Python Attack: अजगर बहुत खतरनाक होते हैं। अजगर की पकड़ से छूटना बहुत मुश्किल होता है। अजगर अगर किसी इंसान या पशु को अपनी जकड़ में ले लेता है तो पहले उसकी हड्डियां तोड़ता है और फिर अपने शिकार को निगल जाता है। लेकिन एक महिला ने गजब की बहादुरी दिखाते हुए अजगर को ही मात दे दी। महिला उस अजगर से दो घंटे तक लड़ती रही। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना थाइलैंड की है।
दरअसल, थाईलैंड के फिचिट प्रांत में एक विशाल अजगर ने अरोम अरुणरोज नाम की एक महिला को अपना शिकार बनाने की कोशिश की। वह अजगर उस महिला के शरीर से लिपट गया और उसे अपनी जकड़ में ले लिया। यह घटना उस समय हुई जब अरोम अरुणरोज अपने रोजमर्रा के कार्यों में व्यस्त थीं। अजगर अचानक से उनके घर में आ घुसा। यह सामान्य अजगर नहीं था, बल्कि एक 4 मीटर लंबा विशाल अजगर था, जो अपने शिकार की तलाश में था।
रसोई में काम रही थी महिला, तभी आ गया Python:
अरोम अरुणरोज थाईलैंड के ग्रामीण इलाके में रहती हैं। यहां कभी कभी जंगली जानवर आ जाते हैं जो सामान्य है। लेकिन एक विशाल अजगर का इस तरह से किसी के घर में घुसना और फिर किसी इंसान पर हमला करना पूरी तरह से अप्रत्याशित था। जिस समय यह घटना हुई, उस समय अरोम रसोई में थीं।
उन्होंने अचानक कुछ अजीब आवाजें सुनीं। पहले तो अरोम को कुछ समझ नहीं आया कि यह आवाजें कहां से आ रही हैं। जैसे ही उसने दरवाजे की ओर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसके सामने एक विशाल अगजर था।
Python ने कर दिया Attack:
अजगर ने तुरंत अरोम पर हमला कर दिया। वह अजगर अरोम अरुणरोज के शरीर पर लिपट गया। अजगर का हमला बहुत ही घातक था क्योंकि वह शिकार को जकड़ कर उसे दम घोंटने की प्रवृत्ति रखता है। अरोम उस वक्त घर में अकेली थी और अजगर ने उसे पूरी तरह से अपने शिकंजे में ले लिया था।
दो घंटे तक लड़ती रही अजगर से:
हालांकि अरोम ने साहस दिखाया और उसने खुद को अजगर से छुड़ाने के लिए संघर्ष करना शुरू कर दिया। बता दें कि अजगर की पकड़ बहुत मजबूत होती है। लेकिन अरोम ने हार नहीं मानी। अरोम ने अपनी पूरी ताकत लगा दी, उस अजगर को खुद से दूर करने के लिए। करीब दो घंटे तक अजगर ने अरोम को जकड़े रखा। अरोम उस अजगर से खुद को और अपने परिवार को बचाने के बारे में ही सोच रही थी। वह धैर्य से अजगर से लगातार लड़ती रही।
मदद के लिए पहुंचे पड़ोसी:
अरोम अजगर से खुद को छुड़ाने का प्रयास करती रही और जोर-जोर से आवाज लगाकर मदद के लिए आवाज भी लगाती रही। अरोम की आवाज सुनकर पड़ोसी तुरंत उनके घर पहुंचे। जब पड़ोसी वहां पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि अरोम अजगर के साथ संघर्ष कर रही हैं। उन्हें तुरंत समझ में आ गया कि यह स्थिति कितनी गंभीर है। उन्होंने बिना देरी किए स्थानीय वन्यजीव संरक्षण अधिकारियों को सूचित किया।
वन्यजीव अधिकारियों के आने तक, अरोम ने किसी तरह खुद को अजगर के शिकंजे से बचाने में कामयाबी हासिल की। जब वन्यजीव अधिकारी पहुंचे, तो उन्होंने बहुत ही कुशलता से अजगर को पकड़ लिया और उसे जंगल में छोड़ दिया। यह पूरी घटना बहुत ही रोमांचक और डरावनी थी, लेकिन अंत में सभी सुरक्षित रहे।
लोग कर रहे बहादुरी की तारीफ:
इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हरकोई अरोम अरुणरोज की बहादुरी और धैर्य की तारीफ कर रहा है। लोगों का कहना है कि एक सामान्य महिला होते हुए भी अरोम ने जिस तरह से एक विशाल और खतरनाक अजगर से दो घंटे तक लड़ाई की, वह किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। यह घटना उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा है जो विपरीत परिस्थितियों में साहस का प्रदर्शन करते हैं।
अरोम ने मीडिया से इस बारे में बात करते हुए बताया कि उसने कभी नहीं सोचा था कि उसे कभी इस तरह के हालात का सामना करना पड़ेगा। लेकिन जब अजगर ने उस पर हमला किया, तो उसके पास कोई विकल्प नहीं था। अरोम ने आगे कहा कि उन्हें खुद को बचाना था और यही सोचकर मैंने पूरी ताकत से लड़ाई की।