Python swallows cow: गाय को जिंदा निगल गया 16 फीट लंबा अजगर, सामने आया खौफनाक वीडियो

Python swallows cow: अजगर छोटे—मोटे जानवरों को अपना शिकार बनाकर उन्हें जकड़ लेते हैं और फिर निगल जाते हैं। बता दें कि कई अजगर तो बहुत विशालकाय होते हैं। अजगर से जुड़ा एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

September 12, 2024
Python swallows cow
Python swallows cow: गाय को जिंदा निगल गया 16 फीट लंबा अजगर, सामने आया खौफनाक वीडियो

Python swallows cow: बारिश के मौसम में अक्सर जहरीले जीव जन्तु अपने बिलों से बाहर आ जाते हैं। सांप और अजगर भी अपने बिलों से बाहर आ जाते हैं। कई बार ये लोगों के घरों में भी घुस जाते हैं। सांप लोगों को डंस लेते हैं और अजगर छोटे-मोटे जानवरों को अपना शिकार बनाकर उन्हें जकड़ लेते हैं और फिर निगल (Python swallows cow) जाते हैं। बता दें कि कई अजगर तो बहुत विशालकाय होते हैं। अजगर से जुड़ा एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह वीडियो उत्तर प्रदेश के आगरा का है। दरअसल, आगरा में एक विशालकाय अजगर ने एक गाय को जिंदा निगल (Python swallows cow) लिया। यह घटना आगरा के थाना चित्राहाट क्षेत्र के गांव पारना की बताई जा रही है। यहां यमुना के जंगल में एक गाय को अजगर (Python swallows cow) ने अपना शिकार बना लिया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Python swallows cow:

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आगरा में एक विशालकाय अजगर ने जंगल में घूम रही एक गाय को निशाना बनाया और उसे जिंदा निगल (Python swallows cow) गया। बताया जा रहा है कि उस अजगर की लंबाई करीब 16 फीट थी। जब गाय जंगल में घूम रही थी तो अजगर की नजर उस पर पड़ गई। इसके बाद अजगर उस गाय पर झपट पड़ा। देखते ही देखते अजगर ने गाय को निगलना (Python swallows cow) शुरू कर दिया।

चरवाहे की नजर पड़ी तो मचा हंगामा:

बताया जा रहा है कि जिस वक्त अजगर उस गाय को अपना शिकार बना रहा था तो एक चरवाहा उस तरफ चला गया। चरवाहे ने देखा कि विशालकाय अजगर एक गाय को निगल (Python swallows cow) रहा है। नजारा देखकर चरवाहे की चीख निकल गई। उसने हंगामा मचाना शुरू कर दिया और तुरंत ग्रामीणों को इस बारे में सूचना दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भागते हुए उस जगह पर पहुंचे। उन्होंने अजगर के चंगुल से गाय (Python swallows cow) को छुड़ाने की कोशिश की। डंडे की मदद से ग्रामीणों ने आखिरकार गाय को अजगर के चंगुल से मुक्त करा दिया।

गाय की हो गई मौत:

लेकिन दुख की बात यह है कि जब तक ग्रामीण अजगर के मुंह से उस गाय (Python swallows cow) को बाहर निकालते, तब तक दम घुटने की वजह से उस गाय की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने वन विभाग को इस घटना के बारे में तुरंत सूचना दी। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना के बाद भी विभाग को कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। ऐसे में ग्रामीणों ने ही उस अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कुछ दिन पहले निगला था बकरी को:

बता दें कि कुछ दिन पहले आगरा में ही ऐसी घटना हो चुकी है। दरअसल, कुछ दिन पहले एक 10 फीट लंबे अजगर ने यहां एक बकरी को अपना शिकार बनाते हुए उसे निगल लिया था। लोगों ने बकरी को अजगर के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश की थी लेकिन तब तक बकरी की मौत हो चुकी थी। इसके बाद उस 10 फीट लंबे अजगर को आसपास के लोगों ने पकड़कर वन विभाग के हवाले कर दिया था।

बड़े जानवरों को भी निगल जाता है अजगर:

अजगर एक विशाल और गैर विषैला सांप होता है। ये सांप अपने बड़े आकार के कारण प्रसिद्ध हैं और आमतौर पर बड़े जानवरों का शिकार करते हैं, जिन्हें वे धीरे-धीरे निगल जाते हैं। अजगर का शरीर लचीला होता है, जो उसे बड़े जानवरों को निगलने में मदद करता है। अजगर अपने शिकार को निगलने से पहले उसे कसकर जकड़ता है और फिर धीरे-धीरे निगलता है। इस प्रक्रिया में उसे घंटों लग सकते हैं, और इसके बाद वह लंबे समय तक भोजन नहीं करता। इस घटना में भी अजगर ने इसी प्रक्रिया का पालन किया और गाय को निगल लिया।