Mysterious Place: दुनिया में कई ऐसी रहस्यमयी जगहें हैं, जिनके बारे में जानकर हरकोई हैरान रह जाता है। हमारे देश में भी कई ऐसी रहस्यमयी जगहें मौजूद हैं। ये रहस्यमयी जगहें अपने आप में अनोखी हैं और यहां जो घटनाएं होती हैं, उनके बारे में जानकर लोग हैरत में पड़ जाते हैं।
आज हम आपको भारत की ऐसी ही एक रहस्यमयी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इस रहस्यमयी जगह की अनोखी बात यह है कि यहां गाड़ियां बिना पेट्रोल—डीज के अपने आप चलती हैं। आप गाड़ी का इंजन बंद भी कर देंगे तो भी गाड़ी अपने आप चलने लगेगी। यह अनोखी जगह लेह के पास मौजूद है।
बिना पेट्रोल-डीजल के अपने आप चलती हैं गाड़ियां:
बता दें कि लेह-लद्दाख खूबसूरत वादियों के कारण पूरे विश्व में पॉपुलर है। लेकिन यहां की वादियों में एक रहस्मयी स्थान भी है, जिसे मैग्नेटिक हिल के नाम से जाना जाता है। इस रहस्मयी जगह पर गाड़ियां बिना पेट्रोल-डीजल के चलने लगती हैं। इस जगह को बहुत ही रहस्यमयी माना जाता है।
इस जगह पर अगर कोई अपनी गाड़ी खड़ी कर दें तो उसे अपनी गाड़ी वहां नहीं मिलेगी। यहां गाड़ियां बिना इंजन स्टार्ट किए अपने आप चलने लगती हैं। यहां आकर हर कोई इस अजीबोगरीब प्राकृतिक घटना को देखकर हैरान रह जाता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस पहाड़ी में चुंबकीय शक्ति है, जो गाड़ियों को करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अपनी ओर खींच लेती है।
14,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है मैग्नेटिक हिल:
यह रहस्यमयी मैग्नेटिक हिल लेह से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यह श्रीनगर-लेह हाईवे पर पड़ता है। सयह जगह समुद्र तल से लगभग 14,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और यह जगह अपनी रहस्यमय विशेषता के लिए काफी पॉपुलर है। इसके साथ ही यहां का प्राकृतिक वातावरण, बर्फ से ढकी पर्वत श्रृंखलाएं और ऊंचाई पर स्थित नदियां इसे एक अद्वितीय पर्यटन स्थल बनाती हैं।
मैग्नेटिक हिल का रहस्य:
मैग्नेटिक हिल की सबसे खास बात यह है कि यहां गाड़ियां अपने आप खिंचती हुई प्रतीत होती हैं, चाहे उस गाड़ी का इंजन बंद ही क्यों ना हो। जब कोई अपनी गाड़ी को इस जगह पर रोकता है और और न्यूट्रल गियर में डालता है तो वह गाड़ी बिना किसी बाहरी मदद के पहाड़ी की ओर खिंचने लगती है। इसी वजह से इसे ‘ग्रेविटी हिल’ या ‘मैग्नेटिक हिल’ कहा जाता है।
क्या कहना है वैज्ञानिकों का:
इस अनोखी और रहस्यमसी घटना को लेकर वैज्ञानिकों ने अलग अलग तरह के तर्क और धारणाएं दी है। लेकिन यह मुख्य रूप से एक ऑप्टिकल इल्यूजन माना जाता है। दरअसल, इस क्षेत्र में सड़कों की ढलान ऐसी है कि ऊंचाई की दिशा में जाते हुए भी ऐसा लगता है कि सड़क ढलान की ओर जा रही है। यह इल्यूजन ऐसा आभास देता है कि आपकी गाड़ी ऊपर की ओर खिंच रही है, जबकि असल में वह नीचे की ओर जा रही होती है।
वहीं कई लोग का मानना है कि यहां कुछ विशेष चुंबकीय शक्ति (मैग्नेटिक फील्ड) है जो गाड़ियों को खींचती है। इस विचार के पीछे तर्क है कि इस जगह के आसपास के पहाड़ों में मौजूद चुंबकीय खनिजों की अधिकता गाड़ियों पर असर डालती है और उन्हें खींचती है। हालांकि, वैज्ञानिक परीक्षणों में यह साबित नहीं हो पाया है कि कोई असली चुंबकीय शक्ति यहां मौजूद है।
Mysterious Place पर बड़ी संख्या में आते हैं पर्यटक:
मैग्नेटिक हिल में हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं और इस अद्भुत अनुभव का आनंद लेते हैं। लोग अपनी गाड़ियों को न्यूट्रल में डालकर इस प्राकृतिक घटना का परीक्षण करते हैं। इसके अलावा, यहां बाइकर्स भी बड़ी संख्या में आते हैं, जो इस अद्वितीय स्थान का अनुभव करना चाहते हैं। इसके अलावा, इस क्षेत्र में ट्रैकिंग और एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौकीनों के लिए भी कई विकल्प मौजूद हैं।