Shraddha Kapoor: बॉलीवुड की चमक-दमक भरी दुनिया में कलाकारों के फैसले हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में हाल ही में बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के निर्णय ने उनके फैंस और बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। जी हाँ रिपोर्ट्स के अनुसार ‘स्त्री 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद श्रद्धा ने अपने पैरेंट्स का घर छोड़कर किराए के मकान में शिफ्ट होने का फैसला किया है। उनके इस फैसले ने उन्हें, उनके फैंस और मीडिया में चर्चा का विषय बना दिया है।
हालाँकि श्रद्धा कपूर हमेशा से ही अपने परिवार के बेहद करीब रही हैं और अपने माता-पिता के साथ रहती आई हैं। लेकिन अब, अपने करियर के इस महत्वपूर्ण मोड़ पर, श्रद्धा ने यह निर्णय लिया है कि वह अपनी खुद की एक पहचान बनाएंगी और एक नए सफर की शुरुआत करेंगी। अब देखना होगा कि श्रद्धा कपूर इस नए सफर में क्या-क्या हासिल करती है और उनकी यह नई शुरुआत उनके जीवन में उनके लिए क्या नए अनुभव और अवसर लेकर आती हैं।
कहाँ ले सकती हैं किराये का घर:
‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा कपूर,जुहू में स्थित ऋतिक रोशन के सी-फेसिंग अपार्टमेंट को किराए पर ले सकती हैं| बता दें कि पहले यह चर्चा थी कि इस घर को वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा दलाल और बेटी के साथ किराये पर ले सकते हैं| परन्तु किसी कारणवश दोनों की ये डील कथित तौर पर पूरी न हो सकी|
अब श्रद्धा कपूर ने इस डील में दिलचप्सी दिखाई है| उम्मीद की जा रही है कि वो जल्द ही इस फ्लैट में शिफ्ट हो सकती हैं| इस फ्लैट में शिफ्ट होने के साथ ही वो अक्षय कुमार की नयी पड़ोसी भी बन जाएंगी| जी हाँ अक्षय कुमार भी अपनी फैमिली के साथ इसी बिल्डिंग में एक शानदार डुप्लेक्स अपार्टमेंट में रहते हैं| मजेदार बात यह है कि श्रद्धा कपूर की हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘स्त्री 2’ में अक्षय कुमार ने कैमियो किया था|
क्यों लिया Shraddha Kapoor ने यह फैसला?
श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की उन चंद अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल किया है। श्रद्धा ने हमेशा अपने परिवार का साथ और समर्थन पाया है| लेकिन अब वह अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए एक स्वतंत्र जीवन जीना चाहती हैं| ‘आशिकी 2’, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’, और ‘स्त्री’ जैसी फिल्मों ने उन्हें एक खास पहचान दिलाई है।
‘स्त्री 2’ की सफलता ने उन्हें और भी लोकप्रिय बना दिया है। इस सफलता के बाद श्रद्धा(Shraddha Kapoor) अपने करियर को और भी सीरियसली ले रही हैं और खुद को एक स्वतंत्र और आत्मनिर्भर अभिनेत्री के रूप में स्थापित करना चाहती हैं।
माता-पिता का रिएक्शन:
श्रद्धा कपूर(Shraddha Kapoor) के इस फैसले पर उनके माता-पिता शक्ति कपूर और शिवांगी कपूर का क्या रिएक्शन था, यह जानने के लिए सभी उत्सुक हैं। श्रद्धा के करीबी सूत्रों के अनुसार, उनके माता-पिता ने श्रद्धा के इस फैसले को पूरी तरह से सपोर्ट किया है। शक्ति कपूर, जो खुद बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं, ने अपनी बेटी के इस फैसले पर गर्व जताया है। उनका मानना है कि यह फैसला श्रद्धा को और भी मजबूत और आत्मनिर्भर बनाएगा।
Shraddha Kapoor की नई जिंदगी:
किराए के मकान में शिफ्ट होने के बाद श्रद्धा कपूर का यह फैसला न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन में बदलाव लाएगा, बल्कि उनके करियर को भी एक नई दिशा देगा। श्रद्धा कपूर ने अपने लिए एक बेहद ही खूबसूरत और सुकून भरी जगह चुनी है, जहां वह अपनी निजी जिंदगी को खुलकर जी सकेंगी और अपने करियर पर फोकस कर सकेंगी।
श्रद्धा का मानना है कि इस बदलाव से उन्हें अपने जीवन में एक नया अनुभव मिलेगा और वह अपनी स्वतंत्रता का आनंद ले सकेंगी। श्रद्धा ने साबित कर दिया है कि वह एक मजबूत और आत्मनिर्भर महिला हैं, जो अपनी जिंदगी के फैसले खुद ले सकती हैं।।
फैंस का रिएक्शन:
श्रद्धा कपूर(Shraddha Kapoor) के इस फैसले ने उनके फैंस को भी चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस इस फैसले को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जहां कुछ फैंस इस फैसले को श्रद्धा की आत्मनिर्भरता का प्रतीक मान रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे उनकी पारिवारिक जीवन से दूरी का संकेत समझ रहे हैं। लेकिन श्रद्धा के करीबी सूत्रों के अनुसार, उनका परिवार से दूर जाने का कोई इरादा नहीं है। वह सिर्फ अपने करियर को एक नई दिशा देने के लिए यह कदम उठा रही हैं।