Dolphin: अनोखी लव स्टोरी, डॉल्फिन को हुआ महिला से प्यार, नहीं बर्दाश्त नहीं कर पाया दूरी, कर लिया सुसाइड

Dolphin: कई बार कुछ प्रेमी—प्रेमिकाएं दूरी बर्दाश्त नहीं कर पाते और सुसाइड तक कर लेते हैं। लेकिन क्या आपने ऐसी किसी प्रेम कहानी के बारे सुना है जब किसी जीव जन्तु को किसी महिला से प्यार हो गया हो और उसने प्यार में जान दे दी हो।

August 26, 2024
Dolphin
Dolphin: अनोखी लव स्टोरी, डॉल्फिन को हुआ महिला से प्यार, नहीं बर्दाश्त नहीं कर पाया दूरी, कर लिया सुसाइड

Dolphin: आपने प्यार के कई किस्से सुने होंगे। कहते हैं प्यार अंधा होता है। जब किसी को प्यार हो जाता है तो उसे अपने प्रेमी या प्रेमिका के अलावा कुछ और नजर नहीं आता। लेकिन आपने अब तक औरत और मर्द के प्यार के बारे में ही सुना होगा। जब किसी को हद से ज्यादा प्यार हो जाता है तो दूरी बर्दाश्त नहीं होती।

हर किसी के प्यार को ​मंजिल नहीं मिल पाती। कई वजहों से लोगों को एक दूसरे से दूर भी होना पड़ता है। लेकिन कई बार कुछ प्रेमी-प्रेमिकाएं दूरी बर्दाश्त नहीं कर पाते और सुसाइड तक कर लेते हैं। लेकिन क्या आपने ऐसी किसी Love story के बारे सुना है जब किसी जीव जन्तु को किसी महिला से प्यार हो गया हो और उसने प्यार में जान दे दी हो।

हम आपको आज ऐसी ही एक अनोखी Love Story के बारे में बताने जा रहे हैं। यह प्रेम कहानी बहुत अनोखी है। दरअसल, एक बार एक नर Dolphin को एक महिला से प्यार हो गया था। उस Dolphin को महिला से इतना प्यार हो गया था कि जब वे दोनों दूर हुए तो डॉल्फिन उस दूरी को बर्दाश्त नहीं कर पाया। उसने महिला के प्यार में सुसाइड कर लिया। जानते हैं डॉल्फिन और महिला की इस अनोखी लव स्टोरी के बारे में।

Dolphin को हो गया महिला से प्यार:

दरअसल, यह अनोखी घटना वर्ष 1960 की है। उस वक्त पीटर नाम के एक नर डॉल्फिन और मार्गरेट हॉवे लावट नाम की महिला की Love Story ने लोगों का ध्यान खींचा था। इनकी प्रेम कहानी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई थी। दरअसल, मार्गरेट और पीटर नासा के एक प्रोजेक्ट के तहत कुछ समय तक साथ रहे थे। इसी दौरान पीटर को मार्गरेट से प्यार हो गया था। दोनों एक दूसरे के प्रति आकर्षित हो गए थे। नासा के एक एक्सपेरिमेंट के कारण मार्गरेट कुछ समय तक उस डॉल्फिन के साथ अंडरवाटर हाउस में रही थी। इस दौरान उस डॉल्फिन को मार्गरेट से प्यार हो गया।

10 हफ्ते तक रहे थे साथ में:

दरअसल, नासा ने एक प्रोग्राम चलाया था और उसमें एक एक्सपेरिमेंट के तहत मार्गरेट और Dolphin पीटर दस हफ्ते तक अंडरवाटर हाउस में रहे थे। दरससल, नासा इस एक्सपेरिमेंट में डॉल्फिन को इंसानों की भाषा सिखाने की ट्रेनिंग दे रहा था। इसके साथ ही नासा के उस एक्सपेरिमेंट में यह भी पता किया जा रहा था कि क्या आगे इंसान एलियंस से बातचीत कर पाएंगे? बता दें कि डॉल्फिन बहुत समझदार मछली होती है।

वह इंसानों के साथ काफी फ्रेंडली रहती हैं। आपने डॉल्फिन के ऐसे कई वीडियो देखे होंगे। उस वक्त मार्गरेट की उम्र 23 साल थी। मार्गरेट और पीटर कैरिबियाई आइलैंड पर साथ रहे थे। दोनों करीब दस हफ्ते तक अंडरवाटर हाउस में साथ रहे। इस दौरान वे दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए थे।

बीच में रोका दिया नासा ने प्रोजेक्ट:

मार्गरेट ने बताया था कि जब वह उस डॉल्फिन पीटर के साथ अंडरवाटर हाउस में रह रही थी तो पीटर उसकी बॉडी को बहुत ध्यान से देखा करता था। मार्गरेट ने बताया था कि पीटर को इंसान की बॉडी के काम करने के तरीके को जानने में काफी रुचि थी। लेकिन उस एक्सपेरिमेंट को बीच में ही रोकना पड़ा। दरअसल, उस प्रोजेक्ट के लिए नासा के पास फंडिंग खत्म हो गई थी। इसकी वजह से उस एक्सपेरिमेंट को बीच में बंद करना पड़ा। एक्सपेरिमेंट बंद होने की वजह से मार्गरेट को वापस लौटना पड़ा।

दूरी बर्दाश्त नहीं कर पाया डॉल्फिन, कर लिया सुसाइड:

जब नासा का प्रोजेक्ट बीच में ही रोक दिया गया और मार्गरेट को वापस लौटना पड़ा तो डॉल्फिन पीटर बहुत दुखी हो गया। वह मार्गरेट से दूरी बर्दाश्त नहीं पाया। बताया जाता है कि डॉल्फिन पीटर ने सुसाइड कर लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, पीटर ने पानी में अपनी सांस रोककर जान दे दी। द डॉलफिन प्रोजेक्ट के रिक ओ बैरी ने बताया कि पीटर की ये हरकत आत्महत्या ही थी। उन्होंने बताया कि इंसानों की तरह डॉल्फिन अपने आप सांस नहीं ले पाती हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि अगर डॉल्फिन को किसी तरह का कोई दुख होता है तो वह अपनी सांस रोक लेती हैं और पानी के तले में डूब जाती हैं।