Calorie Intake: टेक्नोलॉजी के इस दौर में लोगों की जीवनशैली बहुत आरामदायक हो गयी है। जिसके चलते लोगो में वजन बढ़ने की समस्यां भी बढ़ती जा रही हैं| आजकल स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ती जा रही है। क्या आप जानते हैं कि प्रतिदिन किया गए हर काम में कैलोरी खर्च होती है?
हम जितनी मेहनत करते हैं ,उतनी ही कैलोरी भी खर्च करते हैं । जब हम रोज की जरूरत के हिसाब से कैलोरी खर्च नहीं कर पाते है तो हमारा वजन तेजी से बढ़ता है। दैनिक कार्यों के लिए हमारे शरीर को कैलोरी की आवश्यकता होती है। हम सभी स्वस्थ और फिट रहना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए हमें कैलोरी इनटेक और बर्निंग पर ध्यान देना होगा।
बता दें कि हममें से प्रत्येक की दैनिक कैलोरी की आवश्यकता अलग है। आइए जानते हैं कि रोजाना एक व्यक्ति के लिए कितनी कैलोरी जरूरी है और साथ ही यह भी जानते हैं कि रोज कितनी कैलोरी बर्न करनी चाहिए, जिससे कि वजन ना बढ़े।
Calorie Intake की आवश्यकता:
एक व्यक्ति को कितनी कैलोरी(Calorie Intake)की आवश्यकता होती है यह उसकी आयु, लिंग, वजन, ऊंचाई और शारीरिक गतिविधियों के स्तर पर निर्भर करती है । ICMR की गाइडलाइन्स और डाइट चार्ट के अनुसार, एक औसत महिला को रोजाना लगभग 2000 कैलोरी और एक औसत पुरुष को लगभग 2500 कैलोरी चाहिए(Calorie Intake)। यद्यपि, यह संख्या व्यक्ति विशेष के हिसाब से बदल सकती है।
आयु के अनुसार Calorie Intake की आवश्यकता:
बच्चे: (2-8 वर्ष): 1000-1400 कैलोरी
किशोर: (9-13 वर्ष): 1600-2000 कैलोरी
किशोर: (14-18 वर्ष): 2000-2400 कैलोरी (लड़कियाँ), 2400-2800 कैलोरी (लड़के)
वयस्क: (19-30 वर्ष): 2000-2400 कैलोरी (महिलाएँ), 2600-3000 कैलोरी (पुरुष)
वयस्क: (31-50 वर्ष): 1800-2200 कैलोरी (महिलाएँ), 2400-2800 कैलोरी (पुरुष)
वृद्ध : (51+ वर्ष): 1600-2000 कैलोरी (महिलाएँ), 2200-2600 कैलोरी (पुरुष)
वजन कम के लिए कैलोरी बर्न करना जरूरी:
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि मोटापा या वजन कम करने के लिए कैलोरी बर्न करना आवश्यक होता है । आपके शरीर का वजन, शारीरिक गतिविधि और मेटाबॉलिज्म कैलोरी बर्न करने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। हमारा शरीर हर समय जैसे की सांस लेते वक़्त,जागते वक़्त और यहाँ तक की सोते समय भी कैलोरी बर्न करता है।
सही तरह से बर्न की गयी कैलोरी (Calorie Intake)से मेटाबोलिज्म बेहतर होता है और शरीर हेल्दी रहता है। BMR फॉर्मूले की मदद से यह पता लगाया जा सकता हैं कि एक दिन में व्यक्ति को कितनी कैलोरी (Calorie Intake)बर्न करने की आवश्यकता होती हैं।
रोजाना कितनी कैलोरी बर्न करें ?
नीचे दिया गया कैलोरी चार्ट एक सामान्य चार्ट है जिसे एक औसत आदमी जिसकी लंबाई 5 फुट 9 इंच और वजन 90 किलो, तथा एक औसत महिला जिसकी लम्बाई 5 फुट 3.5 इंच और वजन 77 किलो है के आधार पर बनाया गया है । परन्तु यदि आप अधिक खाना खाते हैं तो आपको अधिक कैलोरी बर्न करने की जरूरत पड़ेगी।
याद रखें कि यदि आप अपनी जरूरत से कम कैलोरी(Calorie Intake) खर्च करते हैं, तो आपका मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाएगा जिससे आपका वजन बढ़ने लगेगा | वजन बढ़ने से आपको कई प्रकार की बिमारियों का सामना करना पड़ सकता हैं।
पुरुषों को रोज औसत कितनी कैलोरी बर्न करनी चाहिए?
उम्र | कैलोरी |
20 | 2020 |
30 | 1964 |
40 | 1907 |
60 | 1793 |
70 | 1737 |
महिलाओं को रोज औसत कितनी कैलोरी बर्न करनी चाहिए?
उम्र | कैलोरी |
20 | 1559 |
30 | 1516 |
40 | 1473 |
50 | 1429 |
60 | 1386 |
70 | 1343 |
शारीरिक सक्रियता के अनुसार कैलोरी बर्न करना:
प्रत्येक व्यक्ति को अपने वजन को संतुलित रखने और फिट रहने के लिए अपनी शारीरिक सक्रियता के अनुसार कैलोरी बर्न करना जरूरी है।
बैठे-बैठे काम करने वाले कर्मचारी | महिलाओं में 1800 से 2000 कैलोरी और पुरुषों में 2000 से 2400 कैलोरी |
मध्यम सक्रिय व्यक्ति | महिलाओं में 2000–2200 कैलोरी और पुरुषों में 2400–2800 कैलोरी |
अधिक सक्रिय व्यक्ति | महिलाओं में 2200–2400 कैलोरी और पुरुषों में 2800–3200 कैलोरी |
कैसे रह सकते है फिट:
संतुलित आहार:
एक संतुलित आहार शरीर को सही तरीके से कार्य करने और एक्टिव रहने में मदद करता हैं | इसलिए अपने आहार में सभी पोषक तत्वों जैसे फलों, सब्जियों, प्रोटीन, और संपूर्ण अनाज आदि जो शामिल करे और इनका संतुलित मात्रा में सेवन करें। नियमित रूप से भोजन करें । साथ ही अधिक शुगर और जंक फूड का सेवन न करें। यह वजन बढ़ाने और स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।
नियमित व्यायाम:
रोजाना नियमित रूप से व्यायाम करना न केवल कैलोरी बर्न करने(Calorie Intake) में मदद करता है, बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है। एक सप्ताह में कम से कम 150 मिनट की मध्यम या 75 मिनट की उच्च तीव्रता वाली शारीरिक गतिविधि करें।
पानी का सेवन:
हमारे शरीर का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना है इसलिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना महत्वपूर्ण है। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है।
नींद:
अच्छी और पर्याप्त नींद लेना भी वजन नियंत्रण में मदद करता है। प्रतिदिन 7-8 घंटे की नींद अवश्य लें।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। इस लेख में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले किसी भी चिकित्सा निर्णय में सावधानी बरतें। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या या स्थिति के लिए, कृपया अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इस लेख के आधार पर उत्पन्न हो सकने वाली किसी भी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए viralnewsvibes.com जिम्मेदार नहीं है।