Tara Sutaria: बॉलीवुड की चमक-धमक भरी दुनिया में रिश्ते और अफेयर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया की लवलाइफ को लेकर नया अपडेट सामने आया है| तारा ने अपनी पहली फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2” से ही दर्शकों के दिलों में जगह बना ली थी।
इसके बाद उन्होंने “मरजावां,” “तड़प,” “एक विलेन रिटर्न्स” जैसी फिल्मों में काम किया। तारा का फिल्मी करियर काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है, और वे आने वाले समय में भी कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। तारा सुतारिया(Tara Sutaria) के बारे में खबरें हैं कि अपने पूर्व प्रेमी आदर जैन से ब्रेकअप के बाद अब अभिनेता अरुणोदय सिंह के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ रही हैं।
दोनों एक दूसरे की कंपनी को काफी पसंद कर रहे हैं| अफेयर की खबरों पर तारा सुतारिया और अरुणोदय सिंह ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन बॉलीवुड में इन दिनों यह चर्चा का विषय बना हुआ हैं कि इनके बीच कुछ तो चल रहा है |
अरुणोदय सिंह को डेट कर रहीं Tara Sutaria:
रिपोर्ट के मुताबिक, तारा सुतारिया(Tara Sutaria) और अरुणोदय सिंह एक दूसरे को डेट कर रहे हैं| हालाँकि तारा और अरुणोदय के बीच का रिश्ता अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन दोनों के बीच की केमिस्ट्री को लेकर चर्चा ज़ोरों पर है। दोनों की पसंद और नापसंद भी काफी मिलती हैं|
दोनों की आर्ट में काफी रुचि है| वह दोनों अक्सर डेट पर भी जा रहे हैं| कई मौकों पर दोनों को एक साथ देखा गया है, जिससे उनके अफेयर की खबरें और भी तेज हो गई हैं। मगर वो अपने रिश्ते को प्राइवेट रखना चाहते हैं| हालांकि, अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि तारा सुतारिया और अरुणोदय सिंह का रिश्ता कहां तक जाएगा।
दोनों ही अपने करियर के महत्वपूर्ण पड़ाव पर हैं| लेकिन जिस तरह से दोनों एक-दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं और सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के प्रति अपना स्नेह दिखा रहे हैं, उसे देखकर यह कहा जा सकता है कि इस रिश्ते में एक खास गहराई है।
बॉलीवुड की दुनिया में रिश्तों का आना-जाना कोई नई बात नहीं है। लेकिन तारा सुतारिया(Tara Sutaria) और अरुणोदय सिंह के रिश्ते ने निश्चित रूप से लोगों का ध्यान खींचा है। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह रिश्ता किस दिशा में जाता है और तारा और अरुणोदय अपनी जिंदगी में क्या नए कदम उठाते हैं।
कौन हैं अरुणोदय सिंह?
अरुणोदय सिंह, भारतीय सिनेमा के उन कलाकारों में से एक हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। अरुणोदय का जन्म एक राजनीतिक परिवार में हुआ था। उनके दादा, अरुण सिंह, एक जाने-माने राजनेता और भारत के पूर्व शिक्षा मंत्री थे। राजनीति के क्षेत्र में इतने बड़े नाम के बावजूद, अरुणोदय ने अपने करियर के लिए फिल्म इंडस्ट्री का चुनाव किया।
अरुणोदय सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में आई फिल्म “सिकंदर” से की थी। इसके बाद उन्होंने “आयशा,” “मिर्ज़िया,” “मोहेंजो दारो” जैसी फिल्मों में काम किया। अपनी बेहतरीन और एक अलग ही प्रकार की एक्टिंग के दम पर उन्होंने अपने किरदारों में हमेशा एक नई छाप छोड़ी है। अभिनेता होने के साथ-साथ अरुणोदय सिंह एक अच्छे कवि भी हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर वे अपनी कविताओं को साझा करते रहते हैं, जिन्हें उनके फैंस खूब पसंद करते हैं।
तारा सुतारिया और आदर जैन का रिश्ता:
तारा सुतारिया(Tara Sutaria) और आदर जैन का रिश्ता बॉलीवुड के सबसे चर्चित रिश्तों में से एक था। दोनों की जोड़ी को दर्शक और प्रशंसक बेहद पसंद करते थे। आदर जैन तारा सुतारिया के बीच का रिश्ता बहुत ही प्यारा और सच्चा माना जाता था।
दोनों ने अपना रिश्ता कभी किसी से छुपाया नहीं है और उन्होंने कई बार सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ खूबसूरत तस्वीरें भी साझा की हैं। लेकिन हाल ही में दोनों के रिश्ते में दरार आने की खबरें सामने आईं। बताया जा रहा है कि दोनों ने आपसी सहमति से अपने रास्ते अलग कर लिए। इस ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया की जिंदगी में कई नए मोड़ आए हैं।