Reel: आज के दौर में लोगों में सोशल मीडिया का जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। हर वर्ग के लोग सोशल मीडिया पर पॉपुलर होना चाहते हैं। सोशल मीडिया ने हमारे जीवन में अहम स्थान बना लिया है। आपने देखा होगा कि आजकल लोग अपने जीवन के हर छोटे-बड़े पल को सोशल मीडिया पर शेयर करते है। इंस्टाग्राम, फेसबुक, और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स पर लोग वीडियो, रील्स (Reel) बनाकर पोस्ट करते हैं। सोशल मीडिया पर लाइक्स पाने के लिए लोग रील्स (Reel) या वीडियो बनाते समय जोखिम भी ले लेते हैं।
इसके चलते कई बार हादसे भी हो जाते हैं। हाल ही में एक लड़की के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल, रील (Reel) बनाने के चक्कर में एक लड़की गंगा नदी में बह गई। दरअसल, लड़की गंगा नदी के किनारे रील (Reel) बना रही थी, जब अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गई। यह घटना सोशल मीडिया और खबरों में चर्चा का विषय बन गई है।
नदी किनारे बना रही थी Reel:
यह घटना हरिद्वार के प्रसिद्ध विष्णु घाट की है। बताया जा रहा है कि लड़की अपने दोस्तों के साथ हरिद्वार घूमने आई थी। वे सभी घाट पर एक रील (Reel) बनाने के लिए इकट्ठा हुए थे। इस दौरान लड़की गंगा नदी के किनारे खड़ी होकर वीडियो (Reel) बना रही थी। वीडियो की शूटिंग करते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर सीधे गंगा नदी में गिर गई। यह घटना देखते ही दोस्तों और आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े, लेकिन गंगा की तेज धारा में लड़की कुछ ही पलों में बह गई।
ऐसी जगहों पर रील बनाना हो गया आम:
लाखों लोग हरिद्वार जाते हैं। गंगा नदी के कारण यह जगह पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां अक्सर लोग धार्मिक अनुष्ठान करने के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए आते हैं। हाल के वर्षों में यहां के पुलों और घाटों पर सोशल मीडिया के लिए फोटोशूट और वीडियो (Reel) बनाना आम हो गया है।
लाइक्स के लिए जोखिम भरी जगहों पर वीडियो बनाना:
सोशल मीडिया का बढ़ता क्रेज कई बार हमें ऐसी स्थितियों में डाल देता है, जहां हम जोखिम लेने के लिए तैयार हो जाते हैं। यह घटना भी इसी प्रवृत्ति का उदाहरण है। आज के युवा अधिक से अधिक ‘लाइक’ और ‘फॉलोअर्स’ पाने के लिए जोखिम भरी जगहों पर वीडियो (Reel) और तस्वीरें बनाते हैं। ऋषिकेश और हरिद्वार जैसे धार्मिक और प्राकृतिक स्थानों पर युवाओं का इस तरह से वीडियो बनाना आम हो गया है।
हालांकि सोशल मीडिया लोगों को अपनी क्रिएटिविटी दिखाने और व्यक्तित्व को प्रमोट करने का एक बड़ा माध्यम बन चुका है, लेकिन इसके साथ जुड़ी जोखिमों की अनदेखी नहीं की जा सकती। ऐसी घटनाएं युवाओं को यह सिखाती हैं कि लाइक्स और फॉलोअर्स के पीछे भागते हुए अपनी सुरक्षा को नजरअंदाज करना जानलेवा साबित हो सकता है।
पहले भी हो चुके हैं कई हादसे:
स्थानीय प्रशासन ने सोशल मीडिया पर इस तरह की गतिविधियों को नियंत्रित करने की आवश्यकता जताई। हरिद्वार और ऋषिकेश जैसे स्थानों पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जहां लोग फोटो या वीडियो (Reel) समय नदी में गिर चुके हैं। प्रशासन ने यह भी कहा कि गंगा नदी की धाराएं बहुत तेज होती हैं, और बिना किसी सुरक्षा उपाय के उसके किनारे खड़ा होना बेहद खतरनाक हो सकता है।
सरकार और प्रशासन की ओर से घाटों और पुलों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, जो लोगों को सावधान करते हैं कि वे नदी के पास खड़े न हों और विशेष रूप से वीडियो या फोटो बनाते समय सुरक्षा का ध्यान रखें। बावजूद इसके, ऐसे कई मामले सामने आते हैं जहां लोग चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए जोखिम उठाते हैं।