Cobra ke pakode: यहां सड़क किनारे लोग चाव से खाते हैं ‘कोबरा पकौड़ा’, पिंजरे में सांपों का झुंड, उड़े लोगों के होश

Cobra ke pakode: आपने कई तरह के पकौडे खाए होंगे जैसे प्याज के पकौड़े, आलू के पकौड़े आदि। लेकिन क्या आपने कभी कोबरा के पकौड़े खाए हैं। जी हां आप बिलकुल सही पढ़ रहे हैं। एक जगह ऐसी भी है जहां कोबरा सांप के पकौड़े लोग बड़े चाव से खाते हैं।

August 30, 2024
Cobra ke pakode
Cobra ke pakode: यहां सड़क किनारे लोग चाव से खाते हैं 'कोबरा पकौड़ा', पिंजरे में सांपों का झुंड, उड़े लोगों के होश

cobra ke pakode: सोशल मीडिया पर रोजाना कई हैरान कर देने वाले वीडियोज वायरल (Viral Video) होते हैं। इनमें से कुछ तो ऐसे होते हैं, ​जिनको देखकर दिल दहल जाता है। सोशल मीडिया पर कई देशों के स्ट्रीट फूड्स के वीडियोज भी वायरल होते हैं। हर देश का खान-पान अलग होता है। कई फूड्स तो ऐसे होते हैं, जिनके बारे में ना तो कभी सुना होता है और ना कभी देखा होता है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आपने कई तरह के पकौडे खाए होंगे जैसे प्याज के पकौड़े, आलू के पकौड़े आदि। लेकिन क्या आपने कभी कोबरा के पकौड़े (Cobra Ke Pakode) खाए हैं। जी हां आप बिलकुल सही पढ़ रहे हैं। एक जगह ऐसी भी है जहां कोबरा सांप के पकौड़े लोग बड़े चाव से खाते हैं।

यहां बेचे जाते हैं Cobra Ke Pakode:

दुनिया में सांपों की कई प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें से कई सांप बहुत खतरनाक और बहुत जहरीले होते हैं। इनमें कोबरा सांप भी शामिल है। कोबरा दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में शामिल है। कोबरा का नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं और गलती से अगर कोबरा सांप किसी के सामने आ जाए तो उस शख्स की हालत खराब हो जाती है। लेकिन एक देश ऐसा भी है, जहां कोबरा सांप के पकौड़े (Cobra Ke Pakode) बेचे जाते हैं और लोग उसे बड़े चाव से खाते भी हैं।

यहां बेचे जाते हैं कोबरा के पकौड़े:

दरअसल, होश उड़ा देने वाला कोबरा के पकौड़े (Cobra Ke Pakode) वाला यह वीडियो (Viral Video) इंडोनेशिया का है। यहां एक फूड स्टॉल पर कोबरा के पकौड़े बेचे जाते हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) को इंस्टाग्राम पर kaash_chaudhary नाम के यूजर ने शेयर किया है। इस वायरल वीडियो में यूजर आकाश चौधरी लोगों को दिखा रहे हैं कि कैसे यहां लोग बड़े चाव से कोबरा के पकौड़े (Cobra Ke Pakode) खाने के लिए आते हैं।

पीते हैं कोबरा का खून भी:

वीडियो (Viral Video) में यूजर आकाश चौधरी यह भी बताते हैं कि यहां लोग कोबरा के पकौड़े (Cobra Ke Pakode) के अलावा कोबरा का खून भी पीने के लिए भी ऑर्डर करते हैं। उन्होंने बताया कि यहां के लोगों का मानना है कि इससे इम्यूनिटी बढ़ती है और स्किन में भी निखार आता है। इसके साथ ही आकाश चौधरी ने बताया कि यहां एक कोबरा की कीमत 2 लाख इंडोनेशियन रुपया यानि भारतीय मुद्रा के एक हज़ार रुपए हैं।

पिंजरे में कोबरा सांपों का झुंड:

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि उस फूड स्टॉल पर एक बड़ा सा पिंजरा रखा नजर आ रहा है। उस पिंजरे में कोबरा सांपों का झुंड रखा नजर आ रहा है। वीडियो में बताया जा रहा है कि इन कोबरा सांपों को ऑर्डर के हिसाब से काटके बनाया जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कोबरा के पकौड़े बनाने वाल कुक पिंजरे में एक कोबरा सांप निकालकर दिखाता भी है। वीडियो में बताया गया कि इन कोबरा सांपों को बारबेक्यू करके भी खाया जाता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों को हैरान कर रहा है।

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स:

बहुत से यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने मजाक में कमेंट करते हुए लिखा कि एल्विस भाई को इस जगह के बारे में पता नहीं चलना चाहिए। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि ये लोग शिवजी की तीसरी आंख खोलकर ही मानेंगे। एक यूजर ने लिखा कि महादेव सब देख रहे हैं बिनोद। एक यूजर ने यह तक लिख दिया कि पकाने के बाद कैसा दिखता है ये भी वीडियो में दिखाइए। यह वीडियो यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। लोग इस वीडियो को शेयर भी कर रहे हैं।