Elephant Birthday Video: शाही अंदाज में मनाया गया हाथी का बर्थडे, सजाया गया राजा की तरह और केक की जगह…

elephant-birthday-viral video

Elephant Birthday Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियोज वायरल होते हैं, जिनमें बहुत से वीडियो पशु-पक्षियों के भी होते हैं। आपने भी सोशल मीडिया पर पशु-पक्षियों के कई मजेदार वीडियो देखे होंगे। कभी सोशल मीडिया पर पालतू जानवरों के भी वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें पालतू जानवर मजेदार हरकतें करते नजर आते हैं।

ऐसे वीडियो देखने के बाद चेहरे पर एक मुस्कान तैरने लगती है। एक ऐसा ही प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक हाथी का है। इस वीडियो को देखने के बाद आपका दिन बन जाएगा क्योंकि इस वीडियो में हाथी(Elephant)अपना बर्थडे सेलिब्रेट करता नजर आ रहा है।

Elephant ने मनाया बर्थडे:

आपने कई लोगों को उनके पालतू कुत्ते और बिल्लियों का बर्थडे मनाते देखा होगा। लोग उनका बर्थडे(Birthday) अपने बच्चे की तरह शानदार तरीके से मनाते हैं। यहां तक की उनके बर्थडे पर केक भी काटा जाता है और लोगों को पार्टी में बुलाया भी जाता है। लेकिन क्या आपने कभी किसी हाथी का बर्थडे सेलिब्रेट करते देखा है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाथी का बर्थडे बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। हालांकि हाथी के जन्मदिन पर केक नहीं काटा गया। बताया जा रहा है कि हाथी का बर्थडे एक मंदिर में मनाया गया। वहां केक की जगह थाली में कई तरह के फल रखे गए।

ऐसे मनाया हाथी का बर्थडे:

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बर्थडे के मौके पर हाथी को सजाया गया है। उसके गले में माला भी पहनाई गई है। बर्थडे के मौके पर हाथी को अच्छे से सजाया गया है। वहीं हाथी के सामने केक की जगह बर्तन में फल रखे गए हैं। केक की जगह पर हाथी को खाने के लिए तरबूज, पपीता, केला, गाजर जैसे फल दिए गए हैं और हाथी उन्हें मजे से खा रहा है।

लोगों ने गाया बर्थडे सॉन्ग:

वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी बर्तन में रखे फलों को बड़े मजे से खा रहा है। वहीं बर्थडे(Birthday) पार्टी में आए लोग गजराज के लिए ‘हैप्पी बर्थडे टू यू…’ गा रहे हैं। वहीं गजराज भी अपनी सूंड को उठाकर उनको धन्यवाद देता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि हाथी की बर्थडे पार्टी में बहुत से लोग शामिल हुए हैं।

वायरल हुआ वीडियो:

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 3.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। यूजर्स को हाथी का बर्थडे सेलिब्रेशन काफी पसंद आ रहा है। कई लोगों ने हाथी को बर्थडे विश भी किया। वहीं वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- भारत में लोग हाथी का भी बर्थडे मनाते हैं। कई लोगों ने कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।

22 साल का हुआ गजराज:

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वीडियो तमिलनाडु का है। वहीं जिस हाथी का बर्थडे मनाया जा रहा है उसका नाम अखिला है। वहीं बताया जा रहा है कि हाथी का 22वां बर्थडे मनाया गया। उसका बर्थडे एक मंदिर में सेलिब्रेट किया गया। हाथी भी अपने बर्थडे पर बहुत खुश नजर आ रहा है और फलों का लुत्फ उठा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *