Skin Care: चेहरे पर झाइयां आना एक आम समस्या है, जिससे कई लोग परेशान होते हैं। यह समस्या अक्सर अधिक धूप में रहने, उम्र बढ़ने, हार्मोनल असंतुलन के कारण हो सकती है। झाइयों का असर चेहरे की खूबसूरती पर पड़ता है। हालांकि बाजार में कई तरह की क्रीम और ट्रीटमेंट्स उपलब्ध हैं, लेकिन इनमें केमिकल्स की मात्रा अधिक होती है, जिससे त्वचा को नुकसान भी पहुंच सकता हैं।
ऐसे में हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जो सुरक्षित होने के साथ-साथ प्रभावी भी साबित होते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान और कारगर घरेलू उपाय, जिन्हें आप अपने चेहरे की झाइयों को कम करने के लिए आजमा सकते हैं।
नींबू और शहद का प्रयोग:
नींबू में प्राकृतिक रूप से मौजूद विटामिन सी त्वचा को गोरा करने और झाइयों को कम करने में मदद करता है। इसके साथ शहद को मिलाकर लगाने से त्वचा को नमी मिलती है और त्वचा में चमक आती है।
इसके लिए एक चम्मच नींबू का रस लें और उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को अपने चेहरे(Skin) पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें। इस उपाय को हफ्ते में 2-3 बार करें।
एलोवेरा जेल से Skin care:
एलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं। यह त्वचा को मॉइस्चराइज करने के साथ-साथ उसे ठंडक भी प्रदान करता है। आप ताजे एलोवेरा जेल को सीधे अपने चेहरे पर लगाएं। इसे हल्के हाथों से मसाज करें और रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। रोजाना इसे लगाने से आपको जल्द ही फर्क नजर आएगा।
आलू का रस:
आलू का रस त्वचा की रंगत को निखारने और झाइयों को कम करने के लिए जाना जाता है। इसमें मौजूद एंजाइम्स और विटामिन्स त्वचा के दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करते हैं। एक आलू को कद्दूकस करें और उसका रस निकाल लें। इस रस को अपने चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट तक सूखने दें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इसे हफ्ते में 2-3 बार करने से झाइयां धीरे-धीरे कम होने लगेंगी।
दही और हल्दी का पैक:
दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा(Skin) को साफ करने और उसे निखारने में मदद करता है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा की समस्याओं को दूर करते हैं। इसके लिए एक चम्मच दही में एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक छोड़ दें। फिर इसे ठंडे पानी से धो लें।
इस उपाय को हफ्ते में 2 बार करें।
पपीता का फेस पैक:
पपीता में पपेन नामक एंजाइम होता है, जो त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाकर नई कोशिकाओं के विकास में मदद करता है। यह झाइयों को कम करने में भी मदद करता है। पके हुए पपीते को मैश करें और इसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में 1-2 बार इस पैक को लगाने से त्वचा में फर्क नजर आएगा।
बादाम का तेल और नारियल तेल:
बादाम का तेल विटामिन ई से भरपूर होता है, जो त्वचा को पोषण देने और उसे मुलायम बनाने में मदद करता है। नारियल तेल त्वचा को हाइड्रेट करता है और उसे स्वस्थ बनाता है। इसके लिए थोड़ी मात्रा में बादाम का तेल और नारियल तेल मिलाकर अपने चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। इसे रातभर के लिए छोड़ दें और सुबह चेहरा धो लें। रोजाना इस उपाय को करने से झाइयां कम होने लगेंगी।
संतरे के छिलके का पाउडर:
संतरे के छिलके में विटामिन सी होता है, जो त्वचा को गोरा करने और झाइयों को कम करने में मदद करता है। संतरे के छिलके को धूप में सुखाकर उसका पाउडर बना लें। इस पाउडर को दूध या गुलाबजल के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। हफ्ते में 2-3 बार इस पैक का प्रयोग करें।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। इस लेख में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले किसी भी चिकित्सा निर्णय में सावधानी बरतें। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या या स्थिति के लिए, कृपया अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इस लेख के आधार पर उत्पन्न हो सकने वाली किसी भी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए viralnewsvibes.com जिम्मेदार नहीं है।