Tulsi: आर्थिक तंगी करनी है दूर तो करें तुलसी की परिक्रमा, लेकिन इन बातों का रखें खास ध्यान

तुलसी का पौधा भारतीय संस्कृति में अत्यंत पवित्र और पूजनीय माना जाता है। यह न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होता है, बल्कि इसे स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। हिंदू धर्म में मान्यता हैं कि तुलसी के पौधे की पूजा करने, उसकी परिक्रमा करने और उसे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि आती है।

September 21, 2024
Tulsi
Tulsi: आर्थिक तंगी करनी है दूर तो करें तुलसी की परिक्रमा, लेकिन इन बातों का रखें खास ध्यान

Tulsi: तुलसी का पौधा भारतीय संस्कृति में अत्यंत पवित्र और पूजनीय माना जाता है। यह न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होता है, बल्कि इसे स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। हिंदू धर्म में मान्यता हैं कि तुलसी के पौधे की पूजा करने, उसकी परिक्रमा करने और उसे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि आती है।

ऐसा भी कहा जाता है कि तुलसी की परिक्रमा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और घर में खुशहाली आती है। आइए जानते हैं कि तुलसी की परिक्रमा करने के क्या लाभ हैं और किस विधि से परिक्रमा करने से आपकी आर्थिक तंगी खत्म हो सकती है।

तुलसी का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व:

देवी लक्ष्मी को धन और समृद्धि की देवी कहा जाता हैं| हिन्दू धर्म के अनुसार तुलसी को देवी लक्ष्मी का अवतार माना जाता है। इसके अलावा, तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है, इसलिए इसे विष्णु प्रिया भी कहा जाता है। मान्यता है कि घर में तुलसी का पौधा लगाने से घर में देवताओं का वास होता है और नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है।

इसके अलावा, तुलसी की नियमित पूजा और परिक्रमा करने से घर के सदस्यों पर देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आर्थिक समृद्धि आती है।

Tulsi की परिक्रमा करने का महत्व:

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, Tulsi की परिक्रमा करने से मानसिक शांति और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। माना जाता हैं कि तुलसी की परिक्रमा करने से जीवन के कई कष्ट दूर हो सकते हैं। इससे सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है और धन आगमन का रास्ता खुलता है।

Tulsi की परिक्रमा से जुड़ी कुछ खास बातें:

तुलसी की परिक्रमा का सबसे अच्छा समय सुबह और शाम का होता है। सुबह-सुबह सूरज की किरणों के साथ Tulsi के पौधे की परिक्रमा करने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। कहा जाता हैं कि शाम के समय जब घर में तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाकर परिक्रमा की जाती है, तो देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

Tulsi की परिक्रमा से पहले उसके पास जल चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है। माना जाता है कि तुलसी को जल चढ़ाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। हर सुबह तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाएं और सात बार परिक्रमा करें। यह धन की वृद्धि के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है। तुलसी की पूजा करते समय दीपक जलाना अत्यधिक महत्वपूर्ण होता है।

Tulsi के पौधे के पास हर शाम एक घी का दीपक जलाएं और उसकी परिक्रमा करें। दीपक जलाने से घर में लक्ष्मी जी का वास होता है और आर्थिक संकट दूर होता है।

तुलसी के पत्ते का महत्व:

तुलसी के पत्ते अत्यंत पवित्र होते हैं और इन्हें किसी भी धार्मिक कार्य में शामिल करना शुभ माना जाता है। परिक्रमा के दौरान तुलसी के पत्तों को स्पर्श करना और उन्हें प्रसाद रूप में ग्रहण करना आर्थिक समृद्धि को बढ़ाता है। तुलसी की परिक्रमा करते समय मन को शुद्ध रखें और अपनी आर्थिक परेशानियों से मुक्ति के लिए तुलसी मां से प्रार्थना करें। शुद्धता और श्रद्धा के साथ की गई परिक्रमा अधिक फलदायी होती है।

आर्थिक तंगी दूर करने का विशेष उपाय:

अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो तुलसी की परिक्रमा करने का एक विशेष उपाय आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। यह उपाय आपके धन के प्रवाह को बढ़ाने और आर्थिक समस्याओं को दूर करने में मदद करेगा। इसके लिए तुलसी के पौधे के पास हर मंगलवार और शुक्रवार को एक विशेष पूजा करें।

इस दिन तुलसी के पौधे के पास एक लाल कपड़ा बिछाएं और उस पर चावल, गुड़ और थोड़ी सी हल्दी रखें। तुलसी मां के मंत्र ‘ॐ महालक्ष्म्यै नमः’ का जाप करते हुए तुलसी के पौधे के चारों ओर 11 बार परिक्रमा करें। इसके बाद अपने सिर को तुलसी के पौधे के पास रखकर अपनी आर्थिक तंगी से मुक्ति के लिए प्रार्थना करें।

पूजा के अंत में तुलसी के पत्तों का प्रसाद ग्रहण करें और उन पत्तों को अपने धन स्थान (जहां आप पैसे रखते हैं) में रखें। यह उपाय आर्थिक तंगी को दूर करने में अत्यधिक प्रभावी माना जाता है। अगर इसे श्रद्धा और विश्वास के साथ किया जाए, तो धन की कमी धीरे-धीरे समाप्त हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में प्रस्तुत जानकारी ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। विभिन्न माध्यमों से एकत्रित करके ये जानकारियाँ आप तक पहुँचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज़ सूचना पहुँचाना है। viralnewsvibes.com इस जानकारी की सटीकता, पूर्णता, या उपयोगिता के बारे में कोई दावा नहीं करता और इसे अपनाने से होने वाले किसी भी परिणाम के लिए जिम्मेदार नहीं होगा। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने विवेक और निर्णय का उपयोग करें।