Krishna: टीवी की दुनिया में कई पौराणिक कथाओं वाले शोज काफी पॉपुलर हुए हैं। जैसे रामायण, महाभारत, श्रीकृष्ण जैसे धार्मिक और पौराणिक शोज लोगों को बहुत पसंद आए। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित कई टीवी शोज बन चुके हैं। इनमें से कई शोज काफी पॉपुलर भी हुए हैं। कई एक्टर्स ने इन शोज में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार परदे पर निभाया है। लेकिन एक ऐसे एक्टर हैं जो भगवान Krishna का किरदार निभाकर काफी फेमस हो गए थे।
आपने भी रामानंद सागर का पौराणिक धार्मिक शो ‘कृष्णा’ जरूर देखा होगा। इस शो में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार अभिनेता सर्वदमन डी बनर्जी ने निभाया था। उन्हें यह किरदार इतना बखूबी निभाया था कि वे इस शो से घर—घर में फेमस हो गए थे।
लेकिन क्या आपको पता है कि पहले अभिनेता सर्वदमन डी बनर्जी इस शो में भगवान कृष्ण का किरदार निभाना नहीं चाहते थे। उन्होंने इस शो के लिए पहले मना कर दिया था। लेकिन उनके जीवन में कुछ ऐसा घटित हुआ कि वह भागकर डायरेक्टर के पास गए और भगवान Krishna का किरदार निभाने के लिए तैयार हो गए। जानते हैं सर्वदमन डी बनर्जी के साथ ऐसा क्या हुआ। इसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
श्रीकृष्ण का किरदार निभाने को तैयार नहीं थे सर्वदमन:
रामानंद सागर ने कई धार्मिक शोज बनाए, उनमें ‘रामायण’ काफी पॉपुलर रहा। इसके बाद उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित पौराणिक शो ‘कृष्णा’ बनाया। यह TV Show भी काफी पॉपुलर हुआ। इस शो ने भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर सर्वदमन डी बनर्जी को जबरदस्त शोहरत दिलाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता सर्वदमन शो में भगवान श्रीकृष्ण का रोल करने के लिए पहले तैयार नहीं थे। दरअसल, रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर का मानना था कि उनके अंदर शिव बसे हैं। इसलिए वे श्रीकृष्ण का किरदार नहीं निभा पाएंगे। इसकी वजह से उन्होंने इस शो के बारे में सोचने के लिए रामानंद सागर से 10 दिनों का समय मांगा था।
भगवान Krishna ने दिए एक्टर को दर्शन:
रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू में Actor सर्वदमन डी बनर्जी ने इस शो से जुड़ा एक किस्सा बताया था। उन्होंने इंटरव्यू में बताया था कि इस शो को लेकर जब वे असमंजस में पड़ गए तो उन्होंने भगवान से प्रार्थना की थी वो उन्हें कोई संकेत दें। जिससे कि वह यह तय कर पाएं कि वह भगवान कृष्ण का रोल कर सकते हैं या नहीं। एक्टर ने बताया कि इसके 8 दिन बाद वे ऑटो में बैठकर फिल्म डायरेक्टर बासु भट्टाचार्य के घर जा रहे थे।
रास्ते में उन्हें अलौकिक अनुभव हुआ। उन्हें लगा कि भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें साक्षात दर्शन दिए। दरअसल, जब सर्वदमन ऑटो में बैठकर समुद्र के किनारे से गुजर रहे थे तो उन्हें लगा कि समुद्र की लहरों के ऊपर भगवान कृष्ण नृत्य कर रहे हैं। एक्टर वह दृश्य देखकर हैरान रह गए। इसके बाद सर्वदमन ऑटो में ही बेहोश होकर गिर पड़े।
होश आते ही बोले-रामानंद सागर के घर चलो:
एक्टर सर्वदमन ने इंटरव्यू में आगे बताया कि जैसे ही उन्हें होश आया तो उन्होंने ऑटो वाले को तुरंत रामानंद सागर के घर चलने को कहा। वह रामानंद सागर के घर पहुंचे और तुरंत श्रीकृष्ण का किरदार निभाने के लिए राजी हो गए। इसके बाद सर्वदमन स्क्रीन पर भगवाल श्रीकृष्ण के रोल में दिखाई दिए। जल्द ही वह श्रीकृष्ण के किरदार से घर—घर में पॉपुलर हो गए और यह शो भी काफी फेमस हुआ।