Haunted Park: दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जो बहुत रहस्यमयी हैं। कई जगह डरावनी भी हैं, जिन्हें हॉन्टेड माना जाता है। ऐसी जगहों पर लोगों को अजीबोगरीब घटनाएं देखने को मिलती हैं। ऐसी ही एक जगह है, जिसे डेड चिल्ड्रन प्लेग्राउंड के नाम से जाना जाता है। यह पार्क देखने में दूसरे साधारण अन्य पार्क की तरह ही दिखता है लेकिन यहां रात को अजीबोगरीब घटनाएं होती हैं। कहा जाता है कि इस प्लेग्राउंड में मरे हुए बच्चों की आत्माएं खेलने के लिए आती हैं।
दरअसल, यह पार्क अमेरिका के एलबामा राज्य के हंट्सविले में स्थित है। यहां एक बड़ा कब्रिस्तान है, जिसे मेपल हिल कब्रिस्तान के नाम से जाना जाता है। यह प्लेग्राउंड इस कब्रिस्तान के बिल्कुल पास है। इस जगह के बारे में कई रहस्यमयी कहानियां (Mysterious) हैं। माना जाता है कि यहां अदृश्य शक्तियों (haunted park) का वास है। रात के अंधेरे में यहां कुछ ऐसा होता है जो रूह को कंपा देने वाला होता है।
कई बच्चों को दफनाया गया था कब्रिस्तान में:
मेपल हिल कब्रिस्तान हंट्सविले का सबसे पुराना और सबसे बड़ा कब्रिस्तान है। इस कब्रिस्तान को 1822 में बनाया गया था। यह स्थान 100 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें हजारों लोगों की कब्रें हैं। यहां पर दफन किए गए लोगों में से कई प्रमुख व्यक्ति, सैनिक, और यहां तक कि बहुत से बच्चे भी शामिल हैं। लेकिन इस कब्रिस्तान का सबसे रहस्यमय हिस्सा डेड चिल्ड्रन प्लेग्राउंड (haunted park) है, जो एक छोटे से खेल के मैदान के रूप में स्थापित है।
बड़ी संख्या में हो गई थी बच्चों की मौत:
इस कब्रिस्तान में स्थित खेल के मैदान के बारे में कई किस्से और कहानियां प्रचलित हैं। यहां 1918 के स्पेनिश फ्लू महामारी के दौरान, बड़ी संख्या में बच्चों की मौत हो गई थी। उन बच्चों की लाशों को मेपल हिल कब्रिस्तान में ही दफनाया गया था। यह खेल का मैदान उन बच्चों के कब्रों के पास ही स्थित है। स्थानीय लोग का कहना है कि उन्होंने रात के समय यहां बच्चों की आत्माओं को झूलों पर झूलते देखा है। दरअसल, यहां स्थित झूले रात होते ही अपने आप हिलने लगते हैं, जबकि उन पर कोई नहीं बैठा होता है।
बच्चों की आत्माएं आती हैं Haunted Park में:
इस खेल के मैदान में रात के समय अजीबो-गरीब घटनाएं (Mysterious) देखने को मिलती हैं। कई लोगों का दावा है कि इस मैदान में आधी रात के बाद बच्चों की हंसी और रोने की आवाजें सुनाई देती हैं। वहीं प्लेग्राउंड में झूले अपने आप हिलते हुए नजर आते हैं। कभी ये झूले कभी धीरे-धीरे हिलते दिखते हैं, तो कभी बहुत तेजी से हिलने लगते हैं।
जबकि उस समय उस मैदान में कोई मौजूद नहीं होता। इस तरह की रहस्यमयी घटनाओं (haunted park) को देखने के लिए कई लोग रात के समय यहां आए लेकिन जो भी यहां आता है, उसे एक अदृश्य डर का अनुभव होता है। लोगों का कहना है कि इस खेल के मैदान में उन्हें ठंडी हवा का झोंका महसूस होता है।
दिखते हैं चमकते हुए डरावने गोले:
बताया जाता है कि इस डरावने पार्क में रात के समय एक रहस्यमयी घटना घटित है, जिसे स्पूकी ऑर्ब्स के नाम से जाना जाता है। दरअसल, यहां रात को लोगों को चमकते हुए डरावने गोले दिखाई देते हैं। इन गोलेनुमा रोशनी को कई लोगों ने देखा है और कैमरों में भी कैद किया है। ये छोटे-छोटे चमकते हुए गोले अचानक से प्रकट होते हैं और हवा में घूमते रहते हैं। कुछ लोग इन्हें बच्चों की आत्माओं का प्रतीक मानते हैं, जो खेल के मैदान में खेलते हैं और अपने दोस्तों के साथ खेलने के लिए वहां आते हैं।