Buffalo attacks Lion: सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि एक मां अपने बच्चे की रक्षा के लिए क्या कर सकती है। कहते हैं कि मां से बड़ा योद्धा इस दुनिया में कोई नहीं होता।
Buffalo attacks Lion: इंटरनेट पर रोजाना कई तरह के वीडियोज वायरल होते हैं। इन वीडियोज में कई ऐसे होते हैं, जिनको देखकर हैरानी होती है तो कई ऐसे होते हैं जिनको देखकर इमोशनल हो जाते हैं। आपने सोशल मीडिया पर वाइल्ड लाइफ के भी कई वीडियो देखे होंगे।
इन वीडियोज में कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि शिकारी खुद ही शिकार हो जाता है। कई बार छोटे जानवर भी बड़े और खतरनाक जानवरों को ऐसा सबक सिखा देते हैं कि उन्हें भागने पर मजूबर होना पड़ता है।
मां से बड़ा योद्धा कोई नहीं:
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि एक मां अपने बच्चे की रक्षा के लिए क्या कर सकती है। कहते हैं कि मां से बड़ा योद्धा इस दुनिया में कोई नहीं होता। मां अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए दुनिया के बड़े से बड़े खतरे से लड़ जाती है।
इंसानों में ही नहीं जानवरों में भी ऐसा ही देखने को मिलता है। पशु-पक्षी भी अपने बच्चों को बचाने के लिए खुद की जान की परवाह ना करते हुए यमराज से भी लड़ जाते हैं। इस वीडियो में भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भैंस अपने बच्चे की रक्षा के लिए जंगल के राजा से भी भिड़ गई।
अटैक करने के लिए दौड़ा शेर:
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक भैंस और उसका बच्चा जंगल में बने तालाब पर पानी पी रहे थे। तभी वहां जंगल का राजा शिकार करने आ जाता है। शेर शिकार करने के लिए भैंस और उसके बच्चे की तरफ भागता है।
शेर को देखकर भैंस और उसका बच्चा बचने के लिए दौड़ लगाने लगते हैं। लेकिन तभी भैंस को समझ आता है कि वह शेर से बच नहीं सकते। ऐसे में अपने बच्चे की रक्षा के लिए भैंस शेर से लड़ जाती है।
Buffalo attacks Lion:
जैसे ही शेर, भैंस और उसके बच्चे पर हमला करने के लिए दौड़ता है तो भैंस भी अपने बच्चे को बचाने के लिए शेर पर पलटवार कर देती है। वह शेर पर हमला करने के लिए उसकी तरफ दौड़ती है। भैंस अपने सींगों से खतरनाक शेर पर हमला कर देती है। वह शेर से बिल्कुल भी नहीं डरती और उससे भिड़ जाती है।
भैंस का रौद्र रूप देखकर एक बार तो शेर भी पीछे हट जाता है। लेकिन फिर जैसे ही भैंस वहां से जाने के लिए मुड़ती है तो एक बार फिर शेर हमला करने के लिए तैयार हो जाता है।
मां का रौद्र रूप देखकर भागा जंगल का राजा:
भैंस के मुड़ने पर जैसे ही शेर हमला करने के लिए भागता है तो भैंस फिर से उस पर पलटवार कर देती है। भैंस का रौद्र रूप देखकर शेर डर जाता है और हमला करते हुए रुक जाता है। इसके बाद भैंस उस शेर के पीछे भागती है। भैंस का रौद्र रूप देखकर शेर वहां से भाग खड़ा होता है।