससे पेट में जलन, एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है। इसके अलावा तली हुई चीजें उच्च कैलोरी, ट्रांस फैट और कोलेस्ट्रॉल से भरपूर होती हैं, जो आपके दिल और वजन के लिए हानिकारक हो सकती हैं।
खाने-पान से एलर्जी:
ज्यादातर स्ट्रीट फूड में उपयोग होने वाले सामग्री ताजी नहीं होती है| खाना फ्रेश नहीं होने के कारण इसमें पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। साथ ही खुले में रखे खाद्य पदार्थों में फंगल इंफेक्शन हो सकता है जिससे फूड एलर्जी का खतरा बढ़ जाता है| इसके कारण स्किन रैशेज, खुजली, और एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं। साथ ही अत्यधिक तली-भुनी चीजें और मिठाईयाँ खाने से शरीर में अतरिक्त वसा इकठ्ठा होती है जिससे वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है।
साफ-सफाई का ध्यान रखें:
Street Food का सेवन करते समय हमेशा साफ-सफाई का ध्यान रखें। खाना हमेशा उसी से खरीदे जो साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखता हो। उसके हाथ, बर्तन और खाना बनाने की जगह साफ-सुथरी होनी चाहिए। साथ ही यह भी ध्यान दे कि वो खाने को हमेशा सही तरीके से ढंक कर रखता हो। आप भी खाना खाने से पहले और बाद में हाथ धोना न भूलें। साबुन और पानी से हाथ धोना बैक्टीरिया और वायरस को खत्म करने का सबसे अच्छा तरीका है।
हमेशा ताजा खाना खाए:
हमेशा ताजे और गर्म खाद्य पदार्थ ही खाएं। पुराने और ठंडे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें, क्योंकि उनमें बैक्टीरिया और वायरस तेजी से पनप सकते हैं। लंबे समय तक खुले में रखा खाना न खाएं। ताजे फल और सलाद को भी खाने से पहले अच्छी तरह से धो लें। फ्रिज में रखे गए खाने को गर्म करके ही खाएं।
तली हुई चीजों का सीमित सेवन करें:
Street Food का आनंद लेते समय हेल्थी विकल्प चुनें| तली हुई चीजों का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। इनकी जगह उबली या ग्रिल्ड चीजें खाएं। ताजे और साफ फलो का ही सेवन करें| फ्रूट चाट खाते समय ध्यान रखे की फल पहले से काटकर न रखे हों| फलों का रस पीने से पहले भी यह सुनिश्चित करें कि वह हाइजीनिक तरीके से बना हो और उसमें साफ पानी का उपयोग किया गया हो ।
पानी पुरी, चाट, और अन्य पानी से बनने वाले खाद्य पदार्थों से बचें, क्योंकि बारिश के मौसम में पानी का प्रदूषण बढ़ जाता है।हमेशा बोतल बंद पानी या उबला हुआ पानी ही पिएं। सड़क के किनारे मिलने वाले बर्फ से बने पेय पदार्थों का सेवन न करें।
खुद घर पर बनाएं Street Food:
Street Food का सेवन सीमित मात्रा में करें। बाहर का अत्यधिक खाना खाने से पेट की समस्याएं बढ़ सकती हैं। बारिश के मौसम में बाहर के खाने की बजाय घर पर ही Street Food बनाएं। घर का खाना हमेशा सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक होता है। इससे आप साफ-सफाई और खाने की गुणवत्ता का ध्यान रख सकते हैं।
घर पर बने खाने में आप ताजे और साफ-सुथरे सामग्रियों का उपयोग कर सकते हैं।साथ ही बारिश के मौसम में अपनी डाइट में ताजे फल और सब्जियों को शामिल करें। ये विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और आपको संक्रमणों से बचाते हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। इस लेख में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले किसी भी चिकित्सा निर्णय में सावधानी बरतें। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या या स्थिति के लिए, कृपया अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इस लेख के आधार पर उत्पन्न हो सकने वाली किसी भी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए viralnewsvibes.com जिम्मेदार नहीं है।