Heart Attack: नाचते-नाचते गिरे मशहूर ‘गरबा किंग’, फिर उठे ही नहीं, मौत का लाइव वीडियो कैमरे में हुआ कैद

October 08, 2024
Heart Attack

Heart Attack: पिछले कुछ समय में हार्ट अटैक के कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। हार्ट अटैक से जुड़े कई वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इन वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे डांस करते हुए, खेलते हुए या एक्सरसाइज करते अचानक से स्वस्थ लोगों को हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई।

एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गरबा खेलते हुए एक शख्स को हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई।

गरबा किंग को आया Heart Attack:

बता दें कि अभी देशभर में नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान गरबा का उत्साह चरम पर है। हर उम्र के लोग इस पवित्र और ऊर्जा से भरपूर त्योहार में शामिल होते हैं। इसी दौरान, पुणे से एक बेहद दुखद खबर आई है, जिसने गरबा प्रेमियों को हैरान कर दिया है।

दरअसल, गरबा किंग के नाम से मशहूर अशोक माली को पुणे में गरबा खेलते समय Heart Attack आ गया और उनकी मौत हो गई। यह घटना न केवल चौंकाने वाली है बल्कि उनके प्रशंसकों और गरबा प्रेमियों के लिए बेहद दुखद है।

गरबा खेलते हुए अचानक गिरे:

अशोक माली, जिन्हें गरबा खेल में महारत हासिल थी, पुणे में एक बड़े गरबा आयोजन में शामिल होने गए थे। सोमवार रात वह अपने बेटे भावेश के साथ गरबा खेल रहे थे। अचानक उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ और वे गिर पड़े। यह सब इतनी तेजी से हुआ कि वहां मौजूद लोगों को पहले तो कुछ समझ में नहीं आया।

जब अशोक माली जमीन पर गिर गए तो लोग दौड़कर उनके पास गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अशोक माली की मौत Heart Attack से हुई।

वायरल हुआ Heart Attack का वीडियो:

अशोक माली की गरबा खेलते हुए गिरने और लाइव मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अशोक माली पूरे जोश और उत्साह के साथ अपने बेटे के साथ गरबा खेल रहे हैं। गरबा खेलते हुए वे गिर गए और फिर नहीं उठे।

यह वीडियो लोगों के बीच तेजी से फैल गया और कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी। वीडियो को देखकर लोगों के दिलों में उनकी मौत का दर्द और भी गहरा हो गया। लोगों का कहना है कि जिंदगी के किसी भी पल में कुछ भी हो सकता है।

सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स:

अशोक माली न केवल पुणे में, बल्कि पूरे महाराष्ट्र में ‘गरबा किंग’ के नाम से प्रसिद्ध थे। उन्होंने अपनी जिंदगी गरबा और डांडिया को समर्पित कर दी थी। हर साल नवरात्रि के दौरान, वह विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते और अपने गरबा कौशल से लोगों को प्रभावित करते थे। उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में भी पुरस्कार जीते थे। उन्हें गरबा कार्यक्रमों में बुलाया जाता था।

अनोखे गरबा स्टाइल के लिए थे मशहूर:

अशोक माली को उनके अनोखे गरबा स्टाइल के लिए जाना जाता। सोशल मीडिया पर लाखों की संख्या में उनकी फैन फॉलोइंग थी। पुणे के लोगों ने तो उन्हें गरबा किंग के नाम से सम्मानित भी किया था।

अशोक माली मूल रूप से धुले जिले के शिंदखेड़ा तालुका के होल गांव के निवासी थे और वर्तमान में पुणे के चाकन में रह रहे थे। अशोक की मौत के बाद से उनका परिवार सदमे में है।

फैंस को लगा गहरा सदमा:

अशोक माली की मृत्यु ने न केवल उनके परिवार, बल्कि उनके फैंस और गरबा प्रेमियों को गहरा सदमा लगा है। फैंस का कहना है कि उनका जाना एक युग का अंत जैसा महसूस हो रहा है।

उनकी मृत्यु ने गरबा समुदाय में एक खालीपन पैदा कर दिया है, जिसे भर पाना मुश्किल होगा। अशोक माली ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा और प्रेम से गरबा को एक नया आयाम दिया था, और उनके बिना गरबा का आनंद अधूरा सा लग रहा है।