Lion Attack: शख्स ने कर दी जंगल के राजा से आंख मिलाने की गलती, फिर जो हुआ देखकर कांप जाएगा दिल

Lion Attack: कई बार चिड़ियाघर के जानवर भी इंसानों पर, ट्रेनर पर या जू के कर्मचारियों पर हमला बोल देते हैं। कई बार शेर अपने ट्रेनर पर भी हमला कर देते हैं। शेर बहुत खतरनाक होते हैं और यूं ही नहीं जंगल का राजा कहा जाता।

September 04, 2024
Lion Attack
Lion Attack: शख्स ने कर दी जंगल के राजा से आंख मिलाने की गलती, फिर जो हुआ देखकर कांप जाएगा दिल

Lion Attack: सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों वीडियोज अपलोड किए जाते हैं। इनमें हर तरह के वीडियोज होते हैं। इनमें कई वीडियोज वाइल्ड लाइफ के भी होते हैं। आपने भी सोशल मीडिया पर पशु-पक्षियों और जंगली जानवरों के कई वी​डियोज देखे होंगे। कई बार जंगली जानवर इंसानों पर हमला कर देते हैं। कई बार चिड़ियाघर के जानवर भी इंसानों पर, ट्रेनर पर या जू के कर्मचारियों पर हमला बोल देते हैं। कई बार शेर (Lion Attack) अपने ट्रेनर पर भी हमला कर देते हैं। शेर बहुत खतरनाक होते हैं और यूं ही नहीं जंगल का राजा कहा जाता।

शेर के सामने आते ही दूसरे जानवर भी घबराने लगते हैं। वहीं अगर किसी इंसान के सामने अगर शेर आ जाए तो उसकी तो हालत ही पतली हो जाती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप समझ जाएंगे कि शेर (Lion Attack) को जंगल का राजा क्यों कहा जाता है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी चिड़ियाघर में एक जू कीपर ने शेर से आंख मिलाने की गलती कर दी। इसके बाद जो हुआ वो देखकर आपका भी दिल दहल जाएगा।

शेर से आंख मिला रहा था शख्स:

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि यह वीडियो किसी चिड़ियाघर का है। चिड़ियाघर में एक शेर (Lion Attack) बड़े आराम से बैठा है। वहीं उस शेर के पास में दो लोग खड़े नजर आ रहे हैं, जो कि उस चिड़ियाघर के कर्मचारी ही हैं। ये दोनों शख्स उस चिड़ियाघर के जू कीपर बताए जा रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि इनमें से एक शख्स आराम से बैठे शेर से नजरे मिलाने की कोशिश कर रहा है। वह शख्स थोड़ी देर तक शेर को घूरकर देखता रहा। इसके बाद जंगल के राजा ने जब देखा कि वह शख्स उसे घूरकर देख रहा है तो उसे यह पसंद नहीं आया और उसे गुस्सा आ गया।

Lion Attack on Man:

जंगल के राजा को शख्स का घूरकर देखना और आंखे मिलाना बिल्कुल पसंद नहीं आया। जब शख्स ने उससे आंख मिलाई और घूरकर देखा तो शेर को गुस्सा आ गया। ऐसे में शेर ने गुस्से में जू कीपर हमला बोल दिया। शेर (Lion Attack) ने उस शख्स को एक झटके में दबोच लिया। जैसे ही शेर ने शख्स पर हमला (Lion Attack) किया तो पास में खड़ा दूसरा जू कीपर उसे बचाने के लिए दौउ़ा। उसने शख्स को शेर से छुड़ाने की कोशिश की। लेकिन शेर बहुत गुस्से में था तो वह उसे छोड़ने को तैयार नहीं था। शेर का गुस्सा देखकर ऐसा लग रहा था जैसे वह उस शख्स को मारकर ही दम लेगा।

शेरनी ने की शख्स की मदद:

शेर ने जब जू कीपर पर अटैक (Lion Attack) किया और जब वह शख्स को छोड़ने को तैयार नहीं हुआ तो वहां पास में बैठी शेरनी आ गई। उसने शख्स की मदद की। शेरनी ने उस शेर को शांत करने की कोशिश की। शेरनी के आने से शेर थोड़ा शांत हुआ और उसने जैसे ही शख्स को छोड़ा तो जू कीपर शेर की पकड़ से छूटते ही दूर भाग गया। शेर उस शख्स के पीछे भागा लेकिन शेरनी ने उसे रोक लिया और शख्स से दूर ले गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।