आज की व्यस्त जिंदगी में मनोरंजन के लिए वेब सीरीज एक बेहतरीन विकल्प बन गई हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के आने के बाद वेब सीरीज की मानो बाढ़ सी आ गई है|
ड्रामा ,कॉमेडी,थ्रिलर ,क्राइम,हॉरर,फैंटेसी ,साइंस फिक्शन, मिस्ट्री ,रोमांस और डॉक्यूमेंट्री वाली कई वेब सीरीज अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स उपलब्ध हैं| दर्शक 8 से 10 एपिसोड वाली इन वेब सीरीज को काफी पसंद करते हैं |
आज हम आपको ऐसी सात क्राइम-थ्रिलर हिंदी वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो काफी रोमांचक हैं| यह आपके दिमाग को पूरी तरह हिला कर रख देंगी और आपको यह सोचने पर भी मजबूर कर देंगी कि आखिर असली कातिल कौन है?
'असुर ' जिओ सिनेमा पर उपलब्ध एक थ्रिलर-क्राइम वेब सीरीज है| मुख्य पात्र एक पूर्व पुलिस अधिकारी का है, जो अपने पुराने साथी के साथ मिलकर जटिल मामले को सुलझाने की कोशिश करता है। इस सीरीज में गहराई, रहस्य और सस्पेंस का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है|
'कैंडी' 2021 में जियो सिनेमा पर रिलीज हुई एक शानदार सीरीज है| इस सीरीज की कहानी एक एक टीनएज लड़की की हत्या के बाद शुरू होती है| यह सीरीज आपको लास्ट एपिसोड तक बांधे रखेगी आखिर में जब कातिल आपके सामने आएगा तो आपके होश उड़ जाएंगे|
'पाताल लोक' एक पुलिसवाले की कहानी है, जो एक जटिल मामले में फंस जाता है। यह सीरीज हर कदम पर आपको यह सोचने पर मजबूर कर देती है आखिर क्या सही है? और कातिल कौन है? आप इसे Amazon Prime Video पर देख सकते हैं |
'अरण्यक' नेटफ्लिक्स पर आई एक ऐसी वेब सीरीज ने हर किसी को हिला कर रख दिया था| इस सीरीज में हिमाचल प्रदेश के जंगल की कहानी दिखाई गयी है जहां कोई भेड़िया बनकर बेरहमी से लोगों को खून कर रहा है| आपको आखिरी एपिसोड के भी बिल्कुल आखिर में कहीं जाकर कातिल के बारे में पता चलता है|
'नवंबर स्टोरी' तमिल में बनाई गई है वेब सीरीज है,परन्तु आप इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हिंदी में देख सकते हैं| इस सीरीज में महिला लेखक की कहानी को दर्शाया गया है। जैसे-जैसे घटनाएँ बढ़ती हैं, वह अपने परिवार के रहस्यों और अपने अतीत के साथ सामना करती है। यह एक क्लासिक मर्डर मिस्ट्री है जिसमें कातिल का पता लगाने के लिए आपके सिर चकरा जाएगा।
'इंस्पेक्टर ऋषि' की कहानी क्राइम ब्रांच के एक इंस्पेक्टर की कहानी है, जो एक छोटे से गांव में हो रहे कत्लों की जांच करने के लिए आता है| अमेजन प्राइम वीडियो की इस वेब सीरीज में थोड़े हॉरर टच के साथ आखिर तक आप कातिल का अंदाजा नहीं लगा पाएंगे|
'दिल्ली क्राइम' 2012 में हुए दिल्ली गैंगरेप मामले पर आधारित वेब सीरीज है| सीरीज में असली घटनाओं और जटिलताओं को बारीकी से पेश किया गया है| गहरे और संवेदनशील विषय के कारण नेटफ्लिक्स की यह सीरीज दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है।