Kamilla Belyatskaya: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियोज वायरल होते हैं। इन वायरल वीडियोज में दुर्घटनाओं के वीडियो भी शामिल होते हैं। आपने देखा होगा समंदर में या समंदर किनारे भी कई बार लोग हादसों के शिकार हो जाते हैं। हालांकि ज्यादातर हादसे लोगों की लापरवाही के कारण होते हैं।
ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी ये वायरल हो रहा है। यह वीडियो अभिनेत्री Kamilla Belyatskaya का है, जिनकी समंदर किनारे एक हादसे में मौत हो गई। दरअसल, रूसी एक्ट्रेस कमिला बेल्यात्सकाया(Kamilla Belyatskaya) समंदर किनारे योगा कर रही थी। तभी उनके साथ एक हादसा हो गया और उसमें एक्ट्रेस की मौत हो गई।
Kamilla Belyatskaya की मौत का वीडियो:
रूसी अभिनेत्री कमिला बेल्यात्सकाया, जिन्हें उनके अभिनय और फिटनेस के प्रति प्रेम के लिए जाना जाता था, थाईलैंड के प्रसिद्ध कोह समुई द्वीप पर एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गईं।
29 वर्षीय अभिनेत्री अपनी छुट्टियों के दौरान समुद्र के किनारे योग का अभ्यास कर रही थीं, जब अचानक एक विशाल लहर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसने दुनियाभर में उनके प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा पहुंचाया है।
बॉयफ्रेंड के साथ गई थीं वेकेशन पर:
कमिला, जो अक्सर अपनी फिटनेस रूटीन और प्राकृतिक जीवनशैली के पलों को सोशल मीडिया पर साझा करती थीं, थाईलैंड में छुट्टियां मना रही थीं। वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ वहां वेकेशन के लिए गई थीं। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस कोह समुई के एक सुदूर तट पर योग का अभ्यास कर रही थीं। समुद्र शांत दिखाई दे रहा था।
वायरल हो रहे वीडियो में कमिला(Kamilla Belyatskaya) को योग करते देखा जा सकता है, लेकिन अचानक एक विशाल लहर आई और वह लहर के साथ समुद्र में बह गईं। घटना के वक्त मौके पर मौजूद एक शख्स ने एक्ट्रेस को बचाने की भी कोशिश की लेकिन वह असफल रहा। एक्ट्रेस को बचाया नहीं जा सका।
समुद्र में डूबती दिखीं एक्ट्रेस:
थाईलैंड मीडिया मेट्रो की रिपोर्ट के अनुसार, वायरल हो रहे वीडियो में एक्ट्रेस को समंदर में डूबते देखे जा सकता है। हादसे के बाद एक्ट्रेस की लाश समंदर में कई किलोमीटर आगे मिली। एक्ट्रेस का योगा मेट भी समंदर में तैरता दिख रहा है।
जिस जगह पर एक्ट्रेस के साथ हादसा हुआ, उस जगह से उन्हें काफी प्यार था। कई बार सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस इस जगह की तारीफ कर चुकी हैं। एक्ट्रेस को यह जगह धरती की सबसे अच्छी जगह लगती थी।
सबसे फेवरेट जगह पर ही हुआ हादसा:
एक्ट्रेस Kamilla Belyatskaya ने सोशल मीडिया पर उस जगह की तारीफ करते हुए लिखा था कि उन्हें समुई बहुत पसंद है। साथ ही उन्होंने लिखा था कि यह चट्टानी समुद्र तट उनकी जिंदगी में सबसे अच्छी चीज है जो उन्होंने कभी देखी है। एक्ट्रेस ने आगे ब्रह्मांड का धन्यवाद देते हुए लिखा था कि वह यहां पर बहुत खुश हैं।
हादसे वाले दिन एक्ट्रेस लाल कार में सवार होकर लहरों का आनंद लेने के लिए व्यूपॉइंट पहुंची थीं। कार से निकलते हुए उनका वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। इसके बाद वह अकेले चट्टानों की ओर जाती हुई दिखाई दीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अपनी गाड़ी से मैट निकालकर चट्टानों की ओर जा रही थीं।
थाईलैंड के द्वीपों पर बढ़ते खतरनाक मौसम की घटनाएं:
थाईलैंड के कोह समुई जैसे द्वीप अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांति के लिए जाने जाते हैं। पर्यटकों के लिए यह जगह बेहद लोकप्रिय है। हालांकि, हाल के वर्षों में मौसम की अनिश्चितता और प्राhttps://en.wikipedia.org/wiki/Thailandकृतिक आपदाओं के बढ़ते मामलों ने इन स्थानों को और अधिक जोखिमपूर्ण बना दिया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि पर्यटकों को समुद्र के किनारे या अन्य जोखिमपूर्ण स्थानों पर समय बिताने से पहले मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करना चाहिए।
यूजर्स ने किए कमेंट्स:
Kamilla Belyatskaya रूसी सिनेमा में एक उभरता हुआ नाम थीं। उनकी सहज अभिनय शैली और व्यक्तिगत जीवन में अनुशासन के कारण उन्हें लाखों लोगों ने पसंद किया। अभिनय के अलावा, वे एक फिटनेस उत्साही और योग प्रशिक्षक भी थीं। उनका सोशल मीडिया अकाउंट ऐसे पोस्ट्स और वीडियोज़ से भरा था, जहां वे लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती थीं।
उनकी अचानक हुई मौत ने उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों को झकझोर कर रख दिया है। रूसी फिल्म इंडस्ट्री ने भी इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस हादसे का वीडियो वायरल होने के बाद दुनियाभर में उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया। एक फैन ने लिखा, “कमिला ने हमें सिखाया कि जीवन को कैसे पूरी तरह जिया जाए। उनकी मुस्कान और ऊर्जा को हमेशा याद किया जाएगा। “दूसरे ने लिखा, “यह हादसा हमें सिखाता है कि प्राकृतिक आपदाओं को हल्के में नहीं लेना चाहिए।”