Bill haast snake man Archives - Viral News Vibes

Bill Haast snake man: इस शख्स को दुनिया के सबसे जहरीले सांपों ने काटा था 172 बार, हर बार बच गई जान, खुद लेता था कोबरा का जहर..
Bill Haast snake man: हाल ही उत्तर प्रदेश में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। दरअसल, यहां एक युवक को पिछले डेढ़ माह में 7 बार सांप डंस चुका है। लेकिन इलाज मिलने की वजह से युवक हर बार बच गया। चौंकाने वाली बात यह है कि युवक ने दावा किया है कि जब सांप ने उसे तीसरी बार डंसा था तो सपने में आकर कहा था कि वह उसे 9 बार डंसेगा।

साथ ही सांप ने सपने में बताया था कि युवक 8 बार तो बच जाएगा लेकिन 9वीं बार उसे कोई नहीं बचा सकेगा। बता दें कि जहरीले सांपों के काटने हर साल कई लोगों की मौत हो जाती है। लेकिन एक शख्स ऐसा भी था जिसे दुनिया के सबसे जहरीले सांपों ने एक दो बार नहीं बल्कि 172 बार काटा लेकिन फिर भी वह शख्स हर बार जिंदा बच गया।

Bill Haast snake man:

अमेरिका में रहने वाले इस शख्स का नाम बिल हास्ट(Bill Haast snake man) था। बिल हास्ट को लोग स्नैकमेन के नाम से भी जानते हैं। जहरीले सांपों के काटने की वजह से 20 बार तो उसकी हालत बहुत गंभीर हो गई थी और वह मरते-मरते बचा था। दरअसल, बचपन से ही बिल हास्ट को सांपों में बहुत दिलचस्पी थी।

वह जहरीले सांपों से खुद को कटवाकर प्रतिरक्षा डेवलप करना चाहता था। ऐसे में वह पहले सांपों के साथ करतब दिखाने का काम करता था। बाद में उसने सांपों का सर्पेटेरियम ही खोल दिया। बिल हास्ट को उसके जीवन में करीब 172 बाद जहरीले सांपों ने काटा।

बिल हास्ट के पास थे हर नस्ल के खतरनाक हजारों सांप:

बिल हास्ट(Bill Haast snake man) ने फ्लोरिडा में एक मियामी सर्पेटेरियम बनाया था। उसके सर्पेटेरियम में दुनियाभर के हर नस्ल के हजारों खतरनाक और जहरीले सांप थे। वह सर्पेटेरियम में आने वाले लोगों के लिए शो भी करता था। असल में बिल हासट का मुख्य काम सांप के काटने के खिलाफ दवा बनाने के लिए कच्चे जहर का उत्पादन करना था।

रिपोर्ट के अनुसार, 1990 के दशक तक बिल हर साल दवा प्रयोगशालाओं को जहर के करीब 36,000 नमूने देता था। बताया जाता है कि उसके पास दुनियाभर के करीब 10,000 से ज़्यादा सांप थे। उनमें समुद्री, अफ़्रीकी, कॉटनमाउथ, रैटलस्नेक, कोबरा, क्रेट, ग्रीन माम्बा, टाइगर स्नेक और वाइपर सहित कई जहरीली प्रजातियों के सांप थे।

नंगे हाथों से निकालता था सांपों का जहर:

बिल हास्ट(Bill Haast snake man) जब सांपों का जहर निकालता था तो सुरक्षा के लिए हाथों में कुछ भी नहीं पहनता था। वह नंगे हाथों से खतरनाक सांपों को पकड़कर उनका जबड़ा खोल देता था और जहर निकालता था।

ज़हर की बूँदें कांच की शीशी में गिरती थीं। एंटीवेनिम बनाने की प्रकिया में हजारों बार बिल ने इस तरह से सांपों का जहर निकाला था।

खुद लेता था कोबरा का जहर इंजेक्शन:

जब बिल हास्ट (Bill Haast snake man) सांपों का जहर निकालता था तो कई बार उसे सांप काट लेते थे। कई बार तो बिल की हालत इतनी खराब हो गई थी कि वह मरते तरते बचा था। ऐसे में सांपों के जहर के असर से बचने के लिए उसने खुद को कोबरा के जहर की पतली मात्रा इंजेक्शन के साथ लेनी शुरू कर दी।

जिससे कि उसका शरीर एंटी वेनम प्रतिरक्षा हासिल कर ले। बाद में उसने धीरे धीरे इंजेकशन में जहर की मात्रा बढ़ाई। इसके बाद सांपों के जहर का उस पर कोई असर नहीं होता था।

काटने के बाद मर गया दुनिया का सबसे जहरीला सांप:

कोबरा का जहर अपने शरीर में डालने के बाद बिल का शरीर ऐसा हो गया था कि दुनिया के सबसे जहरीले सांप ने जब उसे डंसा तो सांप ही मर गया लेकिन बिल को कुछ नहीं हुआ।

दरअसल, 1954 में बिल कास्ट को दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक नीले क्रेट ने काट लिया था। ऐसा कहा जाता है कि नीले क्रेट सांप के काटने के बाद कोई जीवित नहीं रहता। लेकिन बिल हास्ट(Bill Haast snake man) को काटने के 10 दिनों बाद उस सांप की ही मौत हो गई।

100 साल तक जिया Bill Haast snake man:

वक्त के साथ साथ हास्ट का खून ऐसा हो गया कि उनके खून से सांप काटने वालों का इलाज हुआ। दुनियाभर में 20 से ज्यादा लोगों की जान उसकी वजह से बची। बिल हास्ट 100 साल तक जीवित रहे। उनका कहना था कि उनकी लंबी उम्र का राज सावधानीपूर्वक उनके द्वारा विष की नियंत्रित खुराक लेना था। बिल 90 साल की उम्र में भी बिल्कुल फिट और फुर्तीले थे।

The post Bill Haast snake man: इस शख्स को दुनिया के सबसे जहरीले सांपों ने काटा था 172 बार, हर बार बच गई जान, खुद लेता था कोबरा का जहर.. appeared first on Viral News Vibes.