Reel: रील बनाने के चक्कर में पहाड़ से लुढ़की लड़की, देखकर कांप जाएगा कलेजा

Reel: आपने देखा होगा कि कई बार लोग रील्स पर ज्यादा लाइक्स पाने के लिए खतरनाक जगहों पर जाकर भी रील बनाने लगते है। यह एक खतरनाक ट्रेंड है। हाल ही में रील बनाने के चक्कर में एक लड़की के साथ दुखद घटना हो गई।

September 18, 2024
Reel
Reel: रील बनाने के चक्कर में पहाड़ से लुढ़की लड़की, देखकर कांप जाएगा कलेजा

Reel: आजकल लोगों में सोशल मीडिया का काफी क्रेज हो गया है। लोग सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने के लिए रील्स (Reel) बनाते हैं। लेकिन रील्स (Reel) बनाने के चक्कर में कई बार हादसे भी हो जाते हैं। आपने देखा होगा कि कई बार लोग रील्स (Reel) पर ज्यादा लाइक्स पाने के लिए खतरनाक जगहों पर जाकर भी रील (Reel) बनाने लगते है। यह एक खतरनाक ट्रेंड है। हाल ही में रील (Reel) बनाने के चक्कर में एक लड़की के साथ दुखद घटना हो गई।

दरअसल, एक लड़की रील (Reel) बनाने के चक्कर में पहाड़ से लुढ़क गई। यह घटना केवल एक दुर्घटना मात्र नहीं है, बल्कि यह एक खतरनाक ट्रेंड का प्रतीक है, जो आजकल सोशल मीडिया के प्रभाव के कारण तेजी से बढ़ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग लाइक्स, फॉलोअर्स और वायरल होने के चक्कर में अपनी जान को भी खतरे में डालने से नहीं चूकते।

पहाड़ पर Reel बना रही थी लड़की:

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि रील (Reel) बनाने के चक्कर में एक लड़की ने अपना जीवन खतरे में डाल दिया। रील बनाने के चक्कर में लड़की के साथ ऐसी दुखद घटना हो गई कि देखकर लोगों के दिल कांप गए। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपने दोस्तों के साथ पहाड़ पर घूमने आई थी।

पहाड़ी इलाका होने के कारण वहां से बेहद सुंदर दृश्य दिखाई दे रहे थे, और इस सुंदरता को कैप्चर करने के उद्देश्य से लड़की वहां रील बनाने लगी। रील (Reel) बनाने के लिए लड़की पहाड़ से थोड़ी नीचे उतरकर एक छोटे से पत्थर पर एक खड़ी हो गई। वहीं दूर खड़ा कोई दूसरा शख्स उसका वीडियो बना रहा था।

लुढ़क गई पहाड़ से नीचे:

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की पहाड़ पर एक छोटे से पत्थर पर खड़ी होकर रील बनाते हुए अपना दुपट्टा लहरा रही थी। इतना ही नहीं वह अपने दोस्त से वीडियो के बारे में भी पूछती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की अपनी दोस्त से जो वीडियो रिकॉर्ड कर रही है, उसे शुरू करने के लिए कहती है। वीडियो रिकॉर्ड शुरू होते ही पहाड़ पर खड़ी लड़की डांस करने लगती है और अपना दुपट्टा लहराने लगती है।

इसके बाद वह लड़की वहां से दौड़ते हुए दूसरी जगह जाने लगती है। इसी बीच उसका पैर फिसल जाता है और वह पहाड़ से नीचे की तरफ लुढ़कते हुए जाने लगती है। हालांकि वीडियो में यह नजर नहीं आया कि लड़की कितने नीचे जाकर रुकी या फिर उसका आगे क्या हुआ।

सोशल मीडिया का युवाओं पर बढ़ता प्रभाव:

यह घटना एक गंभीर सवाल खड़ा करती है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे कि इंस्टाग्राम, टिकटॉक और यूट्यूब पर लोग तेजी से फॉलोअर्स और लाइक्स पाने के लिए किसी भी हद तक जा रहे हैं। रील्स और शॉर्ट वीडियो बनाने का यह ट्रेंड युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हो चुका है। लेकिन इस लोकप्रियता के साथ-साथ एक गलत मानसिकता भी विकसित हो रही है, जिसमें लोग सिर्फ अपने वीडियो को अनूठा और खतरनाक दिखाने के चक्कर में सुरक्षा का ध्यान नहीं रख रहे हैं।

युवाओं में बढ़ता प्रेशर:

युवाओं पर सोशल मीडिया का प्रभाव इतना गहरा हो गया है कि वे खुद को साबित करने के लिए किसी भी सीमा तक जाने को तैयार रहते हैं। यह घटना भी इस बात की गवाह है कि युवाओं के मन में यह धारणा बैठ गई है कि अगर वे सोशल मीडिया पर चर्चित नहीं हुए, तो वे समाज में पीछे रह जाएंगे। यह एक मानसिक दबाव है, जो युवाओं के मनोविज्ञान पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। उन्हें यह समझने की आवश्यकता है कि डिजिटल दुनिया में पहचान बनाने की इस होड़ में वे अपने जीवन को खतरे में डाल रहे हैं।