Milk Archives - Viral News Vibes

A1 and A2 Milk: कहीं आप भी तो बाजार से नहीं खरीद रहे A1 और A2 के नाम से बिकने वाला दूध-घी? FSSAI ने किया आगाह
A1 and A2 Milk: आजकल बाज़ार में दूध और घी के विभिन्न प्रकारों की बाढ़ सी आ गई है। ज्यादातर डेयरी उत्पाद बेचने वाली कंपनियां अपने कई उत्पाद जैसे घी, ढूध और बटर इत्यादि को A1 या A2 लेबलिंग के बेच रही हैं| कंपनियां इन लेबल वाले उत्पादों को अधिक सेहतमंद और विशेष प्रकार के गुणों से भरपूर बताती हैं जिससे उपभोक्ताओं में भी इस प्रकार के उत्पादों की मांग बढ़ती जा रही है।

लेकिन हाल ही में इन्हीं बातों को देखते हुए ‘फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया’ (FSSAI) ने कंपनियों को इस तरह की लेबलिंग के साथ दूध(Milk), घी और बटर बेचने के लिए मना किया है| FSSAI का कहना है कि इस तरह की लेबलिंग के साथ चीजों को बेचना भ्रामक हो सकता है| साथ ही FSSAI ने उपभोक्ताओं को भी A1 और A2 के नाम पर बिकने वाले दूध और घी की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर सावधान रहने के लिए आगाह किया है।

A1 और A2 Milk और घी क्या होता है:

A1 और A2 दूध को गाय के दूध में पाए जाने वाले बीटा-कैसिन प्रोटीन के आधार पर अलग किया जाता है। A1 बीटा-कैसिन प्रोटीन सामान्यत: मुख्य रूप से उत्तरी यूरोप में पाई जाने वाली विदेशी नस्ल की गायों जैसे हॉल्स्टीन, फ़्रीशियन, आयरशायर और ब्रिटिश शोरथॉर्न के दूध में पाया जाता है| A1 बीटा-कैसिन प्रोटीन के बारे में कहा जाता है कि यह पाचन में समस्या उत्पन्न कर सकता है|

अगर A2 बीटा-कैसिन प्रोटीन की बात करे तो यह दूध(Milk) देशी नस्ल की गायों जैसे ग्वेर्नसे, जर्सी, चारोलिस और लिमोसिन नस्ल वाली गाय के दूध(Milk) में पाया जाता है| ऐसा माना जाता हैं कि A2 बीटा-कैसिन प्रोटीन वाला दूध पाचन के लिए बेहतर और अधिक स्वास्थ्यवर्धक होता है। हालांकि, A1 और A2 दूध को लेकर कोई स्पष्ट वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं जो इस बात की पुष्टि कर सकें कि A2 दूध, A1 दूध से बेहतर है। लेकिन फिर भी, बाज़ार में A2 दूध और उससे बने घी की मांग तेजी से बढ़ रही है।

FSSAI का क्या कहना है?

FSSAI ने हाल ही में एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उपभोक्ताओं को आगाह किया है कि A1 और A2 के नाम से बिकने वाले दूध और घी की गुणवत्ता और सुरक्षा की प्रमाणिकता की जाँच अवश्य करें। FSSAI के अनुसार, कई फूड बिजनेस ऑपरेटर (FBO) FSSAI लाइसेंस संख्या के तहत A1 और A2 के नाम पर दूध और दूध(Milk) उत्पादों जैसे घी, मक्खन, दही आदि बेच रहे हैं| उनके अनुसार यह कंपनियां A2 दूध और घी के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक जानकारी देकर महंगे दामों पर उत्पाद बेच रही हैं।

मानकों के अनुसार, केवल वही उत्पाद सुरक्षित माने जाते हैं जो FSSAI द्वारा निर्धारित नियमों और मानकों के अनुरूप हैं। FSSAI ने स्पष्ट करते हुए कहा कि A1 और A2 दूध के बीच अंतर बीटा-कैसिइन नामक प्रोटीन की संरचना पर आधारित होता है, जो उपभोक्ताओं को भ्रमित कर सकता है| ऐसे में FSSAI ने कंपनियों को अपने उत्पादों से A1 और A2 लेबल वाले अपने मौजूदा उत्पादों को खत्म करने के लिए 6 महीने का समय दिया है|

चेतावनी के पीछे कारण:

FSSAI ने यह चेतावनी इसलिए जारी की है क्योंकि बाज़ार में कई नकली और असुरक्षित उत्पाद धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। A2 दूध और घी को लेकर कई भ्रामक दावे किए जा रहे हैं, जैसे कि यह उत्पाद स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है और इसे उपभोग करने से विभिन्न बीमारियों से बचा जा सकता है। लेकिन सच्चाई यह है कि A1 और A2 दूध के स्वास्थ्य प्रभावों पर अभी तक वैज्ञानिक दृष्टिकोण से स्पष्ट प्रमाण नहीं मिले हैं।

FSSAI का यह भी कहना है कि उपभोक्ताओं को A2 दूध और घी की खरीदारी करते समय सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि यह महंगा होने के साथ-साथ कई बार नकली भी हो सकता है। कुछ उत्पादक उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए झूठे दावे कर सकते हैं, जो न केवल भ्रामक हैं, बल्कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक हो सकते हैं।

The post A1 and A2 Milk: कहीं आप भी तो बाजार से नहीं खरीद रहे A1 और A2 के नाम से बिकने वाला दूध-घी? FSSAI ने किया आगाह appeared first on Viral News Vibes.

Milk and Ghee: दूध में मिला लें यह एक चीज, शरीर में आ जाएगी गजब की ताकत और फुर्ती
Milk and Ghee: एक अच्छी दिनचर्या स्वस्थ जीवन जीने की पहली शर्त होती है। जब हमारी दिनचर्या सही होती है, तो न केवल हमारा शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक और भावनात्मक संतुलन भी बना रहता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह हो गए हैं। सही समय पर भोजन न करना, पर्याप्त नींद न लेना, और नियमित व्यायाम से दूरी बनाना, इन आदतों के कारण शरीर में कई समस्याएं जन्म लेती हैं।

लेकिन कुछ छोटे-छोटे बदलाव कर हम इन समस्याओं से बच सकते हैं। दूध अपने आप में एक कंप्लीट फूड के तौर पर जाना जाता है,पर क्या आप जानते हैं कि दूध(Milk) के साथ बस एक प्रोडक्ट को मिलाकर पीने से आपके स्वास्थ्य को जबरदस्त फायदे मिल सकते हैं।

जी हाँ हम बात कर रहे है भारतीय रसोई के अभिन्न हिस्से “घी”(Ghee) की | यह दूध(Milk) के साथ मिलाने पर अपने पोषण गुणों को और बढ़ा देता है। घी (Ghee) में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ए, ई और के2 होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।

हड्डियों को बनाएं मजबूत:

पाचन में सुधार:

बेहतर नींद के लिए सहायक:

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए:

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद:

कैसे करें दूध और Ghee का सेवन:

ध्यान रखने योग्य:

दूध और घी के सेवन से जुड़े कुछ मिथक:

हड्डियों को बनाएं मजबूत:

दूध(Milk) और घी((Ghee)) दोनों में कैल्शियम और विटामिन डी प्रचुर मात्रा में होते हैं। ये तत्व हड्डियों को मजबूत करने में सहायक होते हैं। खासतौर पर महिलाओं और वृद्ध लोगों के लिए यह मिक्स अत्यधिक फायदेमंद है, क्योंकि यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

पाचन में सुधार:

घी((Ghee)) का सेवन पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। यदि आप रात में गर्म दूध में एक चम्मच घी मिलाकर पीते हैं, तो इससे आपका पाचन तंत्र बेहतर होता है और कब्ज की समस्या दूर होती है।

बेहतर नींद के लिए सहायक:

रात में सोने से पहले दूध और घी((Ghee) का सेवन करने से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। घी में पाए जाने वाले तत्व मस्तिष्क को शांत करते हैं और तनाव को कम करने में मदद करते हैं, जिससे आप गहरी और शांतिपूर्ण नींद ले सकते हैं।

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए:

दूध और घी का सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। घी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जिससे बीमारियों का खतरा कम होता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद:

दूध और घी का संयोजन त्वचा को चमकदार और बालों को मजबूत बनाता है। घी में मौजूद फैटी एसिड त्वचा की नमी को बनाए रखते हैं और बालों की जड़ों को पोषण प्रदान करते हैं।

कैसे करें दूध और Ghee का सेवन:

रात में सोने से पहले गर्म दूध में एक चम्मच शुद्ध देसी घी मिलाकर पिएं। यह नींद को सुधारने और पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मदद करेगा। यदि आप नियमित रूप से व्यायाम करते हैं, तो दूध और घी का सेवन मांसपेशियों की रिकवरी और ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने के लिए कर सकते हैं। सर्दियों में दूध और घी का सेवन शरीर को गर्म रखने और सर्दी-खांसी से बचाव के लिए लाभकारी है।

ध्यान रखने योग्य:

घी का सेवन सीमित मात्रा में करें, खासकर यदि आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं। हमेशा शुद्ध देसी घी का ही उपयोग करें। जिन लोगों को लैक्टोज इनटॉलरेंस की समस्या है, वे इसे न पिये।

दूध और घी के सेवन से जुड़े कुछ मिथक:

अक्सर सुनने मेंआता हैं कि घी वजन बढ़ाता है जबकि सच्चाई यह है कि घी वजन बढ़ाने के बजाय शरीर की चर्बी को कम करने में मदद करता है, यदि इसे सीमित मात्रा में सेवन किया जाए। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड मेटाबॉलिज्म को सुधारता है। दूध और घी का संयोजन हर आयु वर्ग के लिए फायदेमंद है।

बच्चों के विकास, युवाओं की ऊर्जा और बुजुर्गों की हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए यह लाभकारी है। कई लोग कहते हैं कि इसे रोज नहीं पी सकते | परन्तु सच्चाई यह हैं कि दूध और घी का मिक्स रोज पीने से पाचन, हड्डियों और प्रतिरोधक क्षमता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। इस लेख में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले किसी भी चिकित्सा निर्णय में सावधानी बरतें। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या या स्थिति के लिए, कृपया अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इस लेख के आधार पर उत्पन्न हो सकने वाली किसी भी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए viralnewsvibes.com जिम्मेदार नहीं है।

The post Milk and Ghee: दूध में मिला लें यह एक चीज, शरीर में आ जाएगी गजब की ताकत और फुर्ती appeared first on Viral News Vibes.