Whale Attack: धरती और समुद्र की दुनिया बहुत अलग है। धरती पर कई तरह के पशु-पक्षी पाए जाते हैं। वहीं समुद्र में भी कई तरह के जीव जन्तु होते हैं। समुद्र की गहराइयों में ये जीव जन्तु रहते हैं लेकिन कई बार समुद्र की सतह पर भी आते हैं। कई जीव तो ऐसे होते हैं जिनको पहले कभी नहीं देखा होता है। बता दें कि समुद्र में कई जीव जन्तु तो आकार में बहुत विशाल होते हैं। समुद्र में विशालकाय मछलियां भी होती हैं।
इनमें व्हेल मछली भी आकार में बहुत बड़ी होती है। कई बार सोशल मीडिया पर व्हेल (Whale) मछलियों के वीडियोज वायरल होते हैं। कई व्हेल तो इतनी विशाल होती हैं कि उनके सामने नाव तो माचिस की डिब्बी जैसी लगती है। कई बार समुद्री जीव नावों पर हमला भी कर देते हैं। सोचिए अगर कोई विशालकाय व्हेल मछली किसी नाव पर हमला कर दे तो। ऐसा ही कुछ इस वीडियो में देखने को मिल रहा है।
विशालकाय व्हेल ने कर दिया बोट पर हमला:
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि समुद्र में एक बोट नजर आ रही है। वहीं उससे कुछ दूरी पर दूसरी छोटी बोट है। उस बोट पर एक युवक नजर आ रहा है। उसी बोट पर एक और शख्स है जो वीडियो बना रहा है। तभी उस शख्स के कैमरे में कुछ ऐसा रिकॉर्ड हो गया कि देखकर आप भी डर जाएंगे।
वीडियो में देखा जा सकता है कि समुद्र में एक व्हेल(Whale) मछली बाहर आती है और समुद्र मेंं उस बोट पर हमला बोल देती है। व्हेल जब पानी में बाहर आती है तो सीधे उस बोट से टकरा जाती है। यह नजारा देखकर दूसरी बोट पर सवार लोग डर जाते हैं।
समुद्र में पलट गई नाव:
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जब विशालकाय व्हेल(Whale) मछली उस बोट पर हमला(Attack) करती है तो नाव एक झटके मे कागज की तरह समुद्र में पलट जाती है। इसके बाद वह बोट समुद्र में डूबने लगती है। यह भयानक नजारा देखकर दूसरी बोट पर सवार लोग डर जाते हैं और वहां से भागने में ही भलाई समझते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि व्हेल को बोट पर हमला(Attack) करते देख दूसरी बोट में सवार युवक अपनी बोट लेकर वहां से निकलने लगता है।
वायरल हुआ वीडियो:
हालांकि व्हले के अटैक वाला यह वीडियो किस जगह का है यह पता नहीं चल सका है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेर किया गया है। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। वहीं बहुत से यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट्स कर अपने अपने रिएक्शन दे रहे हैं।