Plant Attack: सावधान! छूते ही गुस्से में ‘मिसाइल’ दागने लगता है यह पौधा, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

Plant Attack: जब कभी दो देशों के बीच युद्ध होता है तो वे एक दूसरे पर बम और मिसाइलों से हमला करते हैं। ये मिसाइलें भारी तबाही मचाती हैं। लेकिन क्या आपने किसी पौधे को मिसाइल दागते देखा है। ऐसा ही एक अनोखा पौधा भी प्रकृति के खजाने में है। इस पौधे की खासियत यह है कि अगर इसे कोई छूता है तो यह बम की तरह फट पड़ता है और गुस्से में मिसाइल दागने लगता है।

July 31, 2024
plant-attack-and-goes-ballistic
Plant Attack: सावधान! छूते ही गुस्से में 'मिसाइल' दागने लगता है यह पौधा, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

Plant Attack: जब कभी दो देशों के बीच युद्ध होता है तो वे एक दूसरे पर बम और मिसाइलों से हमला करते हैं। ये मिसाइलें भारी तबाही मचाती हैं। लेकिन क्या आपने किसी पौधे को मिसाइल दागते देखा है। आप हैरान हो रहे होंगे कि भला कोई पौधा कैसे मिसाइल दाग सकता है। लेकिन यह सच है। प्रकृति के कई रूप हैं। प्रकृति के खजाने में कई ऐसी विचित्र और अजीबोगरीब चीजे हैं जिनके बारे में जानकर लोग हैरान रह जाते हैं।

ऐसा ही एक अनोखा पौधा भी प्रकृति के खजाने में है। इस Plant की खासियत यह है कि अगर इसे कोई छूता है तो यह बम की तरह फट पड़ता है और गुस्से में मिसाइल दागने लगता है। हैरान हो गए ना जानकर और सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है लेकिन यह सच है। इस अनोखे पौधे का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसे देखकर आपको यकीन भी हो जाएगा।

छूने पर Attack कर देता है Plant:

सोशल मीडिया पर इस विचित्र पौधे का वीडियो वायरल हो रहा है। यह पौधा ना केवल बम की तरह फटता है बल्कि मिसाइल जैसे हमले भी करता है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे मात्र 13 सेकेंड के इस वीडियो को देखने के बाद आप यकीनन हैरान रह जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स लकड़ी से इस पौधे को छून की कोशिश कर रहा है। जैसे ही वह लकड़ी से उस पौधे को छूता है तो पौधा मिसाइल की तरह अपने बीज उस शख्स पर छोड़ने लगता है। वीडियो वाकई हैरान कर देने वाला है।

मिसाइल की तरह छोड़ता है बीज:

इस विचित्र पौधे का नाम वुड सोरल प्लांट है। इस पौधे की विशेषता है कि जब कोई इस पौधे को छूने की कोशिश करता है तो यह गुस्से में फट पड़ता है और अपनी सुरक्षा के लिए मिसाइल की तरह बीज फेंकने लगता है। इसको देखकर ऐसा लगता है जैसे यह पौधा मिसाइल छोड़ रहा हो। यह पौधा छूने वाले पर अपने बीजों से हमला कर देता है। वुड सोरल प्लांट ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और मेक्सिको जैसे देशों में पाया जाता है।

पावरफुल होता है इस Plant का विस्फोट:

दरअसल, वुड सोरल प्लांट छूने पर अपने आप फटता है और बैलिस्टिक हो जाता है। इस पौधे में होने वाला ब्लास्ट इतना पावरफुल होता है कि यह 4 मीटर दूर तक अपने बीज फेंक सकता है। यह पौधा खुद को छूने वाले को टारगेट कर लेता है और उस पर हमला कर अपने बीज बरसाने लगता है। इस अनोखे पौधे के वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स हैरान हैं।

वायरल हुआ वीडियो:

इस अनोखे पौधे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। वहीं बहुत से यूजर्स इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि प्रकृति हर किसी को अपनी सुरक्षा करने के लिए कुछ न कुछ जरूर देती है। एक यूजर ने लिखा कि यह वीडियो प्रकृति का जीता जागता उदाहरण है।

स्वास्थ्य के लिए लाभदाक:

वुड सोरेल की पत्तियाँ, फूल, फल और बल्ब खाने योग्य होते हैं और हर्बलिस्टों द्वारा उपयोग किए जाते हैं। पूरे पौधे को एक औषधि के रूप में उपयोग किया जाता है। इसमें मूत्रवर्धक, स्कर्ब्यूटिक और शीतलक गुण होते हैं। इसकी पत्तियों से बना काढ़ा हाई फीवर में दिया जाता है। यह प्यास बुझाने और बुखार दोनों को कम करने के लिए उपयोगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *