Miracolous Escape Archives - Viral News Vibes

Miracle: 16वीं मंजिल से गिरा 4 साल का बच्चा, फिर लोगों ने देखा ऐसा चमत्कार, किसी को नहीं हुआ यकीन
Miracle: कई बार हमारे साथ ऐसे हादसे हो जाते हैं जिनके बारे में हमने कभी सोचा भी नहीं होता। लेकिन कई बार चमत्कार (Miracle) देखने को मिलते हैं। आपने नोट किया होगा कि कई बार खतरनाक हादसों में भी कई लोगों को खरोंच तक नहीं आती। लोग इसे ईश्वर का चमत्कार ही कहते हैं।

कई बार ऐसे चमत्कार (Miracle) देखने को मिलते हैं, जहां इंसान के बचने की कोई उम्मीद नहीं होती लेकिन लोग उस वक्त हैरन रह जाते हैं जब उस इंसान को कुछ नहीं होता। ऐसा ही कुछ हाल ही में देखने को मिला। जब एक बच्चा 16वीं मंजिल से नीचे गिर गया। लेकिन जब लोग उस बच्चे के पास गए तो उन्हें ऐसा चमत्कार देखने को मिला कि सब हैरान रह गए।

Miracle देखकर आंखे मलने लगे लोग:

16वीं मंज़िल से गिरा 4 साल का बच्चा:

लोगों ने देखा साक्षात चमत्कार:

Miracle देखकर आंखे मलने लगे लोग:

यह अजीबोगरीब (Ajab Gajab) घटना फ्रांस की बताई जा रही है। एक दो मंजिल की ऊंचाई से गिरने के बाद भी इंसान के बचने के चांस बहुत कम होते हैं। अधिकांश मामलों में तो लोगों की मौत हो जाती है। लेकिन सोचिए अगर कोई 16वीं मंजिल से नीचे गिर जाए और उसे कुछ भी ना हो तो। ऐसा ही फ्रांस में एक छोटे से बच्चे के साथ हुआ।

दरअसल, इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद लोगों को बच्चा जिस हालत में मिला, उसे देखकर वे हैरत से अपनी आंखें मलने लगे। लोगों को लग रहा था कि बच्चा बहुत गंभीर हालत में होगा और उसे तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ेगा लेकिन बच्चा मस्त टहलता हुआ मिला।

16वीं मंज़िल से गिरा 4 साल का बच्चा:

ऑडिटी सेंट्रल वेबसाइट के अनुसार, फ्रांस के औबरविलियर्स के रहने वाले इस बच्चे का नाम एंजो है। एंजो की उम्र 4 साल है और एक दिन वह अपने कमरे में रो रहा था। जब उसके पिता उसे देखने के लिए कमरे में जाने लगे तो पता चला कि कमरे का दरवाजा अंदर से लॉक था। उनका बेटा कमरे में रो रहा था। ऐसे में पिता को उसकी चिंता सताने लगी। ऐसे में पिता ने किसी तरह से दरवाजा तोड़ा और अंदर घुसे।

अंदर बच्चा नहीं था और कमरे की खिड़की भी खुली हुई थी। पिता के दिल की धड़कने बढ़ गई क्योंकि वह 16वीं मंजिल पर रहते थे। ऐसे में उन्हें अनहोनी की आशंका सताने लगी। उन्होंने जब कमरे की खिड़की से नीचे देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसल, उनका 4 साल का बेटा नीचे जमीन पर धूल से सना हुआ पड़ा था और उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी।

लोगों ने देखा साक्षात चमत्कार:

बच्चे को नीचा पड़ा देखकर पिता तुरंत नीवे की ओर भागा। उनके साथ कुछ और लोग भी भागते हुए बच्चे के पास पहुंचे। लेकिन उन्होंने वहां जो देखा उसे देखकर सभी हैरत में पड़ गए। किसी को भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था। लोगों ने देखा कि वह 4 साल का बच्चा एंजो ना सिर्फ जिंदा था बल्कि आराम से चल भी रहा था। इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी बच्चे के शरीर पर ना तो किसी तरह का कोई घाव था और ना ही उसके शरीर पर कोई चोट आई थी।

बस उस बच्चे के पैर में थोड़ी सी खरोंच थी। इसके बाद माता-पिता बच्चे को तुरंत अस्पताल लेकर भागे। बच्चे को 7 दिन तक अस्पताल में भर्ती रखा क्योंकि उन्हें आशंका थी कि कहीं बच्चे को कोई आतंरिक चोट ना आई हो। जांच में पता चला कि बच्चे की किडनी और फेफड़ों में मामूली ब्लीडिंग हुई थी और इसके अलावा बच्चे को कुछ नहीं हुआ था। वह पूरी तरह से ठीक और स्वस्थ था। इसके बाद बच्चे को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

The post Miracle: 16वीं मंजिल से गिरा 4 साल का बच्चा, फिर लोगों ने देखा ऐसा चमत्कार, किसी को नहीं हुआ यकीन appeared first on Viral News Vibes.